📌 इस पोस्ट में क्या है?
- RRB NTPC CBT-1 के विगत वर्षों के असली प्रश्न — सिर्फ़ भूगोल विषय से, कुल 109 one-liner प्रश्न-उत्तर
- हर प्रश्न के साथ Official Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है — अलग से key ढूँढने की ज़रूरत नहीं।
- प्रश्न RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) की Hindi shifts के solved papers से लिए गए हैं।
- रोज़ 15–20 प्रश्न दोहराएँ — NTPC में GA के प्रश्न इन्हीं topics से बार-बार पूछे जाते हैं।
RRB NTPC की तैयारी में सबसे काम की चीज़ होती है — पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न। इस पोस्ट में भूगोल विषय से NTPC CBT-1 में पूछे गए सभी प्रश्न one-liner रूप में दिए गए हैं, ताकि आप तेज़ी से revision कर सकें। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर नीचे दिया उत्तर मिलाएँ।
भूगोल — One Liner प्रश्न-उत्तर (109 प्रश्न)
- प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा जल निकाय अंडमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है?
उत्तर: दस डिग्री चैनल - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, भारत के कुल जूट उत्पादन का लगभग तीन-चौथाई भाग उत्पादित करता है?
उत्तर: पश्चिम बंगाल - प्रश्न: मृदा का कौन-सा प्रकार, जो आर्द्रता धारण के लिए जाना जाता है, कपास कृषि के लिए आदर्श है?
उत्तर: काली मृदा - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा वृक्ष, भारत के उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों की विशेषता है?
उत्तर: सागौन (Teak) - प्रश्न: वर्ष 2023-24 में अखिल भारतीय कोयला उत्पादन कितना था?
उत्तर: 997.826 मिलियन टन (MT) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी पवन प्रणाली मुख्य रूप से शीत ऋतु के दौरान कोरोमंडल तट पर होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी है?
उत्तर: उत्तर-पूर्व मानसून पवनें - प्रश्न: विशाल भारतीय रेगिस्तान में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है?
उत्तर: शुष्क और अर्ध शुष्क जलवायु - प्रश्न: तिब्बती पठार, जिसे प्रायः रूफ ऑफ द वर्ल्ड (Roof of the World) कहा जाता है, निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्राकृतिक वनस्पति क्षेत्र को निरूपित करता है?
उत्तर: अल्पाइन टुंड्रा - प्रश्न: उत्तरी मैदानों की निम्नलिखित में से किस पट्टी में सरंध्र पथरीली मृदा होती है, जहाँ सरिताओं (streams) का जल भूमिगत हो जाता है?
उत्तर: भाबर पट्टी - प्रश्न: भारत में सबसे बड़े भौगोलिक क्षेत्र को कौन-सी प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति कवर करती है?
उत्तर: उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनस्पति - प्रश्न: विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन _________ में स्थित है।
उत्तर: मध्य प्रदेश - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी सिंचाई पद्धति भारत में व्यापक रूप से उपयोग की जाती है?
उत्तर: सतही सिंचाई - प्रश्न: दिन और रात के बीच अत्यधिक तापांतर वाले क्षेत्रों में निम्नलिखित में से किस प्रकार का अपक्षय (weathering) सामान्य है?
उत्तर: अपशल्कन - प्रश्न: कृष्णा बेसिन मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किन राज्यों के समूह में विस्तृत है?
उत्तर: महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस जलवायु क्षेत्र में स्थायी तुषार मृदा (permafrost soil) और काई और लाइकेन जैसी निम्न वनस्पति (low vegetation) पाई जाती है?
उत्तर: ET - टुंड्रा जलवायु - प्रश्न: भारत के किस राज्य में धान की तीन फसलें उगाई जाती हैं — जिन्हें 'औस', 'अमन' और 'बोरो' कहा जाता है?
उत्तर: पश्चिम बंगाल - प्रश्न: महाराष्ट्र का कौन-सा क्षेत्र, लौह अयस्क उत्पादन के लिए जाना जाता है?
उत्तर: चंद्रपुर और भंडारा - प्रश्न: कोपेन की जलवायु वर्गीकरण योजना के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प जलवायु के प्रकार और उसकी वनस्पति या विशेषताओं का सही मिलान है?
उत्तर: Aw – पर्णपाती वन और पेड़ों से ढकी घासभूमियां - प्रश्न: भारत में भारी और बड़े आकार की वस्तुओं को लंबी दूरी तक ले जाने के लिए परिवहन का कौन-सा साधन सबसे उपयुक्त है?
उत्तर: रेलमार्ग - प्रश्न: भू-आकृतिक प्रक्रियाओं के संदर्भ में ज्वालामुखी गतिविधि के बारे में निम्नलिखित में से कौन- सा कथन सर्वाधिक सही है?
उत्तर: यह मुख्य रूप से भू-पर्पटी के भागों का निर्माण करता है या उन्हें ऊपर उठाता है - प्रश्न: कौन-सी नदी, हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पहाड़ियों में रोहतांग दर्रे के पश्चिम में निकलती है और राज्य की चंबा घाटी से होकर बहती है?
उत्तर: रावी नदी (Ravi river) - प्रश्न: अर्ध-शुष्क उत्तर-पश्चिमी भारत में, अत्यधिक नहर सिंचाई (intensified canal irrigation) के कारण मृदा लवणता बढ़ती है और फसल की पैदावार घटती है। इसका सर्वोत्तम स्पष्टीकरण क्या है, और इसे ठीक करने के लिए कौन-सा उपाय आवश्यक है?
उत्तर: भौम जलस्तर बढ़ने से नमक का स्तर बढ़ जाता है; प्राथमिकता जलनिकासी में सुधार और नमक के निक्षेपण को रोकना है। - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस प्रकार के वनों में स्प्रूस, फर और चीड़ जैसे वृक्षों के साथ-साथ लिंक्स (lynx) और मूस (moose) जैसे जंतु पाए जाने की सर्वाधिक संभावना होती है?
उत्तर: शंकुधारी वन - प्रश्न: कौन-सा महाद्वीप अत्यधिक ठंड और अधिकांशतः बर्फ से ढका होने के लिए जाना जाता है?
उत्तर: अंटार्कटिका - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस प्राकृतिक क्षेत्र में मरुद्भिदी (xerophytic) या सूखा-प्रतिरोधी झाड़ियों की प्रधानता होती है, जिनकी जड़ें लंबी, पत्तियां कम या अनुपस्थित और मोमी या सुई की आकृति के पर्ण होते हैं?
उत्तर: उष्ण मरुस्थलीय (सहारा प्रकार) क्षेत्र - प्रश्न: भारत में कौन-सी ऋतु, तप्त, शुष्क पवनों से अभिलक्षित होती है जिसे 'लू (Loo)' के नाम से जाना जाता है?
उत्तर: ग्रीष्म ऋतु - प्रश्न: निम्नलिखित में से भारत का कौन-सा द्वीप/द्वीप समूह प्रवाल भित्ति (coral origin) से निर्मित है?
उत्तर: लक्षद्वीप द्वीप समूह - प्रश्न: भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में असमान भूभाग और कम वर्षा के कारण टैंक सिंचाई मुख्य रूप से की जाती है?
उत्तर: कर्नाटक - प्रश्न: विश्व के सबसे बड़े सौर पार्कों में से एक, भड़ला सोलर पार्क किस भारतीय राज्य में स्थित है?
उत्तर: राजस्थान - प्रश्न: जल संरक्षण के लिए किस सिंचाई तकनीक को सबसे कुशल माना जाता है?
उत्तर: ड्रिप सिंचाई - प्रश्न: भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर कर्क रेखा नहीं गुजरती है?
उत्तर: ओडिशा - प्रश्न: मैदानी क्षेत्रों में कोसी नदी प्रायः अपना चैनल बदलती रहती है, इसका मुख्य कारण क्या है?
उत्तर: यह हिमालय से भारी मात्रा में अवसाद लेकर आती है। - प्रश्न: ओरिएंट एक्सप्रेस (ट्रांस-कॉन्टिनेंटल रेलवे रूट) का अधिकांश मार्ग मुख्यतः किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर: यूरोप - प्रश्न: कोयला मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, अप्रैल 2024 तक भारत में लिग्नाइट भंडार का उच्चतम अनुपात किस राज्य में पाया गया?
उत्तर: तमिलनाडु - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति को ‘टैगा (taiga)’ भी कहा जाता है?
उत्तर: शंकुधारी वन - प्रश्न: कौन-सा नदी तंत्र, बांग्लादेश के अत्यधिक जनसंख्या घनत्व को सहायता प्रदान करता है?
उत्तर: गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा - प्रश्न: जून संक्रांति (June solstice) के दौरान किस अक्षांश पर सबसे लंबा दिन होता है?
उत्तर: 66½° N - प्रश्न: पश्चिमी घाट किस क्षेत्र में सबसे ऊँचे हैं?
उत्तर: केरल - प्रश्न: भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?
उत्तर: वुलर झील - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह-आधारित औद्योगिक क्षेत्र है?
उत्तर: हुगली औद्योगिक पट्टी - प्रश्न: भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा द्वीप, मालाबार तट के सबसे निकट है?
उत्तर: लक्षद्वीप - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति, मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखते हुए संधारणीय कृषि में सहायता प्रदान करती है?
उत्तर: फसल चक्र - प्रश्न: भारत में कपास की खेती के लिए किस प्रकार की मृदा सबसे उपयुक्त है?
उत्तर: काली मृदा - प्रश्न: कौन-सा महाद्वीप, संपूर्णतया दक्षिणी और पूर्वी गोलार्ध में स्थित है?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया - प्रश्न: भारत का निम्नलिखित में से कौन सा भौगोलिक क्षेत्र, मुख्यत: हिमालयी नदी तंत्रों द्वारा लाए गए जलोढ़ के व्यापक निक्षेपण से बना है?
उत्तर: उत्तरी मैदान - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा जन्तु, टुंड्रा प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति से संबंधित है?
उत्तर: वालरस (Walrus) - प्रश्न: भारत में नहर सिंचाई का सर्वाधिक व्यापक विस्तार किन क्षेत्रों में हुआ?
उत्तर: बारहमासी नदियों वाले जलोढ़ मैदानों - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी उत्तरी राज्य की फसल, रबी फसलों का एक उदाहरण है?
उत्तर: गेहूँ - प्रश्न: पर्वतीय क्षेत्रों में V-आकार की घाटियों के निर्माण में मुख्य रूप से कौन-सी प्रक्रिया मदद करती है?
उत्तर: नदी अपरदन - प्रश्न: मानसून की कौन-सी शाखा, भारत के पश्चिमी तट पर वर्षा लाती है?
उत्तर: दक्षिण-पश्चिम मानसून (अरब सागर शाखा) - प्रश्न: पश्चिमी घाटों का स्थानीय नाम और उनके संबंधित राज्यों के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से युग्म सुमेलित हैं? पश्चिमी घाटों का स्थानीय नाम राज्य में ज्ञात (1) सह्याद्री महाराष्ट्र (2) नीलगिरी पहाड़ियाँ कर्नाटक और तमिलनाडु (3) अन्नामलाई पहाड़ियाँ केरल
उत्तर: 1, 2 और 3 - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत के चार आधिकारिक मौसम-विज्ञान संबंधी ऋतुओं में सम्मिलित नहीं है?
उत्तर: वसंत ऋतु - प्रश्न: उच्च तापमान, उच्च आर्द्रता और 200 cm से अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में आमतौर पर किस प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति पाई जाती है?
उत्तर: उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस हिमालयी पर्वतमाला में अटल सुरंग बनाई गई है?
उत्तर: पीर पंजाल पर्वतमाला - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम, पश्चिमी तट पर उत्तर से दक्षिण तक के तटीय खंडों से सुमेलित है?
उत्तर: कोंकण → कर्नाटक → मालाबार - प्रश्न: दक्षिण-पश्चिम रेलवे जोन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: हुबली - प्रश्न: भारत के निम्नलिखित में से किस तटीय क्षेत्र की पहचान पश्चिमी तटीय मैदान के साथ व्यापक लैगून और पश्चजल प्रणालियों द्वारा की जाती है?
उत्तर: मालाबार तट - प्रश्न: कौन-सी भू-आकृति मालदा गैप को गंगा-ब्रह्मपुत्र के बाकी मैदानों से अलग करती है?
उत्तर: राजमहल पहाड़ियाँ - प्रश्न: कौन-सा कथन, अंतर उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) की प्रकृति का यथार्थ रूप से वर्णन करता है?
उत्तर: यह एक भूमध्यरेखीय निम्न दाब बेल्ट है जहां व्यापारिक पवनें मिलती हैं। - प्रश्न: पिन नदी, __________ की सबसे महत्वपूर्ण दाहिने तट की एक सहायक नदी है।
उत्तर: स्पीती नदी (Spiti River) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा जलविद्युत् शक्ति संयंत्र, हिमालय नदी पर स्थित है?
उत्तर: टिहरी बांध और जलविद्युत शक्ति संयंत्र (Tehri Dam and Hydroelectric Power Plant) - प्रश्न: नागार्जुन सागर बांध का निर्माण निम्नलिखित में से किस नदी पर किया गया है?
उत्तर: कृष्णा - प्रश्न: कर्नाटक में कुद्रेमुख किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: लौह अयस्क - प्रश्न: वह कौन-सा महाद्वीप है जिसकी विशाल बर्फ की चादरों के कारण औसत ऊँचाई सबसे अधिक है?
उत्तर: अंटार्कटिका - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी, पवन क्रिया द्वारा निर्मित एक निक्षेपण भू-आकृति है?
उत्तर: बरखान (Barchan) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा प्रमाण यह दर्शाता है कि मध्यजीवी युग (Mesozoic era) के दौरान महान भारतीय रेगिस्तान कभी समुद्र के नीचे था?
उत्तर: समुद्री निक्षेप और लकड़ी के जीवाश्म - प्रश्न: बंजर भूमि (Wasteland) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: प्राकृतिक या मानवीय कारणों से कृषि के लिए अनुपयुक्त भूमि - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में ऊपरी गंगा मैदान का अधिकतम भाग फैला हुआ है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश - प्रश्न: कौन-सी नदी विशाल भारतीय रेगिस्तान के कुछ हिस्सों में एक उपजाऊ क्षेत्र का निर्माण करती है?
उत्तर: घग्गर नदी - प्रश्न: कर्नाटक का कुद्रेमुख किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: लौह अयस्क - प्रश्न: किस प्रकार के वनों में पौधे वर्ष के अधिकांश समय पर्णरहित रहते हैं?
उत्तर: उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन - प्रश्न: जुआरी ज्वारनदमुख (Zuari estuary) के प्रवेश द्वार पर स्थित किस भारतीय बंदरगाह ने, जापान को लौह-अयस्क निर्यात का प्रहस्तन करने के लिए 1961 में किए गए पुनर्निर्माण के बाद महत्व प्राप्त किया?
उत्तर: मोरमुगाओ बंदरगाह (Marmagao Port) - प्रश्न: तराई बेल्ट का सबसे सटीक वर्णन निम्नलिखित में से कौन-सा है?
उत्तर: उच्च जल स्तर और घने जंगलों वाला एक दलदली क्षेत्र - प्रश्न: तापमान परिवर्तन के कारण विशाल चट्टानों से घुमावदार परतों के छिलके के रूप में अलग होने की प्रक्रिया को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: अपशल्कन (Exfoliation) - प्रश्न: संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में आमतौर पर किस प्रकार की कृषि पद्धति अपनाई जाती है?
उत्तर: वाणिज्यिक अनाज कृषि - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय नदी, अपनी 'उत्खात-भूमि स्थलाकृति' के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: चंबल - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, चूना पत्थर की गुफाओं के अंदर निक्षेपण द्वारा बनता है?
उत्तर: स्टैलैक्टाइट्स और स्टैलैग्माइट (Stalactites and stalagmites) - प्रश्न: उष्णकटिबंधीय चक्रवात मुख्यतः निम्नलिखित में से किस कारण से बनते हैं?
उत्तर: गर्म महासागरीय जल पर निम्न वायुदाब प्रणालियों से - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी वृक्ष प्रजाति कश्मीर के प्रसिद्ध हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करती है और मुख्यत: हिमालयी क्षेत्र में उगती है?
उत्तर: अखरोट - प्रश्न: एशिया के घनी आबादी वाले मानसूनी क्षेत्रों में आमतौर पर किस प्रकार की कृषि की जाती है?
उत्तर: गहन निर्वाह कृषि - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी, भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है?
उत्तर: भाखड़ा नांगल - प्रश्न: जैविक खेती के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
उत्तर: जैविक खेती उच्च तकनीक पर अत्यधिक निर्भर होती है - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा भौगोलिक कारक मानव बस्तियों के स्थान और वृद्धि को सबसे अधिक प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है?
उत्तर: ताजे जल की उपलब्धता - प्रश्न: किस भारतीय राज्य के पश्चिमी तट के साथ कोंकण तट स्थित है?
उत्तर: महाराष्ट्र - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी नदी मुख्य रूप से भारत में उत्खात-भूमि स्थलाकृति के गठन के लिए उत्तरदायी है?
उत्तर: चंबल - प्रश्न: अधोसमुद्री भूकंप से उत्पन्न होने वाली ऊंची समुद्री लहरों को क्या कहा जाता है?
उत्तर: सुनामी - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी रेगिस्तानी विशेषता, पश्चरदन (backwasting) के माध्यम से ढलानों के समानांतर पीछे हटने (parallel retreat) के कारण बनती है?
उत्तर: पदस्थली (Pediplain) - प्रश्न: किस महाद्वीप को 'द्वीप महाद्वीप' (Island Continent) के रूप में जाना जाता है?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया - प्रश्न: कोपेन की जलवायु वर्गीकरण योजना के अनुसार, सामुद्रिक पश्चिमी तटीय जलवायु (Cfb) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
उत्तर: महासागरीय प्रभाव के कारण इसमें दैनिक और वार्षिक तापमान में बहुत कम उतार- चढ़ाव होता है। - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस तटीय मैदान में अनियमित, दंतुरित तटरेखाएँ (indented coastlines) और प्राकृतिक बंदरगाह हैं?
उत्तर: कोंकण क्षेत्र - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कारक, वायु दाब के क्षैतिज वितरण को प्रभावित नहीं करता है?
उत्तर: महासागर लवणता - प्रश्न: भारत में नदियों और नहरों के माध्यम से नौवहन के विकास और विनियमन के लिए कौन-सा संगठन उत्तरदायी है?
उत्तर: भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण - प्रश्न: भारत के उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों में सबसे अधिक पाई जाने वाली वृक्ष प्रजाति कौन-सी है?
उत्तर: सागौन (Teak) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, एक अंतर्देशीय नदी-बंदरगाह है?
उत्तर: कोलकाता - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत में स्थित एक स्थल रुद्ध अंतर्देशीय नदी बंदरगाह है?
उत्तर: पांडु बंदरगाह - प्रश्न: निम्नलिखित में से किसे जलमग्न पर्वतों की एक परस्पर जुड़ी श्रृंखला के रूप में वर्णित किया गया है, जिसमें तीव्र ज्वालामुखीय गतिविधि वाला एक केंद्रीय रिफ्ट ज़ोन होता है?
उत्तर: मध्य-महासागरीय कटक (Mid-oceanic ridges) - प्रश्न: भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) 2021 के अनुसार, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में उसके भौगोलिक क्षेत्र के सापेक्ष वन आवरण का प्रतिशत सबसे अधिक था?
उत्तर: मिजोरम - प्रश्न: भारतीय उपमहाद्वीप की दामोदर घाटी में मुख्य रूप से कौन-सा खनिज निक्षेप प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?
उत्तर: कोयला - प्रश्न: माउंट एटना, यूरोप का सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है, जो अपनी बहुधा और अपाती उद्गारों के लिए जाना जाता है, _______ में स्थित है। फरवरी 2025 में इसके दक्षिण- पूर्वी क्रेटर के पश्चिमी भाग में स्थित एक मुख पर एक नए उद्गार का पता लगा।
उत्तर: इटली - प्रश्न: उत्तर-पश्चिम भारत में अचानक होने वाली शीतकालीन वर्षा के लिए कौन-सी जलवायु घटना जिम्मेदार है?
उत्तर: पश्चिमी विक्षोभ - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत की रेशेदार फसल (fibre crop) का एक उदाहरण है?
उत्तर: जूट - प्रश्न: कौन-सा पड़ोसी देश, पाक जलसंधि द्वारा भारत से अलग है?
उत्तर: श्रीलंका - प्रश्न: भारत की कंटीले वन एवं झाड़ियों वाली वनस्पति मुख्य रूप से किस क्षेत्र में पाई जाती है?
उत्तर: पश्चिमी राजस्थान - प्रश्न: कौन-सी पर्वत श्रृंखला, विंध्य पर्वतमाला के ठीक दक्षिण में स्थित है जो नर्मदा घाटी द्वारा पृथक होती है?
उत्तर: सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला - प्रश्न: सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर निर्मित है?
उत्तर: नर्मदा - प्रश्न: भारत के निम्नलिखित में से किस भौगोलिक क्षेत्र में औसत वार्षिक वर्षा 200 cm से अधिक होती है?
उत्तर: पश्चिमी घाट - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भारत-बांग्लादेश सीमा के एक हिस्से को निर्धारित करने में सहायक है?
उत्तर: गंगा - प्रश्न: इनमें से कौन-सी स्थलाकृति तब विकसित होती है जब एक नदी किसी कटक को काटकर एक संकीर्ण और खड़ी ढलानों वाला मार्ग बनाती है?
उत्तर: महाखड्ड (Gorge) - प्रश्न: भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र, स्थानीय रूप से प्लाया (playas) के नाम से जानी जाने वाली खारी झीलों से पहचाना जाता है?
उत्तर: थार मरुस्थल
📝 पढ़ाई के बाद टेस्ट ज़रूर दें!
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs
स्रोत: RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) CBT-1 के Hindi solved papers और उनकी Official Answer Key। प्रश्न उन्हीं परीक्षाओं से लिए गए हैं; किसी प्रश्न में त्रुटि लगे तो हमें Telegram पर बताएँ।
