🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

RRB NTPC: विगत वर्षों में खेल विषय से पूछे गए प्रश्न — One Liner प्रश्न-उत्तर

📌 इस पोस्ट में क्या है?
  • RRB NTPC CBT-1 के विगत वर्षों के असली प्रश्न — सिर्फ़ खेल विषय से, कुल 31 one-liner प्रश्न-उत्तर।
  • हर प्रश्न के साथ Official Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है — अलग से key ढूँढने की ज़रूरत नहीं।
  • प्रश्न RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) की Hindi shifts के solved papers से लिए गए हैं।
  • रोज़ 15–20 प्रश्न दोहराएँ — NTPC में GA के प्रश्न इन्हीं topics से बार-बार पूछे जाते हैं।

RRB NTPC की तैयारी में सबसे काम की चीज़ होती है — पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न। इस पोस्ट में खेल विषय से NTPC CBT-1 में पूछे गए सभी प्रश्न one-liner रूप में दिए गए हैं, ताकि आप तेज़ी से revision कर सकें। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर नीचे दिया उत्तर मिलाएँ।

खेल — One Liner प्रश्न-उत्तर (31 प्रश्न)

  1. प्रश्न: अगस्त 2025 में किस फुटबॉल खिलाड़ी को प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (PFA) प्लेयर ऑफ द ईयर नामित किया गया, जिससे वह यह पुरस्कार तीन बार जीतने वाला प्रथम खिलाड़ी बन गया?
    उत्तर: मोहम्मद सलाह (Mohamed Salah)
  2. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन भारत का पहला ऐसा खिलाड़ी है जिसने किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में दो बार ओलंपिक पदक जीता है और रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाला प्रथम भारतीय है?
    उत्तर: सुशील कुमार
  3. प्रश्न: बस्तर ओलंपिक 2025 में खेल आयोजन का शुभारंभ अक्टूबर 2025 में भारत के किस राज्य में हुआ था?
    उत्तर: छत्तीसगढ़
  4. प्रश्न: अक्टूबर 2025 में, मैक्स वर्स्टाप्पेन (Max Verstappen) ने निम्नलिखित में से किस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 'यूनाइटेड स्टेट्स ग्रैंड प्रिक्स (United States Grand Prix)' जीती?
    उत्तर: रेड बुल रेसिंग (Red Bull Racing)
  5. प्रश्न: रग्बी सिक्स नेशंस चैंपियनशिप 2025 में, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड टीमों के बीच कौन-सी ट्रॉफी आयोजित की गई है?
    उत्तर: कलकत्ता कप
  6. प्रश्न: नवंबर 2025 में, सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी किस शहर ने की थी?
    उत्तर: लखनऊ
  7. प्रश्न: नवंबर 2025 में, किस भारतीय खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में 352 छक्कों के साथ सर्वाधिक छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?
    उत्तर: रोहित शर्मा
  8. प्रश्न: फुटबॉल में निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति 'पेनल्टी किक' दिए जाने का कारण बनती है?
    उत्तर: पेनल्टी क्षेत्र के अंदर एक फाउल किया जाता है।
  9. प्रश्न: 2025 महिला ODI विश्व कप के दौरान 350 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली प्रथम महिला बनी क्रिकेट खिलाड़ी सूजी बेट्स (Suzie Bates) का संबंध किस देश से है?
    उत्तर: न्यूजीलैंड
  10. प्रश्न: 'प्लेइंग इट माय वे (Playing It My Way)' निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी की आत्मकथा है?
    उत्तर: सचिन तेंदुलकर
  11. प्रश्न: निम्नलिखित में से किसने 2025 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता?
    उत्तर: मोंडो डुप्लांटिस
  12. प्रश्न: 2024-25 में, निम्नलिखित में से किस टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी जीती?
    उत्तर: कर्नाटक
  13. प्रश्न: शी युकी (Shi Yuqi), जिन्होंने अगस्त 2025 में पेरिस में आयोजित BWF विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जीत हासिल की, किस देश से संबंधित हैं?
    उत्तर: चीन
  14. प्रश्न: बास्केटबॉल में, शब्द "ट्रिपल-डबल (triple-double)" से क्या तात्पर्य है?
    उत्तर: तीन सांख्यिकीय श्रेणियों (statistical categories) में दोहरे अंकों में रिकॉर्ड दर्ज करना
  15. प्रश्न: खेल के क्षेत्र में CNN-न्यूज़18 का वर्ष 2025 का इंडियन ऑफ द ईयर पुरस्कार किसे दिया गया?
    उत्तर: जय शाह
  16. प्रश्न: खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल, 2025 में किस भारतीय राज्य ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते?
    उत्तर: मध्य प्रदेश
  17. प्रश्न: निम्नलिखित में से किसे BCCI नमन पुरस्कार 2025 में पुरुष वर्ग में कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    उत्तर: सचिन तेंदुलकर
  18. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस देश ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2024 में सर्वाधिक पदक जीते?
    उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका
  19. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप (All England Championship) जीतने वाला देश का पहला खिलाड़ी बना?
    उत्तर: प्रकाश पादुकोण
  20. प्रश्न: 24 नवंबर, 2025 से राजस्थान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का कौन-सा संस्करण आयोजित किया गया था?
    उत्तर: पांचवां
  21. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस फुटबॉलर को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक जीत के लिए 2025 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया?
    उत्तर: क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo)
  22. प्रश्न: निम्नलिखित में से किसने 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता?
    उत्तर: जैनिक सिनर
  23. प्रश्न: विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला एकल चैंपियन को कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
    उत्तर: वीनस रोज़वाटर डिश
  24. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस तैराक ने 2025 विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में 200 m ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता, साथ ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड और अमेरिकी रिकॉर्ड भी बनाया?
    उत्तर: केट डगलस (Kate Douglass)
  25. प्रश्न: मार्च 2025 में ICC पुरुष ODI (ICC Men's ODI) स्पर्धाओं में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड किसने बनाया?
    उत्तर: रोहित शर्मा
  26. प्रश्न: 19 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित 77वीं सीनियर और 54वीं जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप किस राज्य में हुई थी?
    उत्तर: उत्तराखंड
  27. प्रश्न: पुरुषों की हॉकी में भारत की चौथी एशिया कप जीत (2025) कितने वर्षों के बाद मिली जीत है?
    उत्तर: 8 वर्ष
  28. प्रश्न: 2025 वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में, किस पुरुष तैराक ने सेमीफाइनल के दौरान 200 m इंडिविजुअल मेडले (IM) में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?
    उत्तर: लियोन मार्चैंड (Leon Marchand)
  29. प्रश्न: खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 के शुभंकर का नाम क्या था?
    उत्तर: गजसिंह
  30. प्रश्न: स्मृति मंधाना ने 2025 महिला क्रिकेट विश्व कप में कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ा?
    उत्तर: महिला विश्व कप के एकल संस्करण में सर्वाधिक रन
  31. प्रश्न: UEFA यूरोपीय चैम्पियनशिप जीतने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को कौन-सी ट्रॉफी प्रदान की जाती है?
    उत्तर: हेनरी डेलाउने ट्रॉफी
📝 पढ़ाई के बाद टेस्ट ज़रूर दें!
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs

स्रोत: RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) CBT-1 के Hindi solved papers और उनकी Official Answer Key। प्रश्न उन्हीं परीक्षाओं से लिए गए हैं; किसी प्रश्न में त्रुटि लगे तो हमें Telegram पर बताएँ।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने