🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

RRB NTPC: विगत वर्षों में स्टेटिक GK से पूछे गए प्रश्न — One Liner प्रश्न-उत्तर

📌 इस पोस्ट में क्या है?
  • RRB NTPC CBT-1 के विगत वर्षों के असली प्रश्न — सिर्फ़ स्टेटिक GK विषय से, कुल 26 one-liner प्रश्न-उत्तर।
  • हर प्रश्न के साथ Official Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है — अलग से key ढूँढने की ज़रूरत नहीं।
  • प्रश्न RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) की Hindi shifts के solved papers से लिए गए हैं।
  • रोज़ 15–20 प्रश्न दोहराएँ — NTPC में GA के प्रश्न इन्हीं topics से बार-बार पूछे जाते हैं।

RRB NTPC की तैयारी में सबसे काम की चीज़ होती है — पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न। इस पोस्ट में स्टेटिक GK विषय से NTPC CBT-1 में पूछे गए सभी प्रश्न one-liner रूप में दिए गए हैं, ताकि आप तेज़ी से revision कर सकें। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर नीचे दिया उत्तर मिलाएँ।

स्टेटिक GK — One Liner प्रश्न-उत्तर (26 प्रश्न)

  1. प्रश्न: किस चरमपंथी नेता ने प्रसिद्ध कृति 'गीता रहस्य' की रचना की थी?
    उत्तर: बाल गंगाधर तिलक
  2. प्रश्न: UNDP का पूर्ण रूप क्या है?
    उत्तर: United Nations Development Programme (यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम)
  3. प्रश्न: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज कहाँ फहराते हैं?
    उत्तर: लाल किला
  4. प्रश्न: ‘द मैंगो सीज़न’ (The Mango Season) _________ द्वारा लिखी गई एक पुस्तक है और यह आधुनिक भारत की एक भारतीय महिला की कहानी है।
    उत्तर: अमूल्य मल्लाडी
  5. प्रश्न: 14 नवंबर, 2025 को कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था?
    उत्तर: विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day)
  6. प्रश्न: सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा का नाम क्या है?
    उत्तर: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)
  7. प्रश्न: भारत निम्नलिखित में से किस वर्ष शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का पूर्णकालिक सदस्य बना था?
    उत्तर: 2017
  8. प्रश्न: पुस्तक "द आर्गुमेंटेटिव इंडियन (The Argumentative Indian)", जिसमें भारतीय इतिहास और संस्कृति पर चर्चा की गई है, किसने लिखी है?
    उत्तर: अमर्त्य सेन
  9. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस व्यक्तित्व को 2008 में भारत रत्न प्राप्त हुआ और 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' में अपने अभिनय से व्यापक रूप से प्रसिद्ध हुए?
    उत्तर: पंडित भीमसेन जोशी
  10. प्रश्न: परंपरागत रूप से शास्त्रीय तमिल कृति 'तिरुक्कुरल (Tirukkural)' के लेखक के रूप में किसे माना जाता है?
    उत्तर: तिरुवल्लुवर (Thiruvalluvar)
  11. प्रश्न: भारत में 31 अक्टूबर 2025 को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय एकता दिवस किस राष्ट्रीय नेता की जयंती के स्मरण में मनाया जाता है?
    उत्तर: सरदार वल्लभभाई पटेल
  12. प्रश्न: राष्ट्रवाद के प्रतीक माने जाने वाले उपन्यास आनंदमठ की रचना किसने की थी?
    उत्तर: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
  13. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा सतत विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goal - SDG) विशेष रूप से सभी के लिए सस्ती, विश्वसनीय, संधारणीय और आधुनिक ऊर्जा तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखता है?
    उत्तर: लक्ष्य 7
  14. प्रश्न: मानव विकास के संदर्भ में GII का पूर्ण रूप क्या है?
    उत्तर: Gender Inequality Index (जेंडर इनइक्वालिटी इंडेक्स)
  15. प्रश्न: भारत में प्रतिवर्ष किस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद की जंयती) के रूप में मनाया जाता है?
    उत्तर: 12 जनवरी
  16. प्रश्न: भारत के प्रधानमंत्री द्वारा पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन किस वर्ष किया गया था?
    उत्तर: 2022
  17. प्रश्न: वर्ष 2015 में गठित नीति (NITI) आयोग ने भारत के विकासात्मक पुनर्गठन के एक भाग के रूप में योजना आयोग को प्रतिस्थापित किया। NITI का सही पूर्ण रूप क्या है?
    उत्तर: National Institution for Transforming India (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांांसफॉर्मिंग इंडिया)
  18. प्रश्न: दिल्ली का प्रगति मैदान, संचार के किस रूप से सबसे अधिक निकटता से संबंधित है?
    उत्तर: जनसंचार
  19. प्रश्न: वर्ष 2025 में विश्व शौचालय दिवस किस तिथि को मनाया गया?
    उत्तर: 19 नवंबर
  20. प्रश्न: तारीख़-ए-रशीदी (Tarikh-i-Rashidi) नामक कृति जो मध्य एशिया और प्रारंभिक मुगल इतिहास के संबंध में मूल्यवान जानकारी प्रदान करती है, किसके द्वारा लिखी गई?
    उत्तर: मिर्जा हैदर दुगलत (Mirza Haidar Dughlat)
  21. प्रश्न: 'मोदीज मिशन (Modi’s Mission)' नामक पुस्तक किसने लिखी है?
    उत्तर: बर्जिस देसाई
  22. प्रश्न: निम्नलिखित में से किसने 'द वर्ल्ड आफ्टर गाजा (The World After Gaza)' पुस्तक लिखी?
    उत्तर: पंकज मिश्रा
  23. प्रश्न: भारत में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
    उत्तर: हैदराबाद
  24. प्रश्न: महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस किस वैश्विक अभियान की शुरुआत का प्रतीक है?
    उत्तर: लैंगिक आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिन का सक्रियतावाद
  25. प्रश्न: भारत में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को निम्नलिखित में से कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
    उत्तर: गणतंत्र दिवस
  26. प्रश्न: भारत किस वैश्विक संगठन का संस्थापक सदस्य बना, जो शांति और सहयोग को बढ़ावा देता है?
    उत्तर: संयुक्त राष्ट्र
📝 पढ़ाई के बाद टेस्ट ज़रूर दें!
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs

स्रोत: RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) CBT-1 के Hindi solved papers और उनकी Official Answer Key। प्रश्न उन्हीं परीक्षाओं से लिए गए हैं; किसी प्रश्न में त्रुटि लगे तो हमें Telegram पर बताएँ।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने