🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

उदयपुर को मिला पर्यटकों का सबसे पसंदीदा छुट्टी बिताने वाला स्थल का राष्ट्रीय अवॉर्ड tourist destination

झीलों की नगरी के नाम से विश्व प्रसिद्ध उदयपुर को पर्यटकों का सबसे पसंदीदा छुट्टी बिताने वाला स्थल होने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड  प्राप्त हुआ है। 

नई दिल्ली के ऎरो सिटी में कोंडे नस्ट ट्रेवलर रीडर्स ट्रेवल अवार्ड द्वारा आयोजित समारोह में उदयपुर को 'फेवराइट लेजर डेस्टिनेशन इन इंडिया' का अवॉर्ड प्रदान किया। 

दुनिया भर में पूर्व का वेनिस और झीलों की खूबसूरत शहर के रूप में विख्यात उदयपुर में हर वर्ष देश-विदेश के सैलानी बड़ी संख्या में भ्रमण के लिए आते हैं। पर्यटकों का पसंदीदा अवकाश स्थल होने के साथ-साथ उदयपुर डेस्टिनेशन मैरिज शादी ब्याह के लिए भी मशहूर हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उदयपुर को 'बेस्ट मैरिज डेस्टिनेशन' का अवॉर्ड भी दिया गया था।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने