🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

RPSC Agriculture Officer 2024: राजस्थान सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स (Part-A) से पूछे गए प्रश्न – One Liner प्रश्न-उत्तर


📌 इस पोस्ट में क्या है?
  • RPSC Agriculture Officer Exam-2024 (20 अप्रैल 2025) में राजस्थान सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स (Part-A) से पूछे गए 42 असली प्रश्न, one-liner रूप में।
  • हर प्रश्न के साथ Official Final Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है।
  • पूरी परीक्षा का syllabus और topic-wise weightage देखने के लिये DivanshuGS का Agriculture Officer Syllabus Page देखें।

Agriculture Officer की तैयारी में सबसे भरोसेमंद तरीका है — पिछले paper के प्रश्नों से topic की गहराई समझना। नीचे राजस्थान सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स (Part-A) से AO 2024 में आए सभी प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स (Part-A) — प्रश्न-उत्तर (42 प्रश्न)

  1. प्रश्न: 26 दिसम्बर, 2024 को प्रदान किए गए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें : कथन A : 15 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 17 बच्चों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। ; कथन B : भारत सरकार असाधारण उपलब्धियों के लिए सात श्रेणियों में बच्चों को पीएमआरबीपी प्रदान करती है।
    उत्तर: कथन A असत्य है तथा कथन B सत्य है। (AO 2024, प्रश्न 1)
  2. प्रश्न: दिसम्बर 2024 में, निम्नलिखित में से किस देश ने आधिकारिक रूप से ‘बाल्ड ईगल’ को अपना राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया है ?
    उत्तर: यू.एस. (AO 2024, प्रश्न 2)
  3. प्रश्न: दिसम्बर 2024 में, पूर्व विद्रोहियों, जिन्होंने राष्ट्रपति बशर-अल-असद को अपदस्थ किया था, के समर्थन से किसने सीरिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री का कार्यभार ग्रहण किया ?
    उत्तर: मोहम्मद अल-बशीर (AO 2024, प्रश्न 3)
  4. प्रश्न: हाल ही में नई दिल्ली में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव का आदर्श वाक्य था :
    उत्तर: गाँव बढ़े, तो देश बढ़े (AO 2024, प्रश्न 4)
  5. प्रश्न: राजस्थान के राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 12 जनवरी, 2025 को कितने युवाओं को यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया ?
    उत्तर: 11 (AO 2024, प्रश्न 5)
  6. प्रश्न: राजस्थान में हाल ही में “कर्मभूमि से मातृभूमि” अभियान प्रारंभ किया गया है। शुरुआती स्तर पर यह अभियान निम्नलिखित में से किस जिले में प्रारंभ नहीं किया गया है ?
    उत्तर: जैसलमेर (AO 2024, प्रश्न 6)
  7. प्रश्न: हाल ही में जारी राजस्थान की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 का लक्ष्य 2030 तक कितनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करना है ?
    उत्तर: 125 GW (AO 2024, प्रश्न 7)
  8. प्रश्न: संस्कार सारस्वत दिसम्बर, 2024 में बेंगलुरु में आयोजित योनेक्स-सनराइज 86वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में सीनियर नेशनल मेन्स डबल्स ख़िताब जीतने वाले राजस्थान के पहले शटलर बन गए हैं। वे राजस्थान के किस जिले से हैं ?
    उत्तर: जोधपुर (AO 2024, प्रश्न 9)
  9. प्रश्न: भारत सरकार ने विपणन कालावधि 2023-24 के लिए कितनी खरीफ़ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया ?
    उत्तर: 14 (AO 2024, प्रश्न 105)
  10. प्रश्न: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कब शुरू की गई थी ?
    उत्तर: 15 जुलाई, 2015 (AO 2024, प्रश्न 111)
  11. प्रश्न: गणेश्वर-जोधपुरा कॉपर कॉम्पलेक्स निम्नलिखित में से किस-किस मृद्भांड से सम्बंधित है ?
    उत्तर: गेरुए रंग के मृद्भांड (AO 2024, प्रश्न 119)
  12. प्रश्न: निम्नलिखित में से मारवाड़ का कौन सा दुर्ग 1562 ईस्वी के प्रारंभ में अकबर के आधिपत्य में चला गया ?
    उत्तर: मेड़ता (AO 2024, प्रश्न 120)
  13. प्रश्न: अढ़ाई दिन के झोपड़े में ‘हरिकेलि’ नाटक के अतिरिक्त किस रचना को खुदवाया गया ?
    उत्तर: ललित विग्रहराज (AO 2024, प्रश्न 121)
  14. प्रश्न: असहयोग आंदोलन के दौरान अजमेर में विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार का नेतृत्व किसने किया ?
    उत्तर: पंडित गौरीशंकर (AO 2024, प्रश्न 122)
  15. प्रश्न: निम्न में से ‘मेर विद्रोह’ का प्रमुख कारण कौन सा था ?
    उत्तर: उन पर ब्रिटिश नियंत्रण का प्रयास (AO 2024, प्रश्न 123)
  16. प्रश्न: निम्न में से किस पुरा स्थल से यूनानी चिह्नांकित मुद्राएँ प्राप्त हुई हैं ?
    उत्तर: आहड़ (AO 2024, प्रश्न 124)
  17. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तकें महाराणा कुम्भा के प्रसिद्ध शिल्पी गोविन्द द्वारा लिखी गई थीं ? A. उद्धारधोरणी B. कलानिधि C. राजवल्लभ D. द्वारदीपिका सही कूट का चयन कीजिए :
    उत्तर: A, B और D (AO 2024, प्रश्न 125)
  18. प्रश्न: निम्न में से बूँदी के किस शासक का श्रीनाथजी की सेवा करते हुए चित्रांकन बूँदी के महल में स्थित चित्रशाला में है ?
    उत्तर: उम्मेद सिंह (AO 2024, प्रश्न 126)
  19. प्रश्न: निम्न में से लोक वाद्य यंत्रों का कौन सा समूह सुमेलित नहीं है ?
    उत्तर: रावणहत्था, जंतर, निशान, सतारा (AO 2024, प्रश्न 127)
  20. प्रश्न: निम्न में से कौन सा गरासियों का लोक नृत्य नहीं है ?
    उत्तर: मावलिया (AO 2024, प्रश्न 128)
  21. प्रश्न: वर्तमान राजस्थान के निर्माण के विभिन्न चरणों के क्रम में प्रथम राजप्रमुख किसे नियुक्त किया गया था ?
    उत्तर: उदयभान सिंह देव (AO 2024, प्रश्न 129)
  22. प्रश्न: ‘चाहल पुजारियों’ का संबंध किस लोक देवता के मंदिर से हैं ?
    उत्तर: गोगाजी (AO 2024, प्रश्न 130)
  23. प्रश्न: कवि शंकर राव द्वारा रचित ‘भीम विलास’ राजस्थानी की किस बोली में लिखी गई है ?
    उत्तर: अहीरवाटी (AO 2024, प्रश्न 131)
  24. प्रश्न: निम्नांकित में से कौन सी पुस्तक/पुस्तकें सूर्यमल मिश्रण द्वारा लिखी गई थीं ? नीचे दिए गए कोड की सहायता से सही विकल्प चुनिए : i. वंश भास्कर ii. रामरंजाट iii. धातुरूपावली iv. राजरूपक कोड :
    उत्तर: i, ii, iii (AO 2024, प्रश्न 132)
  25. प्रश्न: विश्व धरोहर स्थल रामगढ़ क्रेटर स्थित है
    उत्तर: बारां जिले में (AO 2024, प्रश्न 133)
  26. प्रश्न: निम्नलिखित में से 1000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले अरावली पर्वत श्रृंखला के शिखरों का सही समूह है :
    उत्तर: ऋषिकेश – कमलनाथ की पहाड़ी – देलवाड़ा (AO 2024, प्रश्न 134)
  27. प्रश्न: निम्न में से कौन सी ‘जसनाथी उप-पीठ’ नहीं है ?
    उत्तर: लालासर (AO 2024, प्रश्न 135)
  28. प्रश्न: निम्न में से कौन सा युग्म सही सुमेलित है ? जिला – झीलें
    उत्तर: बूँदी – भीमताल, जैतसागर (AO 2024, प्रश्न 136)
  29. प्रश्न: कोपेन के अनुसार, कौन सा जिला समूह "Aw" जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत आता है ?
    उत्तर: बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ (AO 2024, प्रश्न 137)
  30. प्रश्न: निम्नलिखित मृदा विशेषताएँ यथा : (a) लवणों का उच्च प्रतिशत (b) उच्च पी.एच. मान तथा जैविक पदार्थों की कमी किस प्रकार की मृदा में पायी जाती है ?
    उत्तर: रेतीली / बालू मृदा (AO 2024, प्रश्न 138)
  31. प्रश्न: सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए : सूची-I : (A) कालीसिंध, (B) लूनी, (C) माही, (D) बनास ; सूची-II : (i) अनास, (ii) ढूंढ, (iii) परवन, (iv) सागी ; कूट :
    उत्तर: (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii) (AO 2024, प्रश्न 139)
  32. प्रश्न: 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के किन जिलों में साक्षरता दर क्रमशः अधिकतम और न्यूनतम है ?
    उत्तर: कोटा और जालौर (AO 2024, प्रश्न 140)
  33. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (2001 से 2011) के अनुसार सही आरोही क्रम में सुव्यवस्थित है ?
    उत्तर: जयपुर, बाँसवाड़ा, जोधपुर (AO 2024, प्रश्न 141)
  34. प्रश्न: किस देश के सहयोग से राजस्थान वानिकी एवं जैव-विविधता विकास परियोजना (RFBDP) राज्य में संचालित की जा रही है ?
    उत्तर: फ्रांस (AO 2024, प्रश्न 142)
  35. प्रश्न: ‘सूखा संभावित क्षेत्र कार्यक्रम’ (डी.पी.ए.पी.) का आरम्भ राजस्थान में किस वर्ष से किया गया था ?
    उत्तर: 1974 – 1975 (AO 2024, प्रश्न 143)
  36. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा खनिज बाँसवाड़ा जिले के लीलवानी एवं नराड़िया क्षेत्र में पाया जाता है ?
    उत्तर: मैंगनीज़ (AO 2024, प्रश्न 144)
  37. प्रश्न: वन विभाग, राजस्थान वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार, राज्य का प्रति व्यक्ति औसत वनावरण तथा वृक्षावरण है :
    उत्तर: 0.037 हेक्टेयर (AO 2024, प्रश्न 145)
  38. प्रश्न: नीति आयोग प्रगति समीक्षा 2023 के अनुसार, राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा जिला उच्चतम ‘बहुआयामी निर्धनता सूचकांक’ वाला है ?
    उत्तर: प्रतापगढ़ (AO 2024, प्रश्न 146)
  39. प्रश्न: राजस्थान में प्रथम चीनी मिल किस वर्ष में स्थापित की गई ?
    उत्तर: 1932 (AO 2024, प्रश्न 147)
  40. प्रश्न: “पार्लियामेन्ट : पॉवर्स फंक्शन्स एण्ड प्रिविलेजेज; ए कम्पैरेटिव कॉन्स्टिट्यूशनल पर्सपेक्टिव” पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
    उत्तर: के. एस. चौहान (AO 2024, प्रश्न 148)
  41. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा विश्वविद्यालय ‘मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2024’ का समग्र विजेता है ?
    उत्तर: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (AO 2024, प्रश्न 149)
  42. प्रश्न: कथन (A) : राजस्थान में सौर्य ऊर्जा विकास की असीम सम्भावनाएँ हैं। ; कारण (R) : भाडला सोलर पार्क 2,245 मेगावॉट क्षमता वाला राजस्थान का सबसे बड़ा सोलर पॉवर प्लांट है।
    उत्तर: (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (AO 2024, प्रश्न 150)
📝 पूरा paper test के रूप में दें!
👉 RPSC Agriculture Officer 2024 — Free Online Mock Test (147 प्रश्न)
Telegram: t.me/divanshugs

स्रोत: RPSC Agriculture Officer (Agri. Deptt.) Comp. Exam-2024 का official प्रश्न पत्र (Paper Code 02) और Official Final Answer Key (03-12-2025)। deleted प्रश्न (57, 86, 89) शामिल नहीं हैं।



एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने