🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

RPSC Agriculture Officer 2024: कृषि अर्थशास्त्र, विस्तार व सांख्यिकी से पूछे गए प्रश्न — One Liner प्रश्न-उत्तर


📌 इस पोस्ट में क्या है?
  • RPSC Agriculture Officer Exam-2024 (20 अप्रैल 2025) में कृषि अर्थशास्त्र, विस्तार व सांख्यिकी से पूछे गए 19 असली प्रश्न, one-liner रूप में।
  • हर प्रश्न के साथ Official Final Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है।
  • पूरी परीक्षा का syllabus और topic-wise weightage देखने के लिये DivanshuGS का Agriculture Officer Syllabus Page देखें।

Agriculture Officer की तैयारी में सबसे भरोसेमंद तरीका है — पिछले paper के प्रश्नों से topic की गहराई समझना। नीचे कृषि अर्थशास्त्र, विस्तार व सांख्यिकी से AO 2024 में आए सभी प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं।

कृषि अर्थशास्त्र, विस्तार व सांख्यिकी — प्रश्न-उत्तर (19 प्रश्न)

  1. प्रश्न: 1/16 और 4/25 का गुणोत्तर माध्य है :
    उत्तर: 0.10 (AO 2024, प्रश्न 97)
  2. प्रश्न: यदि r = ± 1 हो, तो प्रतीपगमन की दो रेखाएँ ______
    उत्तर: समानान्तर होती हैं । (AO 2024, प्रश्न 99)
  3. प्रश्न: X और Y असंतत यादृच्छिक चर हैं । यदि Var(X) = Var(Y) = σ², Cov(X, Y) = σ²/2, तो Corr(2X + 3, 2Y - 3) का मान ज्ञात कीजिए ।
    उत्तर: 0.5 (AO 2024, प्रश्न 100)
  4. प्रश्न: (4 × 3) क्रम वाले आसंग सारणी के लिए काई-वर्ग की स्वातंत्र्य कोटियाँ कितनी होंगी ?
    उत्तर: 6 (AO 2024, प्रश्न 101)
  5. प्रश्न: यह अभिकल्पना विशेष रूप से क्षेत्रीय प्रयोगों के लिए उपयुक्त है, जहाँ उपचारों की संख्या अधिक नहीं होती है और प्रयोगात्मक क्षेत्र में उत्पादकता प्रवणता पूर्वानुमान योग्य होती है ।
    उत्तर: यादृच्छिकीकृत खण्ड अभिकल्पना (AO 2024, प्रश्न 102)
  6. प्रश्न: यदि किसी सेट के प्रत्येक प्रेक्षण में एक अचर संख्या '5' जोड़ दी जाए तो उसका मानक विचलन
    उत्तर: अपरिवर्तित रहेगा । (AO 2024, प्रश्न 103)
  7. प्रश्न: माँग वक्र के आकार के अनपेक्ष वस्तु की कीमत गिरने पर, वस्तु पर उपभोक्ताओं का कुल व्यय बढ़ता है, जब
    उत्तर: e > 1 (AO 2024, प्रश्न 104)
  8. प्रश्न: कारक-प्रतिस्थापन सिद्धान्त के तहत लाभ के नियम हैं – I. यदि प्रतिस्थापन अनुपात मूल्य अनुपात से कम है, तो अतिरिक्त संसाधनों का अधिक उपयोग करके लागत को कम किया जा सकता है। ; II. यदि प्रतिस्थापन अनुपात मूल्य अनुपात से अधिक है, तो प्रतिस्थापित संसाधनों का अधिक उपयोग करके लागत को कम किया जा सकता है। ; III. यदि प्रतिस्थापन अनुपात मूल्य अनुपात के बराबर है, तो यह न्यूनतम लागत का बिन्दु होता है। निम्नलिखित में से कौन सा असत्य नहीं है ?
    उत्तर: केवल III (AO 2024, प्रश्न 106)
  9. प्रश्न: विभक्त भूखण्ड अभिकल्पना में मुख्य खण्ड त्रुटि E_a तथा उपखण्ड त्रुटि E_b के बीच निम्नलिखित संबंध होता है :
    उत्तर: E_a > E_b (AO 2024, प्रश्न 107)
  10. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा व्यापार सम्बन्धित बौद्धिक सम्पदा अधिकारों (TRIPs) से सरोकार नहीं रखता है ?
    उत्तर: मात्रात्मक प्रतिबन्ध (AO 2024, प्रश्न 108)
  11. प्रश्न: नीचे परियोजना मूल्यांकन तकनीक से सम्बन्धित कुछ कथन दिए गए हैं : A. आन्तरिक प्रतिफल की दर और पुनर्भुगतान अवधि में लगभग सीधा सम्बन्ध होता है। ; B. किसी परियोजना का निवल वर्तमान मूल्य उसके सभी नकदी प्रवाहों के वर्तमान मूल्यों के योग के बराबर होता है। ; C. सकल एवं निवल लाभ लागत अनुपातों में अन्तर एक से ज्यादा होता है। ; D. जब निवल लाभ लागत अनुपात शून्य से ज्यादा होता है तब परियोजना स्वीकार्य होती है। नीचे दिए गए कूट संकेतों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
    उत्तर: केवल B और D (AO 2024, प्रश्न 109)
  12. प्रश्न: शास्त्रीय उत्पादन फलन के दूसरे चरण के लिए निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सत्य है ?
    उत्तर: TPP घटती दर से बढ़ता है। (AO 2024, प्रश्न 110)
  13. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना प्रति इकाई समय में प्रति इकाई क्षेत्रफल से अधिकतम आय प्राप्त करने की दृष्टि से शुरू की गई थी ?
    उत्तर: राष्ट्रीय प्रदर्शन परियोजना (AO 2024, प्रश्न 112)
  14. प्रश्न: निम्न में से कौन से जागरूक और संशयी होते हैं जो कि नये विचारों को तब अंगीकार करते हैं जब समुदाय में औसत लोग स्वीकार कर चुके होते हैं ?
    उत्तर: विलम्ब बहुसंख्यक (AO 2024, प्रश्न 113)
  15. प्रश्न: इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाज़ार के ऑनलाइन व्यापार मंच का प्रमुख प्रोत्साहक है
    उत्तर: लघु कृषक कृषि व्यवसाय संघ (AO 2024, प्रश्न 114)
  16. प्रश्न: ________ वह प्रक्रिया जिसके द्वारा सामाजिक व्यवस्था के सदस्यों के बीच कुछ निश्चित माध्यमों से नवाचार का संचार किया जाता है।
    उत्तर: विसरण प्रक्रिया (AO 2024, प्रश्न 115)
  17. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन से सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन के सिद्धांत हैं ? 1. पूर्वाग्रहों को दूर करना एवं त्रिकोणीकरण ; 2. इष्टतम अज्ञान ; 3. आपसी साझेदारी ; 4. विविधता की तलाश ; नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें :
    उत्तर: 1, 2 और 4 (AO 2024, प्रश्न 116)
  18. प्रश्न: निम्न में से कौन सी विस्तार शिक्षण की समूह विधि है ?
    उत्तर: प्रक्षेत्र दिवस (AO 2024, प्रश्न 117)
  19. प्रश्न: ________ वह परिवार है, जहाँ एक पुरुष एक से अधिक पत्नियों से विवाह करता है।
    उत्तर: पोलीगायनस परिवार (AO 2024, प्रश्न 118)
📝 पूरा paper test के रूप में दें!
👉 RPSC Agriculture Officer 2024 — Free Online Mock Test (147 प्रश्न)
Telegram: t.me/divanshugs

स्रोत: RPSC Agriculture Officer (Agri. Deptt.) Comp. Exam-2024 का official प्रश्न पत्र (Paper Code 02) और Official Final Answer Key (03-12-2025)। deleted प्रश्न (57, 86, 89) शामिल नहीं हैं।

 

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने