राजस्थान की भौगोलिक स्थिति और विस्तार

   देश का सबसे बड़ा राज्य 

प्रिय परीक्षार्थियों

किसी भी राज्य की भौगोलिक स्थिति और उसका विस्तार प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर राज्य स्तरीय एग्जाम में काफी महत्त्वपूर्ण टॉपिक है।

हम आज राजस्थान का भौगोलिक विस्तार एवं स्थिति के बारे में सूक्ष्म एवं गहनतम अध्ययन करेंगे। साथ ही वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की प्रकृति के बारे में पढ़ेंगे, जो पूर्व परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और फिर से आने की संभावनाएं हैं।

यह आप सभी को पता है कि राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है।

इसका कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है।

यानी देश के कुल क्षेत्रफल का 10.43%, करीब 11% है।

आकृति कैसी है पूछा जाए तो — विषम चतुर्भुज या पतंग जैसी है।

विश्व के देशों से क्षेत्रफल की तुलना—

जर्मनी से बराबर।

बड़ा—

श्रीलंका से पांच गुना,

चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना,

इजराइल से 17 गुना,

इंग्लैण्ड से डेढ़ गुना से बड़ा,

 

दरअसल कभी—कभी आपको तथ्य देकर प्रश्न पूछा जा सकता है जैसे—

निम्न कथनों को ध्यान पूर्वक पढ़कर सही उत्तर का चयन करें।

राजस्थान के क्षेत्रफल की अन्य देशों के साथ तुलनात्मक रूप से प्रश्न पूछे जा सकते हैं—

राजस्थान का क्षेत्रफल किस देश के बराबर है?

राजस्थान देश के किस पड़ौसी देश के क्षेत्रफल से पांच गुना बड़ा है?

भारत के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत क्षेत्रफल राजस्थान में है?

अ.10.4%  ब. 7.9%

स. 13.3% द. 11.4%

उत्तर— अ

राजस्थान के क्षेत्रफल की दृष्टि से घटते क्रम में जिले

राजस्थान के क्षेत्रफल की दृष्टि से घटते क्रम में जिले-

  1. जैसलमेर - 38401 वर्ग किमी.
  2. बाड़मेर - 28387 वर्ग किमी.
  3. बीकानेर - 27244 वर्ग किमी.
  4. जोधपुर - 22850 वर्ग किमी.

  • राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला धौलपुर (3034 वर्ग किमी.) है।

अंतर्राज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा

  • राज्य की कुल स्थल सीमा 5920 किमी. है।
  • राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमा 4850 किमी. है।
  • श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर जिले पाकिस्तान के साथ 1070 किमी लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ) को स्पर्श करते हैं।
  • पाकिस्तान से लगने वाली सर्वाधिक लम्बी सीमा रेखा जैसलमेर की है और सबसे छोटी सीमा बीकानेर की है।

 


पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करने वाले जिलों का अवरोही क्रम

पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करने वाले जिलों का अवरोही क्रम-

  1. जैसलमेर - 464 किमी.
  2. बाड़मेर - 228 किमी.
  3. श्रीगंगानगर - 210 किमी.
  4. बीकानेर  - 168 किमी.

अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार

  • इससे सम्बन्धित प्रश्न सीधे हो सकते हैं या तथ्य पर आधारित हो सकते हैं। इस प्रकार के तथ्यों को आपको अपने हिसाब से याद रखना होगा।
  • जैसा कि आप सबको पता है कि राजस्थान से कर्क रेखा गुजरती है, जोकि ग्लोब पर 23.50 उत्तरी अक्षांश पर है तो यह तय है कि राजस्थान का ​अक्षांशीय विस्तार 230 उत्तरी अक्षांश से शुरू होगा।
  • तो अक्षांशीय विस्तार 23003’ उत्तरी अक्षांश से प्रारम्भ होता है और 30012’ उत्तरी अक्षांश तक है। तो कुल अक्षांशीय विस्तार 709’ है।
  • वहीं देशांतरीय विस्तार 69030’ पूर्वी देशांतर से 78017’ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है जो कुल 8047’ पूर्वी देशांतर है।

कर्क रेखा

  • कर्क रेखा राजस्थान के डूंगरपुर जिले की दक्षिण सीमा को छूती हुई बांसवाड़ा जिले के लगभग मध्य से गुजरती है।
  • यानी कर्क रेखा राज्य के दो जिले डूंगरपुर व बांसवाड़ा से गुजरती है।
  • राज्य का बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट स्थित शहर है, वहीं श्रीगंगानगर शहर कर्क रेखा से सबसे अधिक दूर स्थित शहर है।

प्रश्न —

राजस्थान में गर्मियों के दिन में सर्वाधिक सीधी सूर्य किरणें सीधी पड़ेंगी?

— बांसवाड़ा

वहीं सर्वाधिक तिरछी किरणें श्रीगंगानगर पर पड़ेंगी।

विस्तार

  • अगला प्रश्न राजस्थान के पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण का विस्तार क्या है? इससे सम्बन्धित प्रश्न अकेला हो सकता है या फिर कई कथनों के साथ हो सकता है।

राजस्थान का

  • उत्तरतम बिन्दु — श्रीगंगानगर जिले का कोणागांव
  • दक्षिणतम बिन्दु — बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील का बोरकुण्ड गांव
  • पश्चिमी बिन्दु — जैसलमेर जिले की सम तहसील का कटरागांव
  • पूर्वी बिन्दु — धौलपुर जिले का सिलान गांव (राजाखेड़ा तहसील)
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा के सबसे निकट है, वहीं सिलान गांव अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा से सबसे अधिक दूर स्थित बिन्दु है।
  • राजस्थान में सूर्य उदय सबसे पहले धौलपुर के सिलान गांव में दिखाई देगा।

जैसे—

राजस्थान का उत्तरतम बिन्दु किस जिले में स्थित है?

अ. बोरकुंड, सिलान गांव, कटरा, कोणा

ब. कोणा, कटरा, सिलान,बोरकुंड

स. सिलान, कोणा, कटरा, बोरकुंड

द. कटरा, कोणा, बोरकुंड, सिलान

उत्तर— स

 

राजस्थान के दक्षिण में होकर गुजरती है?

अ. विषुवत रेखा

ब. मकर रेखा

स. कर्क रेखा

द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर— स

 

निम्न में से कौन—सा युग्म सही है?

राजस्थान की स्थिति                          कुल भौगोलिक क्षेत्र वर्ग किलोमीटर में

a. 2303’ – 30012’ N और 69030’ – 78017’ E           342239.74        

b. 23030’ – 30013’ N और 69030’ – 78021’ E   342245.69

c. 23025’ – 30012’ N और 69029’ – 78025’ E    342241.33

d. 23028’ – 30014’ N और 69021’ – 78024’ E   342243.67

Answer- a

 

पूर्व से पश्चिम तक विस्तार के मध्य की दूरी 869 किमी है, वहीं दक्षिण से उत्तर तक विस्तार के मध्य की दूरी 826 किमी है। इस प्रकार पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी का अंतर है।

 

इस तरह से याद कर सकते हैं—

 

कई बार हम असमंजस में पड़ जाते हैं कि पूर्व से पश्चिम विस्तार क्या है?

या

उत्तर से दक्षिण का विस्तार क्या है।

 

तो हम इस प्रकार के तथ्यों या प्रश्नों को इस प्रकार याद कर सकते हैं, पूर्व से पश्चिम यानी देशांतरीय विस्तार है, कुल देशांतरीय विस्तार 8 डिग्री और 47 मिनट है वहीं उत्तर से दक्षिण विस्तार यानी उत्तरी अक्षांशीय विस्तार का अंतर जोकि 7 डिग्री और 9 मिनट है। अत: हमें देखते हैं कि देशांतरीय विस्तार का वाली संख्या अधिक है तो पूर्व से पश्चिम का विस्तार अधिक होगा यानी 869 किमी चौड़ाई होगी।

 

इसी प्रकार हम उत्तर से दक्षिण का विस्तार की लंबाई याद कर सकते हैं जो कि लम्बाई उत्तर से दक्षिण 829 किमी कम होगी।

राजस्थान का उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम विस्तार क्रमश: है?

अ. 852 और 878 किलोमीटर

ब. 915 और 842 किलोमीटर

स. 826 और 869 किलोमीटर

द. 869 और 826 किलोमीटर

उत्तर— स

 

जिस जिले से 700 पूर्वी देशांतर रेखा गुजरती है, वह है:

अ. जोधपुर  ब. जैसलमेर

स. धौलपुर  द. नागौर

उत्तर— ब

 

कर्क रेखा राज्य के किस जिले से होकर गुजरती है?

अ. झालावाड़  ब. चित्तौड़गढ़

स. बांसवाड़ा   द. उदयपुर

उत्तर— स

 

राजस्थान के जिले जहां से कर्क रेखा गुजरती है?

अ. जैसलमेर, जोधपुर

ब. जोधपुर, भरतपुर

स. बांसवाड़ा, डूंगरपुर

द. जालौर, बाड़मेर

उत्तर— स

 

उत्तर—दक्षिण विस्तार जिस जिले का है, वह है?

अ. झालावाड़  ब. भीलवाड़ा

स. चित्तौड़गढ़  द. झुंझुनूं

उत्तर— ब

पटवारी 2008

 

राजस्थान राज्य का पूर्व—पश्चिम व उत्तर—दक्षिण देशांतरीय तथा अक्षांशीय विस्तार है—

अ. 7009’ तथा 7047’

ब. 8047’ तथा 7009’

स. 7009’ तथा 8047’

द. 7049’ तथा 8027’

उत्तर— ब

 

राजस्थान राज्य के निम्न में से कौनसे जिले की सीमा रेखा गुजरात राज्य के साथ सबसे कम लम्बी है?

अ. बांसवाड़ा   ब. सिरोही

स. बाड़मेर     द. प्रतापगढ़

उत्तर— स

 

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने