🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

फिरोजशाह तुगलक से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न







ब्राह्मणों पर जजिया कर

 


01. ब्राह्मणों पर जजिया कर किस सुल्तान ने लगाया?

अ. अलाउद्दीन खिलजी 

ब. फिरोजशाह तुगलक

स. बलबन

द. कुतुबुद्दीन ऐबक

उत्तर— ब

 

शशगनी सिक्के किस सुल्तान


02. शशगनी सिक्के किस सुल्तान के शासनकाल में प्रचलित थे—

अ. मुहम्मद बिन तुगलक

ब. इल्तुतमिश

स. फिरोजशाह तुगलक

द. सिकन्दर लोदी

उत्तर— स

फिरोज तुगलक ने शशगनी (6 जीतल का एक सिक्का) नामक सिक्का चलाया।

इतिहासकार अफीफ के अनुसार सुल्तान ने 'अद्धा' एवं 'बिख' नामक तांबा और चांदी निर्मित सिक्का चलाया।

तकावी (ऋण) को माफ

 

03. किस सुल्तान ने मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा प्रदत्त सभी तकावी (ऋण) को माफ कर दिया था?

अ. अलाउद्दीन खिलजी

ब. इल्तुतमिश

स. फिरोजशाह तुगलक

द. बलबन

उत्तर— स

 

04. फिरोजशाह तुगलक ​द्वारा निम्न में से किस शहर की स्थापना नहीं की गई?

अ. हिसार—फिरोजा

ब. जौनपुर

स. श्रीनगर

द. फिरोजाबाद

उत्तर— स

 

05. किस सुल्तान के सिक्कों पर अपने नाम के साथ अपने पुत्र अथवा उत्तराधिकारी फतह खां का नाम अंकित करवाया?

अ. अलाउद्दीन खिलजी

ब. इल्तुतमिश

स. फिरोजशाह तुगलक

द. बलबन

उत्तर— स

राज्य की आय का ब्यौरा तैयार

  

06. दिल्ली सल्तनत का पहला शासक कौन था जिसने राज्य की आय का ब्यौरा तैयार करवाया?

अ. अलाउद्दीन खिलजी

ब. मुहम्मद बिन तुगलक

स. बलबन

द. फिरोजशाह तुगलक

उत्तर— द

 

07. निम्नलिखित में से कौन सिंचाई कर लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान था?

अ. अलाउद्दीन खिलजी

ब. बलबन

स. फिरोजशाह तुगलक

द. मोहम्मद बिन तुगलक

उत्तर— स

फिरोज शाह तुगलक ने नहर प्रणाली के निर्माण के बाद उलेमा की स्वीकृति के पश्चात् 'शुर्ष' नामक कर भी लगाया।

 

08. किस सुल्तान के शासनकाल में इजारेदारी व्यवस्था (भूमि को ठेके पर देने की) को पुन: बढ़ावा मिला?

अ. अलाउद्दीन खिलजी

ब. इल्तुतमिश

स. बलबन

द. फिरोजशाह तुगलक

उत्तर— द

उसने सैनिकों और अधिकारियों को वेतन के बदले जागीर देने की प्रथा आरम्भ की।

 

09. दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान जिसने इस्लाम के कानूनों और उलेमा वर्ग को राज्य के शासन में प्रधानता दी?

अ. अलाउद्दीन खिलजी

ब. मुहम्मद बिन तुगलक

स. बलबन

द. फिरोजशाह तुगलक

उत्तर— द

फिरोज तुगलक की धार्मिक नीति धर्मान्धता और असहिष्णुता की रही।

 

10. 'फिरोज इस युग का सबसे महान धर्मान्ध और इस क्षेत्र में सिकन्दर लोदी तथा औरंगजेब का अग्रज था।' फिरोज तुगलक के बारे में यह कथन किस इतिहासकार ने लिखा?

अ. डॉ. एएल श्रीवास्तव

ब. डॉ. आरसी मजूमदार

स. हेनरी इलिएट

द. रोमिला थापर

उत्तर— ब

 

11. किस शासक को 'दिल्ली सल्तनत युग का अकबर' कहा गया?

अ. अलाउद्दीन खिलजी

ब. मुहम्मद बिन तुगलक

स. बलबन

द. फिरोजशाह तुगलक

उत्तर— द

व्याख्या:

'दिल्ली सल्तनत युग का अकबर' फिरोज शाह को कहा गया है, उन्हें यह उपाधि हेनरी एलियट और एलिफिन्स्टन ने दी।

 

12. किस सुल्तान ने अपने शासनकाल में 1200 बाग लगवाए?

अ. कुतुबुद्दीन ऐबक

ब. इल्तुतमिश

स. फिरोजशाह तुगलक

द. गयासुद्दीन तुगलक

उत्तर— ब

 

फिरोजशाह ने अपने शासनकाल में 1200 बाग लगवाए जिनसे 1 लाख 80 हजार टंका की आय होती थी।

 

13. मध्यकालीन भारत का पहला 'कल्याणकारी निरंकुश शासक' कहा जाता है—

अ. जलालुद्दीन खिलजी

ब. फिरोजशाह तुगलक

स. मुहम्मद बिन तुगलक

द. कुतुबुद्दीन ऐबक

उत्तर— ब

 

14. दीवान—ए—खैरात नामक दानशाला की स्थापना किस सुल्तान ने की?

अ. अलाउद्दीन खिलजी

ब. मुहम्मद बिन तुगलक

स. सिकन्दर लोदी

द. फिरोजशाह तुगलक

उत्तर— द

 

'दीवान—ए—खैरात' नामक दानशाला की स्थापना फिरोजशाह तुगलक ने की, जिससे अनाथ और गरीब मुस्लिम लड़कियों एवं विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। 

 

15. फिरोज शाह तुगलक के शासनकाल के बारे में किस इ​तिहासकार ने लिखा है कि 'सुल्तान ने एक घुड़सवार को अपने खजाने से एक टंका दिया ताकि वह रिश्वत देकर 'दीवान—ए—अर्ज' से अपना घोड़ा पास करा ले।'

अ. इब्नबतूता

ब. इसामी

स. अफीफ

द. बरनी

उत्तर— स

 

16. निम्नलिखित में से किस एक दिल्ली के सुल्तान ने एक रोजगार कार्यालय, एक 'दीवाने-खैरात' तथा 'दारुल-शफ़ा' की स्थापना की थी?

अ. फिरोज शाह तुगलक

ब. मुहम्मद बिन तुगलक

स. अलाउद्दीन खिलजी

द. बलबन

उत्तर- अ

 

17. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित 'दार-उल-शफ़ा' क्या था?

अ. एक दानशाला

ब. एक खैराती अस्पताल

स. एक पुस्तकालय

द. तीर्थ यात्रियों के लिए अतिथि गृह

उतर- ब


18. 'शर्ब' कर लगाया जाता था-

अ. व्यापार पर

ब. सिंचाई पर

स. गैर-मुसलमानों पर

द. उद्योग पर

उत्तर— ब

सर्वप्रथम फिरोजशाह तुगलक ने सिंचाई पर कर लगाया था, जो हक—ए—शर्ब के रूप में जाना जाता था। यह सिंचित भूमि के उत्पादन का 1/10वां भाग था।

 

19. निम्नलिखित में से किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे?

अ. बलबन

ब. उलाउद्दीन खिलजी

स. मुहम्मद बिन तुगलक 

द. फिरोज तुगलक

उत्तर— द

 

सुल्तान फिरोजशाह तुगलक को दासों का बहुत शौक था। उसने दासों की देखभाल के लिए 'दीवान—ए—बंदगान' नामक नये विभाग की स्थापना की। उसके पास 1 लाख 80 हजार दास थे।

20. लोक निर्माण विभाग की स्थापना दिल्ली सल्तनत में किसने की?

अ. अलाउद्दीन खिलजी

ब. मुहम्मद बिन तुगलक

स. बलबन

द. फिरोजशाह तुगलक

उत्तर— द

 

21. फतुहाते—फिरोजशाही की रचना किसने की?

अ. बरनी

ब. शम्से सिराज अफीफ

स. अमीर खुसरो

द. फिरोजशाह तुगलक

उत्तर— द

  • फिरोज स्वयं एक विद्वान था। उसने अपने दरबार में शम्से शिराज अफीफ को संरक्षण दिया।
  • उसने स्वयं की आत्मकथा फतुहाते—फिरोजशाही लिखी जो फारसी भाषा में है।
  • उसने खालिद नामक फारसी विद्वान से 'दलायल—ए—फिरोजशाही' नामक ग्रंथ लिखवाया जो संस्कृत में चिकित्सा शास्त्र के ग्रंथों का महत्वपूर्ण अनुवाद था।

 

फिरोजशाह के बारे में सही कथन है:

-उसने कर प्रणाली को मजहबी स्वरूप दिया और 23 प्रचलित करों को समाप्त कर शरीयत के अनुसार 4 करों को आरोपित किया- खराज, जकात, जजिया और खुम्स।

-उसने दण्ड संहिता को संशोधित करके दण्डों को अधिक मानवीय बनाया।

-उसने सुल्तान को भेंट देने की प्रथा को समाप्त कर दिया। 

फिरोज शाह ने सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछा दिया यद्यपि नहरें बनवाने वाला प्रथम सुल्तान 'गयासुद्दीन तुगलक' था। उसने पांच नहरों का निर्माण करवाया:

-दिल्ली से हिसार तक

-सतलज से दिपालपुर के पास

-सिमोर से हासी तक

-घग्घर से फिरोजाबाद

-यमुना से फिरोजाबाद



एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने