🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

Rajasthan, National Gopal Ratna Award-2025


प्रमुख बिंदु (Key Points)

  • राजस्थान ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड-2025 में सर्वाधिक 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।
  • बेस्ट डेयरी को-ऑपरेटिव: घिनोई समिति (जयपुर) — ₹3,00,000।
  • बेस्ट डेयरी फार्मर: हर्षित झुरिया (सीकर) — ₹2,00,000; बेस्ट एआई टेक्नीशियन: विकास कुमार (हनुमानगढ़)।
  • अवार्ड 2021 से; कुल 11 में से 3 पुरस्कार राजस्थान को।
  • राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर नई दिल्ली (सुषमा स्वराज भवन) में वितरण।



 राजस्थान को मिले राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड-2025 में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

 Rajasthan, National Gopal Ratna Award-2025



राजस्थान ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड-2025 में देशभर में सर्वाधिक 3 अवार्ड जीतकर इतिहास रचा।


यह उपलब्धि राज्य की मजबूत डेयरी प्रणाली, नवाचार, गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता को दर्शाती है।


राष्ट्रीय दुग्ध दिवसपर नई दिल्ली, सुषमा स्वराज भवन में पुरस्कार वितरण।


राजस्थान को मिले 3 प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कार


1️⃣ बेस्ट डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटी – घिनोई समिति (जयपुर)


नकद पुरस्कार: ₹3,00,000, मेरिट सर्टिफिकेट और प्रतीक चिन्ह।


2️⃣ बेस्ट डेयरी फार्मर – हर्षित झुरिया (सीकर)


* पुरस्कार: ₹2,00,000, प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह।

* दुग्ध उत्पादन व गुणवत्ता सुधार के नवाचारों के लिए सम्मान।


3️⃣ बेस्ट एआई टेक्नीशियन – विकास कुमार (हनुमानगढ़)


एआई तकनीक व प्रजनन सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान।


राजस्थान की तकनीकी पहलें, बायोगैस प्रोजेक्ट और किसान केंद्रित मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर सराहे जा रहे।


अन्य प्रमुख उपलब्धियां


भीलवाड़ा की माया देवी को कार्बन क्रेडिट की पहली किस्त प्राप्त।

आरसीडीएफ का बायोगैस पायलट प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

पिछले वर्ष भी राजस्थान ने दो राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किए थे।


राष्ट्रीय अवार्ड का महत्व


राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड वर्ष 2021 से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसान, संस्थाओं व टेक्नीशियंस को दिए जाते हैं।

राष्ट्र स्तर के 11 पुरस्कारों में से 3 राजस्थान को मिलना राज्य की टॉप-लेवल डेयरी क्षमता को प्रमाणित करता है।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने