🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

Project Cheetah


प्रमुख बिंदु (Key Points)

  • दिसंबर के तीसरे हफ्ते में बोत्सवाना से 8 अफ्रीकी चीते भारत आएंगे; कूनो (MP) में रखे जाएंगे।
  • प्रोजेक्ट की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को; नामीबिया से पहले 8 चीते (5 मादा, 3 नर)।
  • वर्तमान में कुल 27 चीते; 16 भारत में पैदा शावक; 24 कूनो, 3 गांधी सागर में।
  • उद्देश्य: जेनेटिक विविधता बढ़ाना और चीता आबादी पुनर्स्थापित करना।

प्रोजेक्ट चीता (Project Cheetah):

  • प्रोजेक्ट चीता के तहत, भारत दिसंबर के तीसरे हफ्ते में बोत्सवाना से 8 अफ्रीकी चीते लाने वाला है। ये चीते पहले से क्वारंटीन में हैं और भारत आने के बाद कूनो (MP) में रखे जाएंगे। आने वाले चीते जेनेटिक विविधता बढ़ाने में मदद करेंगे।

क्या है प्रोजेक्ट चीता

  • यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी संरक्षण पहल है, जिसका उद्देश्य देश में चीतों की आबादी को फिर से बढ़ाना है। इस प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत 17 सितंबर, 2022 को हुई, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए पहले 8 चीतों (5 मादा और 3 नर) को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में छोड़ा।

संख्या

  • वर्तमान में, भारत में कुल 27 चीते हैं, जिनमें से 16 भारत में पैदा हुए शावक शामिल हैं। इनमें से 24 कूनो में और 3 गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में रह रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने