📌 इस पोस्ट में क्या है?
- RRB NTPC CBT-1 के विगत वर्षों के असली प्रश्न — सिर्फ़ साइंस विषय से, कुल 133 one-liner प्रश्न-उत्तर।
- हर प्रश्न के साथ Official Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है — अलग से key ढूँढने की ज़रूरत नहीं।
- प्रश्न RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) की Hindi shifts के solved papers से लिए गए हैं।
- रोज़ 15–20 प्रश्न दोहराएँ — NTPC में GA के प्रश्न इन्हीं topics से बार-बार पूछे जाते हैं।
RRB NTPC की तैयारी में सबसे काम की चीज़ होती है — पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न। इस पोस्ट में साइंस विषय से NTPC CBT-1 में पूछे गए सभी प्रश्न one-liner रूप में दिए गए हैं, ताकि आप तेज़ी से revision कर सकें। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर नीचे दिया उत्तर मिलाएँ।
साइंस — One Liner प्रश्न-उत्तर (133 प्रश्न)
- प्रश्न: जब किसी किताब को मेज की सतह पर धकेला जाता है, तो किस प्रकार का घर्षण मुख्य रूप से उसकी गति का विरोध करता है?
उत्तर: स्लाइडिंग घर्षण (Sliding friction) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा एक अनवीकरणीय संसाधन है?
उत्तर: पेट्रोलियम - प्रश्न: बल के लिए S.I. व्युत्पन्न मात्रक न्यूटन (N) है। S.I. मूल मात्रक का कौन-सा संयोजन न्यूटन के तुल्य है?
उत्तर: kg⋅m/s2 - प्रश्न: चंद्रयान-5 के लिए किस प्रक्षेपण यान (launch vehicle) का उपयोग किया जाएगा?
उत्तर: H3-24L - प्रश्न: किस वैश्विक आयोजन ने सर्वप्रथम पर्यावरण संरक्षण और विकास पर समन्वित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की शुरुआत की थी?
उत्तर: स्टॉकहोम सम्मेलन, 1972 - प्रश्न: मनुष्यों में, प्रोटीन के पूर्ण पाचन से किन पदार्थों का निर्माण होता है?
उत्तर: ऐमीनो अम्ल - प्रश्न: तद्रूप प्रजननी लाल-फूल वाले और तद्रूप प्रजननी सफेद-फूल वाले पौधों के बीच संकरण के परिणामस्वरूप, फिलिअल 1 (F1) प्रोजेनी गुलाबी फूलों वाली प्राप्त हुई। यह किस प्रकार की वंशागति का उदाहरण है?
उत्तर: अपूर्ण प्रभाविता (Incomplete Dominance) - प्रश्न: आनुवंशिकी में, जीन निम्नलिखित में से किसे संदर्भित करता है?
उत्तर: DNA का वह भाग जो प्रोटीन के लिए कोड करता है - प्रश्न: जब तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) की सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (NaHCO3) के साथ अभिक्रिया होती है, तो सोडियम क्लोराइड (NaCl) और जल (H₂O) के साथ कौन-सा उत्पाद बनता है?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) - प्रश्न: कौन-सी धातु, ठंडे जल के साथ तीव्र अभिक्रिया करके धातु हाइड्रॉक्साइड, हाइड्रोजन गैस और इतनी ऊष्मा उत्पन्न करती है कि उत्सर्जित हाइड्रोजन तत्काल प्रज्ज्वलित हो जाती है?
उत्तर: पोटैशियम - प्रश्न: पेशी-कंकाली तंत्र का कौन-सा भाग मुख्य रूप से मस्तिष्क के संरक्षण हेतु उत्तरदायी है?
उत्तर: स्कल (Skull) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, वसा में घुलनशील विटामिन है जो अस्थि स्वास्थ्य के लिए आंत्र में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देने में सहायता करता है?
उत्तर: विटामिन D - प्रश्न: जल के विद्युत अपघटन के दौरान हाइड्रोजन और ऑक्सीजन किस अनुपात में मुक्त होते हैं?
उत्तर: 2:1 - प्रश्न: ध्वनि तरंग के आयाम को बढ़ाने से उत्पन्न ध्वनि पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: ध्वनि प्रबलता बढ़ जाती है - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा पहला अंतरराष्ट्रीय समझौता था, जिसने विशेष रूप से विकसित देशों के लिए विधिक रूप से बाध्यकारी उत्सर्जन कटौती लक्ष्य स्थापित किए थे?
उत्तर: क्योटो प्रोटोकॉल (Kyoto Protocol) - प्रश्न: प्रकाश का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकाशीय गुण, धूप के चश्मे (sunglasses) को पानी या सड़कों जैसी सतहों से परावर्तित सूर्य के प्रकाश से होने वाली चौंध (glare) को कम करने में सक्षम बनाता है?
उत्तर: ध्रुवण (Polarization) - प्रश्न: जूल के ऊष्मा नियम के अनुसार, प्रतिरोधक में उत्पन्न ऊष्मा को किस संबंध द्वारा व्यक्त किया जाता है?
उत्तर: H = I²Rt - प्रश्न: तंतुमय जड़ तंत्र, जिसमें प्राथमिक जड़ अल्पकालिक होती है और उसकी जगह अनेक अपस्थानिक जड़ें ले लेती हैं, पौधों के किस समूह की एक विशिष्ट विशेषता है?
उत्तर: एकबीजपत्री (Monocotyledonous) - प्रश्न: पारिस्थितिक अनुक्रम की प्रक्रिया में, किसी दिए गए क्षेत्र में क्रमिक रूप से परिवर्तित होने वाले समुदायों के संपूर्ण अनुक्रम को _________ कहा जाता है।
उत्तर: क्रमक (Sere) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, सुपोषण (eutrophication) का सही वर्णन करता है?
उत्तर: पोषकों के साथ जल का संवर्धन जिससे अत्यधिक शैवाल वृद्धि होती है - प्रश्न: एक डॉक्टर एक रोगी को P=−2.5 D की क्षमता वाला लेन्स प्रयुक्त करने की सलाह देता है। यह लेन्स ______________।
उत्तर: एक अवतल लेन्स है, जिसका उपयोग निकट-दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए किया जाता है - प्रश्न: भारत सरकार द्वारा अधिनियमित, ऊर्जा संरक्षण अधिनियम (EC अधिनियम) 2001 का प्राथमिक लक्ष्य क्या है?
उत्तर: भारतीय अर्थव्यवस्था में ऊर्जा-तीव्रता को कम करना - प्रश्न: ऐलुमिनियम सल्फेट के सही सूत्र का चयन कीजिए।
उत्तर: Al2(SO4)3 - प्रश्न: प्रकृति की संरचनात्मक और प्रकार्यात्मक इकाई _________ है।
उत्तर: पारितंत्र - प्रश्न: अम्लीय वर्षा के निर्माण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रदूषक मुख्य रूप से उत्तरदायी है?
उत्तर: सल्फर डाइऑक्साइड - प्रश्न: 20,000 Hz की मानव श्रव्य सीमा से अधिक की आवृत्तियों को _________ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
उत्तर: अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) - प्रश्न: अमाशय पाचन क्रिया में सहायता के लिए पेप्सिन नामक एंजाइम स्रावित करता है। पेप्सिन मुख्य रूप से किस पोषक तत्व पर कार्य करता है?
उत्तर: प्रोटीन - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी भूकंपी तरंगें सबसे तीव्र होती हैं, जो पृथ्वी के भीतर ठोस और द्रव दोनों माध्यमों से होकर गमन करती हैं?
उत्तर: P तरंगें - प्रश्न: अभिक्रिया Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) → BaSO4(*) + 2NaCl(aq) में, (*) को प्रतिस्थापित करने वाली वास्तविक भौतिक अवस्था क्या होगी?
उत्तर: (s) - प्रश्न: वायु का तापमान बढ़ने पर ध्वनि की चाल पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: यह बढ़ जाती है, क्योंकि वायु के अणु तेजी से गमन करते हैं। - प्रश्न: विद्युत चालक पदार्थों में निम्नलिखित में से कौन-सा गुण पाया जाता है?
उत्तर: निम्न प्रतिरोधकता - प्रश्न: जब विद्युत आवेश की विमाओं पर विचार किया जाता है, तो SI आधार राशियों के पदों रूप में इसे व्यक्त करने के लिए किन मूल मात्रकों को संयोजित किया जाना चाहिए?
उत्तर: धारा और समय - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस स्थिति में रासायनिक ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में और फिर प्रकाश तथा ऊष्मीय ऊर्जा में रूपांतरण होता है?
उत्तर: जब एक फ्लैशलाइट को चालू किया जाता है। - प्रश्न: द्विबीजपत्री पौधों में, किस प्रकार के जड़ तंत्र में एक मुख्य प्राथमिक जड़ होती है, जिससे पार्श्व शाखाएँ उत्पन्न होती हैं?
उत्तर: मूसला जड़ तंत्र (Tap root system) - प्रश्न: जीवित जीवों की कोशिका झिल्ली संरचना में लिपिड क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर: वे एक अवरोध बनाते हैं जो कोशिका में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाली चीजों को नियंत्रित करता है। - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस SI उपसर्ग का गुणात्मक गुणक (multiplicative factor) 10^-9 है?
उत्तर: नैनो (Nano) - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस स्थिति में किया गया कार्य ऋणात्मक होता है?
उत्तर: बल और विस्थापन 90° और 180° के बीच हैं - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस प्राणी को प्रोजेक्ट हंगुल (Hangul) में लक्षित किया गया है?
उत्तर: कश्मीर स्टैग (Kashmir Stag) - प्रश्न: इसरो (ISRO) द्वारा घोषित भारतीय अंतराक्षा स्टेशन (BAS) पहल का मुख्य लक्ष्य क्या है?
उत्तर: एक स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना - प्रश्न: यदि 10 kg द्रव्यमान का कोई पिंड 5 m/sec² के त्वरण से गतिमान है, तो परिणामी बल कितना होगा?
उत्तर: 50 न्यूटन - प्रश्न: कौन-सा अग्न्याशयी हार्मोन शरीर की कोशिकाओं द्वारा ग्लूकोज़ के अवशोषण को उद्दीपित (stimulate) करके रक्त में ग्लूकोज़ के स्तर को नियंत्रित करता है?
उत्तर: इंसुलिन (Insulin) - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस प्रकार का पृष्ठ अधिक ऊष्मा अवशोषित करता है और इसलिए शीतकाल के दौरान अधिक पसंद किया जाता है?
उत्तर: गहरे रंग का पृष्ठ - प्रश्न: जब वसा, सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रिया करके साबुन और ग्लिसरॉल बनाती है, तो इस अभिक्रिया को किस रूप में वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर: साबुनीकरण अभिक्रिया - प्रश्न: निम्नलिखित में से किसे द्रव्यमान संरक्षण के नियम की खोज का श्रेय दिया जाता है?
उत्तर: एंटोनी लावॉइसियर (Antoine Lavoisier) - प्रश्न: निम्नलिखित में से किसे ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के रूप में सूचीबद्ध किया गया है?
उत्तर: ग्लेशियरों का पिघलना और तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का आना - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, विशेष प्रकार का कोशिका विभाजन है जो गुणसूत्रों की संख्या को आधा कर देता है और परिणामस्वरूप अगुणित संतति कोशिकाओं का उत्पादन करता है?
उत्तर: अर्धसूत्रण (Meiosis) - प्रश्न: स्थिर तापमान पर एक निश्चित मात्रा में गैस के दाब और आयतन के बीच संबंध को कौन-सा नियम नियंत्रित करता है?
उत्तर: बॉयल का नियम - प्रश्न: आवर्त सारणी में किसी वर्ग में नीचे की ओर जाने पर धात्विक लक्षण में वृद्धि के लिए कौन-से कारक उत्तरदायी होते हैं?
उत्तर: ह्रासमान आयनन ऊर्जा और वर्धमान परमाणु आकार - प्रश्न: किसी चालक में विद्युत धारा को दोगुना करने पर उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर: चार गुना हो जाती है - प्रश्न: विद्युत ऊर्जा की व्यावसायिक इकाई किलोवाट घंटा (kWh) है और 1 kWh __________ के बराबर होता है।
उत्तर: 3.6 × 10^6 वाट सेकंड - प्रश्न: किस प्लेटफॉर्म ने पर्यावरण के अनुकूल हरित प्रणोदन प्रणाली (green propulsion system) का कक्षा में परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया?
उत्तर: TDF से PSLV पेलोड मॉड्यूल - प्रश्न: पृथ्वी पर वह क्षेत्र जहाँ किसी भी S-तरंग का पता नहीं चलता है, उसे किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: छाया क्षेत्र - प्रश्न: स्टार्च (Starch), जो आटे और आलू का एक मुख्य घटक है, एक पॉलीसैकेराइड है। जब स्टार्च को जल के साथ गर्म किया जाता है, तो कौन-सी रासायनिक प्रक्रिया घटित होती है?
उत्तर: जिलेटिनीकरण - प्रश्न: 15 g लवण को 585 g जल में घोलकर एक विलयन तैयार किया जाता है। विलयन के द्रव्यमान प्रतिशत (w/w) की गणना कीजिए।
उत्तर: 2.5% - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस माध्यम में ध्वनि एक विशेष तापमान पर सबसे तेज गति से चलती है?
उत्तर: आयरन - प्रश्न: कमरे के तापमान (लगभग 20°C) पर वायु में ध्वनि की अनुमानित चाल कितनी होती है?
उत्तर: 343 m/s - प्रश्न: यदि एक वैज्ञानिक दो प्रकाश बल्बों के ऊर्जा निर्गत (आउटपुट) की तुलना करता है और उनके मानों को जूल में रिकॉर्ड करता है, तो SI पद्धति में ऊर्जा को निरूपित करने के लिए किस विमीय सूत्र का उपयोग किया जाना चाहिए?
उत्तर: [M L2T-2] - प्रश्न: किसी अंतःक्रिया के दौरान किन निकायों पर क्रिया और प्रतिक्रिया बल लगते हैं?
उत्तर: दो अलग-अलग निकाय पर - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, द्रव्य की गैसीय अवस्था का एक विशिष्ट अभिलक्षण है?
उत्तर: नगण्य अंतर-आणविक बल और उच्च संपीड्यता - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारकों और उत्पादों के मात्रात्मक अध्ययन को संदर्भित करता है?
उत्तर: स्टॉइकियोमीट्री - प्रश्न: कॉपर सल्फेट के विलयन में आयरन की कील डुबोने पर आयरन, कॉपर को प्रतिस्थापित क्यों कर देता है?
उत्तर: आयरन अधिक अभिक्रियाशील होता है - प्रश्न: आधुनिक दूरसंचार प्रणालियों में डेटा को कुशलतापूर्वक संचारित करने के लिए प्रकाशिक तंतु (optical fibres) का उपयोग किया जाता है। कौन-सी प्रकाशिक परिघटना इस उच्च-चाल वाले डेटा संचरण को सक्षम बनाती है?
उत्तर: पूर्ण आंतरिक परावर्तन - प्रश्न: एक छात्र बेरियम क्लोराइड और सोडियम सल्फेट के जलीय विलयनों को मिश्रित करता है। तत्काल एक श्वेत दही-जैसे पदार्थ का निर्माण होता है। इस प्रेक्षण के लिए प्राथमिक रूप से कौन- सी रासायनिक अभिक्रिया उत्तरदायी है?
उत्तर: अवक्षेपण अभिक्रिया, जिससे अघुलनशील बेरियम सल्फेट का निर्माण होता है - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस प्रकार की संधि, कंधे और नितम्ब की तरह मध्य और पार्श्व घूर्णन सहित व्यापकतम गति प्रदान करती है?
उत्तर: बॉल और खल्लिका संधि (Ball and Socket Joint) - प्रश्न: सौर ऊर्जा को वैश्विक स्तर पर kWh इकाई में मापा जाता है। इकाई kWh के संगत भौतिक राशि _____________ है।
उत्तर: विद्युत ऊर्जा - प्रश्न: जब दूध में नींबू का रस मिलाया जाता है, तो पनीर बनता है। इस प्रक्रिया को __________ के रूप में जाना जाता है।
उत्तर: स्कंदन - प्रश्न: एक भौतिकविद एक ऐसा प्रयोग डिजाइन कर रहा है, जिसका परिणाम बल और वेग के गुणनफल पर निर्भर करता है। मात्रकों और विमाओं को ध्यान में रखते हुए, निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक राशि इस गुणनफल द्वारा प्रत्यक्ष रूप से मापी जाती है?
उत्तर: शक्ति - प्रश्न: pH स्केल के अनुसार निम्नलिखित में से किस पदार्थ को उदासीन माना जाता है?
उत्तर: शुद्ध जल - प्रश्न: वे कौन-से तत्व या यौगिक हैं जिनका उपयोग श्वेत-श्याम फोटोग्राफी में किया जा सकता है?
उत्तर: AgCl और AgBr - प्रश्न: यदि किसी व्यक्ति को मलेरिया हो जाता है, तो किस प्रकार का रोगजनक इस रोग के लिए उत्तरदायी होता है?
उत्तर: प्रोटोजोअन (Protozoan) - प्रश्न: SI मात्रकों में एक टन (one tonne) का मान कितना होता है?
उत्तर: 10^3 kg - प्रश्न: किस प्रकाशिक यंत्र का उपयोग हाइपरमेट्रोपिया (या दीर्घ-दृष्टि) नामक नेत्र दोष को ठीक करने के लिए किया जाता है जिसमें प्रकाश दृष्टिपटल (रेटिना) के पीछे फोकसित होता है?
उत्तर: उत्तल लेन्स (Convex Lens) - प्रश्न: पादपों के हरे रंग के लिए कौन-सा वर्णक उत्तरदायी होता है?
उत्तर: क्लोरोफिल (Chlorophyll) - प्रश्न: विद्युत प्रतिरोधक में उत्पन्न ऊष्मा को किस SI मात्रक में मापा जाता है?
उत्तर: जूल - प्रश्न: प्रोटोजोआ एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका (Entamoeba histolytica) के कारण होने वाला एक जठरांत्र संबंधी रोग, जिसमें उदरीय दर्द और अत्यधिक श्लेष्मल (mucous) तथा रक्त स्कंद वाला मल आता है। यह प्रायः घरेलू मक्खियों द्वारा यांत्रिक वाहक के रूप में कार्य करने से दूषित भोजन और जल के माध्यम से प्रसारित है। किस रोग का वर्णन किया गया है?
उत्तर: अमीबता (Amoebiasis) - प्रश्न: प्रकाश की ऊर्जा (फोटॉन) ______ का एक रूप है।
उत्तर: विद्युतचुंबकीय ऊर्जा - प्रश्न: पौधों में वृद्धि की विभज्योतकीय अवस्था में कोशिकाओं की मुख्य विशेषता क्या होती है?
उत्तर: सक्रिय कोशिका विभाजन - प्रश्न: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा SpaDex मिशन को लॉन्च करने के लिए निम्नलिखित में से किस यान का उपयोग किया गया था?
उत्तर: PSLV-C60 - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा केवल भौतिक परिवर्तन है?
उत्तर: क्रिस्टलीकरण - प्रश्न: प्रतिध्वनि (echo) सुनाई देने के लिए परावर्तक सतह की न्यूनतम दूरी कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: 17.2 m - प्रश्न: किस विटामिन की कमी से रतौंधी हो सकता है?
उत्तर: विटामिन A - प्रश्न: रदरफोर्ड के स्वर्ण झिल्ली प्रयोग द्वारा परमाणु में किस भाग के अस्तित्व को सिद्ध किया गया था?
उत्तर: नाभिक - प्रश्न: अम्लीय मृदा को प्रभावी रूप से उदासीन करने के लिए निम्नलिखित में से किस पदार्थ को मिलाना चाहिए?
उत्तर: बिना बुझा चूना (कैल्शियम ऑक्साइड) - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस अंतरराष्ट्रीय समझौते का उद्देश्य ओजोन-क्षयकारी पदार्थों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना है?
उत्तर: मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (Montreal Protocol) - प्रश्न: भौतिकी के एक प्रयोगशाला प्रयोग में तापमान को सही SI मात्रक का उपयोग करके मापना आवश्यक है। SI प्रणाली के अनुसार, तापमान की रीडिंग दर्ज करने के लिए छात्र को किस मात्रक का उपयोग करना चाहिए?
उत्तर: केल्विन - प्रश्न: तप्त पृष्ठ से गर्म वायु के ऊपर उठने के लिए कौन-सी प्रक्रिया उत्तरदायी है?
उत्तर: संवहन - प्रश्न: वायु में कार्बन मोनोऑक्साइड के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
उत्तर: जीवाश्म ईंधनों के अपूर्ण दहन से इसका उत्पादन होता है और यह हीमोग्लोबिन में ऑक्सीजन को प्रतिस्थापित कर देती है। - प्रश्न: जब एक खींचे हुए रबर बैंड को छोड़ा जाता है, तो उसमें संचित स्थितिज ऊर्जा किस ऊर्जा के रूप में रूपांतरित होती है?
उत्तर: गतिज ऊर्जा - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प यह व्याख्या करता है कि रासायनिक अभिक्रिया के दौरान अभिकारकों और उत्पादों के द्रव्यमान का योग अपरिवर्तनीय होता है?
उत्तर: द्रव्यमान संरक्षण का नियम - प्रश्न: एक प्रयोग के दौरान, लोहे की कीलों को कॉपर सल्फेट के विलयन में रखा जाता है और कीलों पर एक लालिमायुक्त भूरे रंग की परत जम जाती है। यह प्रेक्षण रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार और उसमें शामिल पदार्थों के संबंध में क्या प्रदर्शित करता है?
उत्तर: एक विस्थापन अभिक्रिया होती है, जिससे लोहे की कीलों पर कॉपर धातु का निर्माण होता है - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, डायबिटीज मेलिटस (diabetes mellitus) का एक सामान्य लक्षण है?
उत्तर: बार-बार मूत्रण - प्रश्न: वह राशि निम्नलिखित में से कौन-सी है जिसे मीटर प्रति सेकंड वर्ग (m/s²) में मापा जाता है?
उत्तर: त्वरण - प्रश्न: प्रकाश का वायु से जल में प्रवेश करने पर उसके मुड़ने के लिए उत्तरदायी गुणधर्म निम्नलिखित में से क्या है?
उत्तर: प्रकाश की चाल में परिवर्तन - प्रश्न: ________ की अत्यधिक उपस्थिति मुख्य रूप से झीलों में सुपोषण (eutrophication) का कारण बनती है।
उत्तर: नाइट्रोजन और फॉस्फोरस - प्रश्न: किसी तत्व के दो समस्थानिकों में क्रमशः 18 न्यूट्रॉन और 20 न्यूट्रॉन के साथ 17 प्रोटॉन होते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा इन समस्थानिकों का सही निरूपण है?
उत्तर: ³⁵₁₇Cl और ³⁷₁₇Cl - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, मूल राशि का एक उदाहरण नहीं है?
उत्तर: वेग - प्रश्न: नींबू के रस में अम्ल की उपस्थिति का परीक्षण करने के लिए आप किस पदार्थ का उपयोग करेंगे?
उत्तर: लिटमस पेपर - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा खाद्य शृंंखला में जैव आवर्धन का एक उदाहरण है?
उत्तर: जल से शैवाल तक, शैवाल से मछलियों तक और मछलियों से पक्षियों तक DDT की सांद्रता में वृद्धि - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा जल प्रदूषण का एक अबिंदु स्रोत है?
उत्तर: कृषि अपवाह - प्रश्न: आधुनिक आवर्त सारणी में किसी वर्ग में नीचे जाने पर संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर: समान रहती है - प्रश्न: प्रायः आप किसी ऊँची बाड़ के पीछे से बोलते हुए व्यक्ति की आवाज़ सुन सकते हैं, भले ही आप उसे देख न सकें। ध्वनि तरंगों का कौन-सा गुण इस घटना की व्याख्या करता है?
उत्तर: विवर्तन (Diffraction) - प्रश्न: जब गर्म चाय के कप में धातु की चम्मच रखी जाती है, तो वह जल्द ही गर्म हो जाती है। इसके लिए मुख्य रूप से ऊष्मा अंतरण का कौन-सा माध्यम उत्तरदायी है?
उत्तर: चालन (Conduction) - प्रश्न: भौतिक विज्ञान में, किसी राशि की विमा को समझने से सूत्रों और चरों के बीच संबंधों का विश्लेषण करने में सहायता मिलती है। द्रव्यमान, लंबाई और समय के पदों में विमाओं का कौन- सा सेट, भौतिक राशि 'बल' को सही रूप से निरूपित करता है?
उत्तर: द्रव्यमान × लंबाई × समय⁻² - प्रश्न: यदि 10 kg द्रव्यमान की कोई वस्तु 50 m/s के वेग से गतिमान है, तो उस वस्तु का सही संवेग ज्ञात कीजिए।
उत्तर: 500 kg m/s - प्रश्न: बार-बार होने वाले परावर्तन के कारण ध्वनि के लंबे समय तक बने रहने को क्या कहा जाता है?
उत्तर: अनुरणन - प्रश्न: अपच के दौरान प्रतिअम्ल दर्द को कैसे कम करते हैं?
उत्तर: आमाशय में मौजूद अतिरिक्त अम्ल को उदासीन करके - प्रश्न: मटर के पौधों में लक्षणप्ररूप बौना आकार किस युग्म विकल्पी (अलील) संयोजन द्वारा व्यक्त होता है?
उत्तर: tt - प्रश्न: अपचयोपचय अभिक्रिया में ऑक्सीकरण में निम्नलिखित में से क्या शामिल होता है?
उत्तर: इलेक्ट्रॉनों का निष्कासन - प्रश्न: वोल्ट प्रति एम्पीयर मात्रक द्वारा दर्शाई गई राशि किस विद्युत मात्रक के अनुरूप है?
उत्तर: ओम - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व आघातवर्ध्य है तथा ऊष्मा एवं विद्युत का सुचालक है?
उत्तर: बेरियम (Ba) - प्रश्न: आवर्तिता के संदर्भ में, एक ही समूह में स्थित तत्व समान रासायनिक गुणधर्म प्रदर्शित करते हैं। समूह के सदस्यों के बीच इस समानता के लिए कौन-सा मुख्य कारक उत्तरदायी है?
उत्तर: समान संयोजी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास - प्रश्न: यदि किसी गेंद को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा, उच्चतम बिंदु पर इसके वेग का वर्णन करता है?
उत्तर: शून्य - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस विधि का उपयोग विशेष रूप से कणिकीय वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है?
उत्तर: धूल और फ्लाई ऐश को रोकने के लिए वस्त्र निस्यंदक का उपयोग - प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. भारत में हाथियों की रक्षा के लिए 1992 में 'प्रोजेक्ट एलीफेंट (Project Elephant)' शुरू किया गया था। 2. भारत में बाघों के संरक्षण के लिए 1973 में 'प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger)' शुरू किया गया था। 3. सुंदरबन बायोस्फीयर रिज़र्व भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित है। 4. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में स्थित है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?
उत्तर: 1, 2, 3 - प्रश्न: जब बेरियम क्लोराइड (BaCl2) विलयन को सोडियम सल्फेट (Na2SO4) विलयन के साथ मिलाया जाता है, तो एक सफेद उत्पाद बेरियम सल्फेट (BaSO4) बनता है। इस उत्पाद को ______ कहा जाता है।
उत्तर: अवक्षेप - प्रश्न: कौन-सा कार्य मुख्य रूप से मैडुला (medulla) द्वारा नियंत्रित होता है?
उत्तर: अनैच्छिक क्रियाएँ - प्रश्न: भारत में निम्नलिखित में से किस ऊर्जा संसाधन को क्षयशील और प्रदूषक माना जाता है?
उत्तर: कोयला - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प फॉस्फोरस का सही इलेक्ट्रॉनिक विन्यास दर्शाता है?
उत्तर: K=2, L=8, M=5 - प्रश्न: कार्य और ऊर्जा के मापन पर एक कक्षा चर्चा में, छात्रों से इन राशियों के लिए सही SI मात्रक और विमीय सूत्र की पहचान करने को कहा जाता है। कौन-सा विकल्प, कार्य या ऊर्जा दोनों के मात्रकों को सर्वोत्तम रूप से निरूपित करता है?
उत्तर: जूल और M L2T-2 - प्रश्न: चूँकि हाइड्रोजन आयन स्वतंत्र रूप में नहीं रह सकते, लेकिन ये जल के अणुओं के साथ मिलकर रह सकते हैं, इसलिए इन्हें सदैव ________________ से दर्शाना चाहिए, जिसे H₃O⁺ के रूप में निरूपित किया जाता है?
उत्तर: हाइड्रोनियम आयन - प्रश्न: अधिकांश सजीवों में आनुवंशिक सूचना को संग्रहित करने के लिए मुख्य रूप से कौन-सा अणु उत्तरदायी होता है?
उत्तर: डीएनए (DNA) - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस पदार्थ के जल में विलीनीकरण से सल्फ्यूरस अम्ल बनने के कारण विलयन अम्लीय हो जाता है?
उत्तर: सल्फर डाइऑक्साइड - प्रश्न: मधुमेह, कैंसर और अस्थमा को सामूहिक रूप से किस प्रकार के विकार के रूप में जाना जाता है?
उत्तर: गैर-संचारी रोग - प्रश्न: किस स्विस रसायनज्ञ ने सर्वप्रथम उपसहसंयोजन यौगिकों की संरचनाओं के संबंध में अपने विचारों को प्रतिपादित किया था?
उत्तर: अल्फ्रेड वर्नर (Alfred Werner) - प्रश्न: मटर के पौधों की ऊँचाई जिसकी पहचान मेंडल द्वारा की गई थी, किस प्रकार के लक्षण को दर्शाती है?
उत्तर: प्रभावी विशेषक - प्रश्न: जब एथिल ऐल्कोहॉल को जल में घोला जाता है, तो किस प्रकार के मिश्रण का निर्माण होता है?
उत्तर: समांगी - प्रश्न: मरीचिका (Mirage) एक दृष्टिभ्रम है जिसे प्रकाश की निम्नलिखित में से किस परिघटना के आधार पर समझाया जा सकता है?
उत्तर: पूर्ण आंतरिक परावर्तन - प्रश्न: गतिमान पिंड की गतिज ऊर्जा को कौन-कौन सी राशियां प्रभावित करती है?
उत्तर: द्रव्यमान और वेग दोनों - प्रश्न: किसी रासायनिक अभिक्रिया हेतु स्टोइकियोमेट्रिक गणना के लिए कौन-सी जानकारी आवश्यक है?
उत्तर: एक संतुलित रासायनिक समीकरण - प्रश्न: वन्यजीव संरक्षण की कौन-सी रणनीति किसी एक प्रजाति की रक्षा करने के बजाये संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करती है?
उत्तर: स्व-स्थाने संरक्षण - प्रश्न: DNA और RNA, ______ की दीर्घ श्रृंखलाओं से निर्मित बहुलक हैं।
उत्तर: न्यूक्लियोटाइड - प्रश्न: जब जल को 4°C से 0°C तक ठंडा किया जाता है, तो उसके लिए कौन-सा कथन सत्य है?
उत्तर: आयतन बढ़ता है लेकिन घनत्व घटता है - प्रश्न: अम्ल वर्षा के निर्माण में मुख्य योगदान किस गैस का होता है?
उत्तर: सल्फर डाइऑक्साइड
📝 पढ़ाई के बाद टेस्ट ज़रूर दें!
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests – DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests – DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs
स्रोत: RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) CBT-1 के Hindi solved papers और उनकी Official Answer Key। प्रश्न उन्हीं परीक्षाओं से लिए गए हैं; किसी प्रश्न में त्रुटि लगे तो हमें Telegram पर बताएँ।
