हिन्दी में कुल कितने सर्वनाम है?

hindi-me-kul-kitane-sarvnam-hai

📌 प्रमुख बिंदु

  • हिन्दी में कुल 11 सर्वनाम होते हैं।
  • पुरुषवाचक सर्वनाम — जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा दूसरों के लिए या स्वयं के लिए किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, हम, तुम, आप, यह, वह, ये, वे आदि।
  • निजवाचक सर्वनाम — जिस सर्वनाम में कर्ता का बोध होता है, वह निजवाचक सर्वनाम कहलाता है। 'आप' निजवाचक सर्वनाम का रूप है।
  • मध्यमपुरुष वाचक सर्वनाम — जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता सुनने वाले व्यक्ति के लिए करता है। जैसे- आप, तुम, तुमको, तुझे, तू आदि।
  • निश्चयवाचक सर्वनाम — जो सर्वनाम निकट या दूर की किसी वस्तु की ओर संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- यह, वह, ये और वे।
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम — जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

दिए गए वाक्यांश के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए।

'जिसका निर्णय न हो सका हो।'

  • अ. निर्णयहीन
  • ब. अनिर्णीत
  • स. विनिर्णय
  • द. अनिर्णय

उत्तर सहित व्याख्या: ब

  • 'जिसका निर्णय न हो सके' के लिए एक शब्द 'अनिर्णीत' होगा। शेष सभी विकल्प वाक्यांश के लिए उपयुक्त नहीं है।

निम्नलिखित में से किस वाक्य में सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?

  • 1. आज बरसात होगी।
  • 2. मैं कल दिल्ली जा रहा हूं।
  • 3. घर का काम कर लो।
  • 4. सीमा और रीमा बहने हैं।

उत्तर- 2

  • उपरोक्त विकल्पों में 'मैं कल दिल्ली जा रहा हूं।' वाक्य में सर्वनाम का प्रयोग हुआ है, अन्य विकल्पों में नहीं, जो असंगत है।
  • इस वाक्य में 'मैं' पुरुषवाचक सर्वनाम है।
  • जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाले द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है।
  • अत: विकल्प दो सही है।

महीप स्वावलम्बी छात्र है, उसे जितना काम करना होता है, उतना वह स्वयं कर लेता है। इस वाक्य में कौन-कौन से सर्वनाम है?

  • 1. मध्यमपुरुष वाचक, संबंधवाचक
  • 2. निजवाचक, अन्यपुरुष वाचक, संबंधवाचक
  • 3. उत्तमपुरुष वाचक, निश्चयवाची, प्रश्नवाचक
  • 4. अन्यपुरुष वाचक, अनिश्चयवाची, निश्चयवाची

उत्तर- 1

  • मध्यमपुरुष वाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता सुनने वाले व्यक्ति के लिए करता है। जैसे- आप, तुम, तुमको, तुझे, तू आदि।

'वह अपने आप ही चला गया।' वाक्य में रेखांकित शब्द सर्वनाम के किस भेद का उदाहरण है?

  • 1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  • 2. निजवाचक सर्वनाम
  • 3. निश्चयवाचक सर्वनाम
  • 4. संबंधवाचक सर्वनाम

उत्तर- 2

इस वाक्य में रेखांकित शब्द 'आप' निजवाचक सर्वनाम का रूप है।

जिस सर्वनाम में कर्ता का बोध होता है, वह निजवाचक सर्वनाम कहलाता है।

हिन्दी में कुल कितने सर्वनाम है?

  • 1. 9
  • 2. 10
  • 3. 11
  • 4. 12

उत्तर- 3

'यह' एवं 'वह' सर्वनाम है?

  • 1. निजवाचक
  • 2. निश्चयवाचक
  • 3. अनिश्चयवाचक
  • 4. संबंधवाचक

उत्तर- 2

निम्न में सर्वनाम शब्द है?

  • 1. नींद
  • 2. रोग
  • 3. सफाई
  • 4. कौन

उत्तर- 4

'वह स्वत: ही जान जाएगा।' में 'वह' सर्वनाम है-

  • 1. संबंधवाचक सर्वनाम
  • 2. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • 3. निजवाचक सर्वनाम
  • 4. पुरुषवाचक सर्वनाम

उत्तर- 4

  • 'वह स्वत: ही जान जाएगा।' वाक्य में पुरुषवाचक सर्वनाम है।
  • जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा दूसरों के लिए या स्वयं के लिए किया जाता है। उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
  • जैसे- मैं, हम (वक्ता द्वारा खुद के लिए), तुम और आप (सुनने वाले के लिए) और यह, वह, ये, वे (किसी और के बारे में बात करने के लिए) आदि।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम किस वाक्य में है?

  • 1. यह पुस्तक मेरी है।
  • 2. मुझे कुछ रुपये चाहिए।
  • 3. आप क्या लाएं हैं।
  • 4. बाहर कोई खड़ा है।

उत्तर- 4

  • बाहर कोई खड़ा है। वाक्य में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
  • जिसे सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

''सामने जो बड़ा-सा मकान दिखाई दे रहा है, वह मेरा है।'' में कौनसा सर्वनाम है?

  • 1. निजवाचक
  • 2. संबंध वाचक
  • 3. निश्चयवाचक
  • 4. पुरुषवाचक

उत्तर- 3

  • जो सर्वनाम निकट या दूर की किसी वस्तु की ओर संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
  • जैसे- यह लड़की है।
  • वे बाहर गए हैं। इन वाक्यों में यह, वह ये और वे शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम हैं।
  • ''सामने जो बड़ा-सा मकान दिखाई दे रहा है, वह मेरा है।'' यहां यह निश्चित है कि घर उसका है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, करेंट अफेयर्स, राजस्थान का इतिहास, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, हिंदी GK के लिए पढ़े

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने