📌 इस पोस्ट में क्या है?
- RPSC Agriculture Officer Exam-2024 (20 अप्रैल 2025) में सिंचाई, जल प्रबंधन व कृषि अभियांत्रिकी से पूछे गए 9 असली प्रश्न, one-liner रूप में।
- हर प्रश्न के साथ Official Final Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है।
- पूरी परीक्षा का syllabus और topic-wise weightage देखने के लिये DivanshuGS का Agriculture Officer Syllabus Page देखें।
Agriculture Officer की तैयारी में सबसे भरोसेमंद तरीका है — पिछले paper के प्रश्नों से topic की गहराई समझना। नीचे सिंचाई, जल प्रबंधन व कृषि अभियांत्रिकी से AO 2024 में आए सभी प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं।
सिंचाई, जल प्रबंधन व कृषि अभियांत्रिकी — प्रश्न-उत्तर (9 प्रश्न)
- प्रश्न: जड़ क्षेत्र में संगृहीत जल और जड़ क्षेत्र में आवश्यक जल की प्रतिशतता को कहा जाता है
उत्तर: जल भण्डारण दक्षता (AO 2024, प्रश्न 17) - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग मृदा-जल क्षमता के मापन के लिये किया जाता है ?
उत्तर: टेन्शियोमीटर (AO 2024, प्रश्न 23) - प्रश्न: ए.एस.ए.ई. मानक के अनुसार, ट्रैक्टर के पावर टेक ऑफ (पी.टी.ओ.) के शाफ्ट का व्यास कितना है ?
उत्तर: 3.6 सेमी (AO 2024, प्रश्न 91) - प्रश्न: ट्रैक्टर के अगले पहिये का इन्फ्लेशन का दबाव कितना होता है ?
उत्तर: 2.0 से 2.5 किग्रा/सेमी² (AO 2024, प्रश्न 92) - प्रश्न: मिस्ट स्प्रे में बूँदों का आकार कितना होता है ?
उत्तर: 50-100 माइक्रॉन (AO 2024, प्रश्न 93) - प्रश्न: पंप गति के साथ सेन्ट्रीफ्युगल पंप की डिस्चार्ज क्षमता पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर: गति के अनुसार सीधे बदलता है । (AO 2024, प्रश्न 94) - प्रश्न: एक पशु शक्ति चालित उपकरण में, एक हेक्टेयर भूमि जुताई के लिये संचालक को लगभग कितनी दूरी तक चलना पड़ता है ?
उत्तर: 64 किमी (AO 2024, प्रश्न 95) - प्रश्न: पारंपरिक जल उठाने वाला उपकरण पर्सियन व्हील किन घटकों से बना होता है ?
उत्तर: चेन और बालटियों की पंक्ति (AO 2024, प्रश्न 96) - प्रश्न: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने निर्दिष्ट किया है कि यांत्रिक थ्रेशर से कुल अनाज की हानि ______ होनी चाहिये ।
उत्तर: 5 प्रतिशत से अधिक नहीं (AO 2024, प्रश्न 98)
📝 पूरा paper test के रूप में दें!
👉 RPSC Agriculture Officer 2024 — Free Online Mock Test (147 प्रश्न)
Telegram: t.me/divanshugs
👉 RPSC Agriculture Officer 2024 — Free Online Mock Test (147 प्रश्न)
Telegram: t.me/divanshugs
स्रोत: RPSC Agriculture Officer (Agri. Deptt.) Comp. Exam-2024 का official प्रश्न पत्र (Paper Code 02) और Official Final Answer Key (03-12-2025)। deleted प्रश्न (57, 86, 89) शामिल नहीं हैं।
