🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

RRB NTPC: विगत वर्षों में कला-संस्कृति विषय से पूछे गए प्रश्न — One Liner प्रश्न-उत्तर

📌 इस पोस्ट में क्या है?
  • RRB NTPC CBT-1 के विगत वर्षों के असली प्रश्न — सिर्फ़ कला-संस्कृति विषय से, कुल 82 one-liner प्रश्न-उत्तर।
  • हर प्रश्न के साथ Official Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है — अलग से key ढूँढने की ज़रूरत नहीं।
  • प्रश्न RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) की Hindi shifts के solved papers से लिए गए हैं।
  • रोज़ 15–20 प्रश्न दोहराएँ — NTPC में GA के प्रश्न इन्हीं topics से बार-बार पूछे जाते हैं।

RRB NTPC की तैयारी में सबसे काम की चीज़ होती है — पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न। इस पोस्ट में कला-संस्कृति विषय से NTPC CBT-1 में पूछे गए सभी प्रश्न one-liner रूप में दिए गए हैं, ताकि आप तेज़ी से revision कर सकें। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर नीचे दिया उत्तर मिलाएँ।

कला-संस्कृति — One Liner प्रश्न-उत्तर (82 प्रश्न)

  1. प्रश्न: विस्तृत गोपुरमों की उपस्थिति किस मंदिर की स्थापत्य शैली की एक परिभाषित विशेषता है?
    उत्तर: द्रविड़ शैली
  2. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा मंदिर, द्रविड़ शैली की मंदिर वास्तुकला का प्रमुख उदाहरण नहीं है?
    उत्तर: सिद्धेश्वर महादेव मंदिर
  3. प्रश्न: प्राचीन भारत में निम्नलिखित में से किस संगीत शैली को औपचारिक और दिव्य माना जाता था?
    उत्तर: गंधर्व
  4. प्रश्न: शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत शास्त्रीय भाषाओं के संवर्धन का कार्य कौन-सा संस्थान संभालता है?
    उत्तर: केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान
  5. प्रश्न: बौद्ध त्रिपिटक के निम्नलिखित में से किस पिटक में संघों के नियम वर्णित हैं?
    उत्तर: विनय पिटक
  6. प्रश्न: पट्टचित्र चित्रकला की उत्पत्ति भारत के किस राज्य में हुई थी?
    उत्तर: ओडिशा
  7. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी इंडो-आर्यन परिवार की एक प्रमुख भाषा नहीं है?
    उत्तर: कुरुख
  8. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस नृत्य रूप की उत्पत्ति ओडिशा के मंदिरों में हुई और यह प्राय: राधा और कृष्ण के दिव्य प्रेम को दर्शाता है?
    उत्तर: ओड़िसी (Odissi)
  9. प्रश्न: गोवा कार्निवल मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस सांस्कृतिक या धार्मिक परंपरा से संबंधित है?
    उत्तर: ईसाई परंपरा
  10. प्रश्न: एक पारंपरिक छाया कठपुतली प्रदर्शन 'थोल्पावकुथु (Tholpavakoothu)' की उत्पत्ति किस भारतीय राज्य से हुई है?
    उत्तर: केरल
  11. प्रश्न: हॉर्नबिल महोत्सव, जो आदिवासी संस्कृति, संगीत, नृत्य और खेलों को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है, किस भारतीय राज्य से संबंधित है?
    उत्तर: नागालैंड
  12. प्रश्न: 2017 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित अरुणा मोहंती निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से संबंधित है?
    उत्तर: ओडिसी
  13. प्रश्न: ओडिशा का कौन-सा मंदिर अपनी रथनुमा संरचना के लिए प्रसिद्ध है और कलिंग वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है?
    उत्तर: सूर्य मंदिर
  14. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस बौद्ध साहित्य में मठवासी जीवन के आचरण नियमावली का उल्लेख किया गया है?
    उत्तर: विनय पिटक
  15. प्रश्न: 12वीं शताब्दी के संत और वचन आंदोलन (Vachana movement) के अग्रदूत, बसवन्ना (Basavanna) ने किस भाषा के भक्ति साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया था?
    उत्तर: कन्नड़
  16. प्रश्न: प्रमुख बौद्ध ग्रंथों में से एक 'विनय पिटक' मुख्यत: निम्नलिखित में से किस पर केंद्रित है?
    उत्तर: भिक्षुओं और भिक्षुणियों के लिए नियम
  17. प्रश्न: प्रसिद्ध संस्कृत कवि और नाटककार कालिदास किस गुप्त शासक के दरबार में थे?
    उत्तर: चंद्रगुप्त द्वितीय
  18. प्रश्न: संस्कृत के विकास और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
    उत्तर: 1970
  19. प्रश्न: संत ज्ञानेश्वर ने अपनी प्रसिद्ध रचना ज्ञानेश्वरी के माध्यम से भगवद गीता का किस क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद किया?
    उत्तर: मराठी
  20. प्रश्न: आधुनिक भारतीय साहित्य में स्थानीय भाषाओं का उदय मुख्यत: ___________ के कारण हुआ।
    उत्तर: ब्रिटिश औपनिवेशिक शिक्षा और मुद्रण प्रौद्योगिकी
  21. प्रश्न: ज्ञानदेव की प्रसिद्ध रचना भावार्थदीपिका (ज्ञानेश्वरी) निम्नलिखित में से किस धर्मग्रंथ पर विस्तृत टीका है?
    उत्तर: भगवद गीता
  22. प्रश्न: सल्तनत काल के दौरान भारत में निम्नलिखित में से किस वास्तुकला तकनीक की शुरुआत हुई?
    उत्तर: मेहराब और गुंबद निर्माण तकनीक
  23. प्रश्न: पूर्वी भारत की एक प्रसिद्ध नृत्य परंपरा, छऊ को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा किस सांस्कृतिक मान्यता श्रेणी के तहत मान्यता दी गई है?
    उत्तर: अमूर्त सांस्कृतिक विरासत
  24. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा एक ताल वाद्य है, जिसका उपयोग सामान्यतः भारतीय शास्त्रीय संगीत में किया जाता है?
    उत्तर: मृदंगम
  25. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की एक शैली नहीं है?
    उत्तर: वर्णम (Varnam)
  26. प्रश्न: कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
    उत्तर: नरसिंहदेव प्रथम
  27. प्रश्न: तमिलनाडु का लोकप्रिय लोक नृत्य करागट्टम, जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं सजावटी बर्तनों को संतुलित करते हुए नृत्य करती हैं, किस देवता को समर्पित है?
    उत्तर: देवी मरियम्मन
  28. प्रश्न: राजा और राधा रेड्डी, जिन्होंने नई दिल्ली में नाट्य तरंगिनी संस्थान की स्थापना की, किस शास्त्रीय नृत्य रूप के प्रसिद्ध प्रतिपादक हैं?
    उत्तर: कुचीपुड़ी (Kuchipudi)
  29. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस देवी की पूजा मुख्य रूप से राजस्थान के गणगौर उत्सव के दौरान की जाती है?
    उत्तर: देवी पार्वती
  30. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस नर्तकी को 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन क्लासिकल डांस' द्वारा 'अभिनंदन सरोजा राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021' से सम्मानित किया गया?
    उत्तर: अपर्णा सतीसन
  31. प्रश्न: संगीतकार का उसके वाद्य यंत्र के साथ सही सुमेलन का चयन कीजिए।
    उत्तर: बिस्मिल्ला खान – शहनाई
  32. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस राज्य में, मानसून के दौरान प्रतिवर्ष अंबुबाची मेला (Ambubachi Mela) आयोजित किया जाता है?
    उत्तर: असम
  33. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा प्रसिद्ध संस्कृत कवि और नाटककार चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार के नवरत्नों में से एक था?
    उत्तर: कालिदास
  34. प्रश्न: हिंदुस्तानी संगीत की निम्नलिखित में से कौन-सी रचना विशेष रूप से सूफी भक्ति संगीत से संबंधित है?
    उत्तर: कव्वाली
  35. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी नर्तकी, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा नृत्य नाटक संगीत दृश्य कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हैं तथा भरतनाट्यम और मोहिनीअट्टम दोनों में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं?
    उत्तर: थँकमणी कुट्टी
  36. प्रश्न: बनारसी, पटियाला और लखनऊ घराने निम्नलिखित में से किस संगीत शैली से संबंधित हैं?
    उत्तर: ठुमरी
  37. प्रश्न: तेलुगु भाषा को भारत की शास्त्रीय भाषा कब घोषित किया गया था?
    उत्तर: 2008
  38. प्रश्न: निम्नलिखित में से भारत की शास्त्रीय भाषाओं (दिसंबर 2022 तक की स्थिति के अनुसार) की पहचान कीजिए। 1) मराठी 2) तमिल 3) संस्कृत 4) उड़िया
    उत्तर: केवल 2, 3 और 4
  39. प्रश्न: अक्टूबर 2025 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के किस शहर में आर्ट डेको शैली की इमारतों का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है, जिसमें 94 संरचनाओं के साथ यूनेस्को (UNESCO) द्वारा मान्यता प्राप्त अण्डाकार मैदान उपक्षेत्र भी शामिल है?
    उत्तर: मुंबई
  40. प्रश्न: प्रथम "संस्कृत आयोग" का गठन किस वर्ष किया गया था?
    उत्तर: 1956
  41. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, ऋग्वेद के कृतित्व का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
    उत्तर: यह पीढ़ियों से विभिन्न ऋषियों द्वारा रचित भजनों का संग्रह है।
  42. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा पारंपरिक भारतीय ताल वाद्य यंत्र आधुनिक तबला का पूर्वज माना जाता है?
    उत्तर: पखावज (Pakhawaj)
  43. प्रश्न: जगन्नाथ मंदिर की वास्तुकला शैली मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस परंपरा से संबंधित है?
    उत्तर: कलिंग शैली
  44. प्रश्न: किस एल्बम के कारण प्रसिद्ध भारतीय वायलिन वादक डॉ. एल. सुब्रमण्यम को 1981 में ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था?
    उत्तर: फैंटेसी विद ट्रुथ (Fantasy With Truth)
  45. प्रश्न: रवि शंकर किस शास्त्रीय वाद्य यंत्र को बजाने में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं?
    उत्तर: सितार
  46. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस राज्य में बटेश्वर मेला प्रायः दीपावली से कुछ दिन पहले लगभग तीन सप्ताह की अवधि के लिए आयोजित किया जाता है?
    उत्तर: उत्तर प्रदेश
  47. प्रश्न: सांग नृत्य, __________ का एक अनुष्ठानिक, लोकप्रिय और पारंपरिक लोक नृत्य है, जो सही अर्थों में वहाँ की संस्कृति को दर्शाता है।
    उत्तर: हरियाणा
  48. प्रश्न: भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में दिलवाड़ा मंदिर स्थित है, जो एक विशिष्ट स्थापत्य शैली को प्रदर्शित करता है जिसमें जैन, हिंदू और यहाँ तक कि मुगल शिल्प कौशल के तत्वों का भी मिश्रण है?
    उत्तर: राजस्थान
  49. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी, राजस्थान राज्य की एक पारंपरिक लोक संगीत शैली है जो अपनी ऊर्जावान ताल और जीवंत धुन के लिए जानी जाती है?
    उत्तर: मांड
  50. प्रश्न: कर्नाटक संगीत में 'कृति (Kriti)' शब्द से क्या तात्पर्य है?
    उत्तर: एक रचनात्मक गीतात्मक रूप
  51. प्रश्न: रंगाबती भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है?
    उत्तर: ओडिशा
  52. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस वेद को 'संगीत का वेद' के रूप में जाना जाता है?
    उत्तर: सामवेद
  53. प्रश्न: हिंदुस्तानी संगीत की ताल प्रणाली में प्रथम मात्रा के लिए प्रयुक्त शब्द क्या है?
    उत्तर: सम (Sam)
  54. प्रश्न: नाट्यशास्त्र के अनुसार, इनमें से किसकी पहचान संगीत के साथ बिना हाव-भाव (अभिनय) के शारीरिक गतिविधियों से होती है?
    उत्तर: नृत्त
  55. प्रश्न: 'बिहू' को ____________ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का त्योहार माना जाता है।
    उत्तर: असम
  56. प्रश्न: कौन-सी द्रविड़ भाषा भारत के बाहर बलूचिस्तान में बोली जाती है?
    उत्तर: ब्राहुई
  57. प्रश्न: कौन-सी भाषा, अपनी अनूठी लिपि "गुरमुखी (Gurmukhi)" के लिए जानी जाती है?
    उत्तर: पंजाबी
  58. प्रश्न: महाबलीपुरम के पल्लव मंदिर मुख्य रूप से किससे बने हैं?
    उत्तर: ग्रेनाइट
  59. प्रश्न: गुजरात के किस क्षेत्र में पारंपरिक रूप से लोक संगीत में दुहा (Duha), सोरठा (Soratha), चाँद (Chhand), बेलाड (Belaad) आदि प्रस्तुत किए जाते हैं?
    उत्तर: सौराष्ट्र
  60. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा मंदिर परिसर अपने 24 मीटर ऊंचे विमान (vimana) और शिव की पत्थर की प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है?
    उत्तर: ऐरावतेश्वर मंदिर
  61. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की राजभाषाएँ हैं?
    उत्तर: हिंदी और अंग्रेजी
  62. प्रश्न: उस्ताद अमजद अली खान, निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र को बजाने के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं?
    उत्तर: सरोद
  63. प्रश्न: वेदों में सबसे प्राचीन ऋग्वेद में मुख्य रूप से निम्नलिखित में से क्या शामिल है?
    उत्तर: सुक्त
  64. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी दो परंपराएँ भारतीय शास्त्रीय संगीत की दो मुख्य शाखाएँ हैं?
    उत्तर: हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत
  65. प्रश्न: भारतीय शास्त्रीय वाद्य-यंत्र संतूर को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए किसे जाना जाता है?
    उत्तर: पंडित शिवकुमार शर्मा
  66. प्रश्न: किस पद्म श्री पुरस्कार विजेता को रवीन्द्रनाथ टैगोर ने नृत्य संग्रामिनी की उपाधि दी थी?
    उत्तर: सितारा देवी
  67. प्रश्न: श्वेतांबर जैन धर्म का कौन-सा अत्यंत पूजनीय ग्रंथ, 24 तीर्थंकरों के जीवन, धर्माधिकारियों की वंश-परम्परा और पर्युषण पर्व के दौरान पालन किए जाने वाले मठवासी नियमों का वर्णन करता है?
    उत्तर: कल्प-सूत्र
  68. प्रश्न: लोक संगीत वाद्ययंत्र एकतारा का प्राथमिक संबंध, निम्नलिखित में से किससे है?
    उत्तर: लोक और भक्तिवादी तंतु संगीत (string music)
  69. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस मंदिर को सूर्य के 24 पहियों वाले रथ की एक भव्य प्रतिमा के रूप में वर्णित किया गया है?
    उत्तर: सूर्य मंदिर, कोणार्क
  70. प्रश्न: कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर किस हिंदू देवता को समर्पित है?
    उत्तर: सूर्य
  71. प्रश्न: बारी (Baryi) और न्योगा (Nyioga) निम्नलिखित में से किस राज्य के लोक संगीत रूप हैं?
    उत्तर: अरुणाचल प्रदेश
  72. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन, कर्नाटक संगीत से संबंधित नहीं हैं?
    उत्तर: रवि शंकर
  73. प्रश्न: ए.आर. रहमान ने किस फिल्म के लिए बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर के लिए अकादमी पुरस्कार जीता?
    उत्तर: स्लमडॉग मिलियनेयर (Slumdog Millionaire)
  74. प्रश्न: बिहार के मिथिला क्षेत्र में निम्नलिखित में से किस पारंपरिक कला शैली की उत्पत्ति हुई थी?
    उत्तर: मधुबनी चित्रकला
  75. प्रश्न: भारत के निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य रूप की उत्पत्ति उत्तर भारत के कथाकारों (कहानीकारों) के बीच हुई, जिसने बाद में भक्ति परंपराओं के तत्वों के साथ-साथ मुगल काल के दौरान फारसी एवं मध्य एशियाई प्रभावों को भी समाहित किया?
    उत्तर: कथक
  76. प्रश्न: भारत के ताजमहल को किस वर्ष में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था?
    उत्तर: 1983
  77. प्रश्न: 'सैला (Saila)' नृत्य निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
    उत्तर: छत्तीसगढ़
  78. प्रश्न: जटिल नक्काशी और पौराणिक थीम के लिए प्रसिद्ध पट्टचित्र पेंटिंग्स (Pattachitra paintings) की उत्पत्ति किस भारतीय राज्य से हुई है?
    उत्तर: ओडिशा
  79. प्रश्न: भारत सरकार ने किस वर्ष ओडिया (Odia) को शास्त्रीय भाषा घोषित किया?
    उत्तर: 2014
  80. प्रश्न: कर्नाटक संगीत पद्धति को संहिताबद्ध (codifying) करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
    उत्तर: पुरंदर दास
  81. प्रश्न: प्राचीन भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध बाघ गुफाएँ किस भारतीय राज्य में स्थित हैं?
    उत्तर: मध्य प्रदेश
  82. प्रश्न: पश्चिमी विद्वान पिशेल (Pishel) ने संस्कृत नाटकों में 'सूत्रधार' और 'स्थापक' शब्दों को किससे जोड़ा है?
    उत्तर: कठपुतली नृत्य परंपरा
📝 पढ़ाई के बाद टेस्ट ज़रूर दें!
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs

स्रोत: RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) CBT-1 के Hindi solved papers और उनकी Official Answer Key। प्रश्न उन्हीं परीक्षाओं से लिए गए हैं; किसी प्रश्न में त्रुटि लगे तो हमें Telegram पर बताएँ।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने