📌 इस पोस्ट में क्या है?
- RPSC Agriculture Officer Exam-2024 (20 अप्रैल 2025) में पादप प्रजनन, आनुवंशिकी व बीज प्रौद्योगिकी से पूछे गए 12 असली प्रश्न, one-liner रूप में।
- हर प्रश्न के साथ Official Final Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है।
- पूरी परीक्षा का syllabus और topic-wise weightage देखने के लिये DivanshuGS का Agriculture Officer Syllabus Page देखें।
Agriculture Officer की तैयारी में सबसे भरोसेमंद तरीका है — पिछले paper के प्रश्नों से topic की गहराई समझना। नीचे पादप प्रजनन, आनुवंशिकी व बीज प्रौद्योगिकी से AO 2024 में आए सभी प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं।
पादप प्रजनन, आनुवंशिकी व बीज प्रौद्योगिकी — प्रश्न-उत्तर (12 प्रश्न)
- प्रश्न: ट्रिटिकम एस्टाईवम गेहूँ के लिए क्या सत्य है ?
उत्तर: सामान्य चपाती गेहूँ (AO 2024, प्रश्न 13) - प्रश्न: टमाटर में लवणीय सहनशीलता उत्पन्न करने के लिए प्रतिरोधी स्रोत कौन सा है ?
उत्तर: एल. चीज़मानी (AO 2024, प्रश्न 40) - प्रश्न: कोशिका विभाजन की किस अवस्था में प्रत्येक द्विसंयोजी से समजात गुणसूत्र विपरीत ध्रुवों (पोल) की ओर जाते हैं ?
उत्तर: प्रथम एनाफेज़ अवस्था (AO 2024, प्रश्न 46) - प्रश्न: यदि गैर-जोड़ जीन क्रिया की प्रधानता हो, तो कौन सी पादप प्रजनन विधि अपनानी चाहिये ?
उत्तर: संकर ओज (हेटरोसिस) प्रजनन विधि (AO 2024, प्रश्न 47) - प्रश्न: निम्न में से कौन सा कथन सही है ?
उत्तर: सबसे अधिक प्रभावी उत्परिवर्तजन का सबसे दक्ष उत्परिवर्तजन होना आवश्यक नहीं है। (AO 2024, प्रश्न 48) - प्रश्न: अपूर्ण प्रभाविता वाले त्रिसंकर क्रॉस की F2 संतति में कितने प्रकार की विभिन्न लक्षण समष्टि (फीनोटाइप) उत्पादित होगी ?
उत्तर: 27 (AO 2024, प्रश्न 50) - प्रश्न: मात्रात्मक लक्षण वे लक्षण हैं जो
उत्तर: पोलीजींस द्वारा नियंत्रित होते हैं। (AO 2024, प्रश्न 51) - प्रश्न: निम्न में से उभय द्विगुणित ब्रेसिका जंसिआ के उद्भव का कौन सा सही क्रॉस संयोजन है ?
उत्तर: ब्रेसिका नाइग्रा × ब्रेसिका कैम्पेस्ट्रिस (AO 2024, प्रश्न 52) - प्रश्न: बीजों का ग्रो-आउट परीक्षण क्या पता लगाने के लिए किया जाता है ?
उत्तर: आनुवंशिक शुद्धता (AO 2024, प्रश्न 53) - प्रश्न: निम्न में से कौन सा सही मिलान नहीं है ?
उत्तर: प्रोटैन्ड्रि - बाजरा (AO 2024, प्रश्न 54) - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस न्यूक्लिक एसिड में बाएँ हाथ का हेलिक्स है ?
उत्तर: ज़ेड - डी.एन.ए. (AO 2024, प्रश्न 59) - प्रश्न: द्वि-सूत्री गुणसूत्र संख्या से एक या कुछ गुणसूत्र के अन्तर की अवस्था को जाना जाता है
उत्तर: असुगुणिता (AO 2024, प्रश्न 60)
📝 पूरा paper test के रूप में दें!
👉 RPSC Agriculture Officer 2024 — Free Online Mock Test (147 प्रश्न)
Telegram: t.me/divanshugs
👉 RPSC Agriculture Officer 2024 — Free Online Mock Test (147 प्रश्न)
Telegram: t.me/divanshugs
स्रोत: RPSC Agriculture Officer (Agri. Deptt.) Comp. Exam-2024 का official प्रश्न पत्र (Paper Code 02) और Official Final Answer Key (03-12-2025)। deleted प्रश्न (57, 86, 89) शामिल नहीं हैं।
