📌 इस पोस्ट में क्या है?
- RPSC Agriculture Officer Exam-2024 (20 अप्रैल 2025) में मृदा विज्ञान व कृषि रसायन (Soil Science) से पूछे गए 11 असली प्रश्न, one-liner रूप में।
- हर प्रश्न के साथ Official Final Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है।
- पूरी परीक्षा का syllabus और topic-wise weightage देखने के लिये DivanshuGS का Agriculture Officer Syllabus Page देखें।
Agriculture Officer की तैयारी में सबसे भरोसेमंद तरीका है — पिछले paper के प्रश्नों से topic की गहराई समझना। नीचे मृदा विज्ञान व कृषि रसायन (Soil Science) से AO 2024 में आए सभी प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं।
मृदा विज्ञान व कृषि रसायन (Soil Science) — प्रश्न-उत्तर (11 प्रश्न)
- प्रश्न: एक मृदा की मृदा क्षरण के प्रति प्रतिरोध में कमी कहलाती है
उत्तर: क्षरणशीलता (इरोडिबीलिटी) (AO 2024, प्रश्न 11) - प्रश्न: निम्न में से, पौधे की मूल संरचना का निर्माण करने वाले पादप तत्त्व हैं :
उत्तर: कार्बन, हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन (AO 2024, प्रश्न 15) - प्रश्न: तरल जैव-उर्वरकों की भण्डारण अवधि ______ तक हो सकती है।
उत्तर: 1-2 वर्ष (AO 2024, प्रश्न 16) - प्रश्न: जब मृदा की जुताई अच्छी अवस्था में हो, उस समय मृदा में केशिका और गैर-केशिका रंध्रों का अनुपात लगभग होता है :
उत्तर: 1:1 (AO 2024, प्रश्न 20) - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस खनिज को बोरोन का प्राकृतिक स्रोत माना जाता है ?
उत्तर: टूरमैलीन (AO 2024, प्रश्न 22) - प्रश्न: भारत में अम्लीय मृदाएँ निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में व्यापक रूप से वितरित हैं ?
उत्तर: पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी राज्य (AO 2024, प्रश्न 24) - प्रश्न: कौन सा मृदा सूक्ष्मजीव नाइट्रीकरण के लिये जिम्मेदार है ?
उत्तर: नाइट्रोसोमोनास (AO 2024, प्रश्न 25) - प्रश्न: भारत में कौन सी मृदाओं को लोकप्रिय रूप से फूलती-सिकुड़ती मृदाओं के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर: काली-कपास मृदाएँ (AO 2024, प्रश्न 26) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा एक 1 : 1 प्रकार के मृत्तिका-खनिज का उदाहरण है ?
उत्तर: केओलिनाइट (AO 2024, प्रश्न 27) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सी क्षमता मृदा की बफरिंग क्षमता को दर्शाती है ?
उत्तर: मृदा में अम्ल या क्षार मिलाने पर मृदा-पी.एच. में परिवर्तन का विरोध करना । (AO 2024, प्रश्न 28) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा अतिरिक्त गुरुत्वाकर्षण जल के बह जाने के बाद मृदा में उपस्थित नमी की मात्रा को संदर्भित करता है ?
उत्तर: खेत की क्षमता (AO 2024, प्रश्न 31)
📝 पूरा paper test के रूप में दें!
👉 RPSC Agriculture Officer 2024 — Free Online Mock Test (147 प्रश्न)
Telegram: t.me/divanshugs
👉 RPSC Agriculture Officer 2024 — Free Online Mock Test (147 प्रश्न)
Telegram: t.me/divanshugs
स्रोत: RPSC Agriculture Officer (Agri. Deptt.) Comp. Exam-2024 का official प्रश्न पत्र (Paper Code 02) और Official Final Answer Key (03-12-2025)। deleted प्रश्न (57, 86, 89) शामिल नहीं हैं।
