🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

RRB NTPC: विगत वर्षों में अर्थव्यवस्था विषय से पूछे गए प्रश्न — One Liner प्रश्न-उत्तर

📌 इस पोस्ट में क्या है?
  • RRB NTPC CBT-1 के विगत वर्षों के असली प्रश्न — सिर्फ़ अर्थव्यवस्था विषय से, कुल 111 one-liner प्रश्न-उत्तर
  • हर प्रश्न के साथ Official Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है — अलग से key ढूँढने की ज़रूरत नहीं।
  • प्रश्न RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) की Hindi shifts के solved papers से लिए गए हैं।
  • रोज़ 15–20 प्रश्न दोहराएँ — NTPC में GA के प्रश्न इन्हीं topics से बार-बार पूछे जाते हैं।

RRB NTPC की तैयारी में सबसे काम की चीज़ होती है — पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न। इस पोस्ट में अर्थव्यवस्था विषय से NTPC CBT-1 में पूछे गए सभी प्रश्न one-liner रूप में दिए गए हैं, ताकि आप तेज़ी से revision कर सकें। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर नीचे दिया उत्तर मिलाएँ।

अर्थव्यवस्था — One Liner प्रश्न-उत्तर (111 प्रश्न)

  1. प्रश्न: भारत सरकार ने किस वित्तीय वर्ष में कृषि-बागवानी जिंसों (agri-horticultural commodities) की कीमतों को विनियमित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF) की स्थापना की थी?
    उत्तर: 2014-15
  2. प्रश्न: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने, सामुदायिक विकास की ओर ले जाने के लिए कौन-सा दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है?
    उत्तर: लिंग-विशिष्ट व्यावसायिक प्रशिक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देना
  3. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता जनसांख्यिकीय संक्रमण के चरण III की विशेषता है?
    उत्तर: निम्न प्रजनन दर और निम्न मृत्यु दर
  4. प्रश्न: भारत जैसे विकासशील देश 21वीं सदी में शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रकों में मानव विकास की अंतर-क्षेत्रीय असमानताओं को कैसे कम कर सकते हैं?
    उत्तर: क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों और संसाधन आवंटन को लागू करके
  5. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी एक तृतीयक क्षेत्र गतिविधि है?
    उत्तर: शिक्षण
  6. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा आर्थिक कारक, जनसंख्या को किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित करता है?
    उत्तर: औद्योगिक विकास
  7. प्रश्न: वर्ष 1991 की औद्योगिक नीति के कारण क्या परिणाम प्राप्त हुए?
    उत्तर: अधिकांश उद्योगों के लिए औद्योगिक लाइसेंसिंग का उन्मूलन
  8. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा संकेतक, मानव विकास सूचकांक (HDI) का घटक नहीं है?
    उत्तर: निर्धनता रेखा अनुपात
  9. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी तृतीयक सेवाओं की एक विशेषता नहीं है?
    उत्तर: यह प्रत्यक्ष रूप से प्राकृतिक संसाधनों का प्रसंस्करण करता है।
  10. प्रश्न: FEMA ने FERA को किस वर्ष प्रतिस्थापित किया था?
    उत्तर: 1999
  11. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी सेवा पर्यटन उद्योग का एक मुख्य घटक है?
    उत्तर: आतिथ्य
  12. प्रश्न: प्रशांत चंद्र महालनोबिस ने किस संस्था की स्थापना की थी?
    उत्तर: भारतीय सांख्यिकी संस्थान
  13. प्रश्न: भारत में निम्नलिखित में से किस क्रांति के दौरान बागवानी में नियोजित निवेश अत्यधिक उत्पादक सिद्ध हुआ, जिससे यह क्षेत्र एक संधारणीय आजीविका विकल्प के रूप में उभरा?
    उत्तर: स्वर्णिम क्रांति
  14. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस देश में जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
    उत्तर: भारत
  15. प्रश्न: 1990 के सुधारों का भारत की आर्थिक वृद्धि पर क्या प्रभाव पड़ा?
    उत्तर: इनसे अधिक संधारणीय वृद्धि हुई।
  16. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा आर्थिक मॉडल द्वितीय पंचवर्षीय योजना का आधार बना?
    उत्तर: महालनोबिस भारी-उद्योग मॉडल
  17. प्रश्न: जब 1995-96 में ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (Rural Infrastructure Development Fund - RIDF) की स्थापना की गई थी, तब इसकी प्रारंभिक समग्र निधि (initial corpus) कितनी थी?
    उत्तर: ₹2,000 करोड़
  18. प्रश्न: भारत में 1991 के आर्थिक सुधार अवधि के दौरान विदेशी निवेशकों को कर प्रोत्साहन क्यों प्रदान किए गए थे?
    उत्तर: विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए
  19. प्रश्न: जनांकिकीय संक्रमण मॉडल के दूसरे चरण के दौरान विकासशील देशों में तीव्र जनसंख्या वृद्धि का प्राथमिक कारण क्या है?
    उत्तर: उच्च जन्म दर और घटती मृत्यु दर
  20. प्रश्न: विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (FEMA) को पूर्वर्ती फेरा (FERA) कानून को प्रतिस्थापित करने के लिए 1999 में अधिनियमित किया गया था। FEMA आधिकारिक रूप से किस वर्ष लागू हुआ?
    उत्तर: 2000
  21. प्रश्न: सेवा और व्यापार निम्नलिखित में से किस प्रकार की आर्थिक गतिविधियों (economic activities) के अंतर्गत आते हैं?
    उत्तर: तृतीयक
  22. प्रश्न: भारत सरकार द्वारा 2014 में शुरू की गई 'मेक इन इंडिया' पहल मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस पर केंद्रित है?
    उत्तर: विनिर्माण और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर
  23. प्रश्न: भारत की राजकोषीय नीति का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    उत्तर: आर्थिक वृद्धि और स्थिरता
  24. प्रश्न: भारतीय संसद ने राजवित्तीय विवेक को बढ़ावा देने के लिए किस वर्ष में 'राजवित्तीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध अधिनियम (FRBM)' अधिनियम अधिनियमित किया था?
    उत्तर: 2003
  25. प्रश्न: 2011 की जनगणना में किस भारतीय राज्य में बाल लिंग अनुपात (0-6 वर्ष) सबसे कम दर्ज किया गया?
    उत्तर: हरियाणा
  26. प्रश्न: भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था, मुद्रा आपूर्ति को प्रभावी रूप से प्रबंधित करने के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशंस (OMO) का संचालन करती है?
    उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  27. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस समिति ने भारत में कर सुधारों पर ध्यान केंद्रित किया है?
    उत्तर: विजय एल. केलकर समिति
  28. प्रश्न: वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, भारत की साक्षरता दर कितनी थी?
    उत्तर: 74.04%
  29. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा संरचनात्मक बेरोजगारी का उदाहरण है?
    उत्तर: उद्योग के स्वचालन के कारण एक कपड़ा श्रमिक अपनी नौकरी खो देता है।
  30. प्रश्न: भारत में वैश्वीकरण का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    उत्तर: भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजारों से एकीकृत करना
  31. प्रश्न: 1991 के बाद भारत में शुरू किए गए राजकोषीय और मौद्रिक नीति सुधारों का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य क्या था?
    उत्तर: ब्याज दरों को उदार बनाकर और वित्तीय क्षेत्रक की दक्षता बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को स्थिर करना
  32. प्रश्न: 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का सबसे कम लिंग अनुपात दर्ज किया गया?
    उत्तर: दमन और दीव
  33. प्रश्न: आर्थिक मंदी के दौरान समग्र मांग में गिरावट के कारण किस प्रकार की बेरोजगारी उत्पन्न होती है?
    उत्तर: चक्रीय
  34. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा वर्तमान में देश में एक स्टॉक एक्सचेंज नहीं है?
    उत्तर: दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड
  35. प्रश्न: 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में कुल साक्षरता दर लगभग कितनी थी?
    उत्तर: 74.04%
  36. प्रश्न: भारत की कौन-सी जनगणना, ग्रामीण शिल्पों, मेलों, उत्सवों और नृजातीय संबंधी सर्वेक्षणों पर व्यापक अध्ययनों के माध्यम से जनगणना संगठन को एक प्रमुख सांस्कृतिक निक्षेपागार में परिवर्तित करने के लिए और भारत में की-पंच, सॉर्टर और टैबुलेटर जैसे यांत्रिक सारणीयन उपकरणों को शुरुआती तौर पर अंगीकृत करने लिए जानी जाती है?
    उत्तर: 1961 की भारत की जनगणना
  37. प्रश्न: 'परंपरागत कृषि विकास योजना' के अंतर्गत, पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच सहभाजित निधीयन अनुपात निम्नलिखित में से कितना है?
    उत्तर: 90 : 10
  38. प्रश्न: 1991 के आर्थिक सुधारों के अंतर्गत उदारीकरण का मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित में से कौन-सा था?
    उत्तर: व्यापार और उद्योग में आने वाली बाधाओं को दूर करना
  39. प्रश्न: जनसंख्या घनत्व को प्रति ___________ में व्यक्तियों की संख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है।
    उत्तर: इकाई भूमि क्षेत्र
  40. प्रश्न: 1991 के बाद आर्थिक सुधारों के कारण कौन-से नए उद्योग विकसित हुए?
    उत्तर: बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी
  41. प्रश्न: जनसंख्या पिरामिड में, संकीर्ण आधार और चौड़े शीर्ष द्वारा निम्नलिखित में से किसका संकेत देने की संभावना सबसे अधिक होती है?
    उत्तर: निम्न जन्म दर और उच्च जीवन प्रत्याशा
  42. प्रश्न: ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, 2000 से 2020 के बीच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत ग्रामीण सड़क संपर्क में कितने प्रतिशत का सुधार हुआ?
    उत्तर: 80%
  43. प्रश्न: वैश्वीकरण का क्या अर्थ है?
    उत्तर: किसी देश की अर्थव्यवस्था का विश्व अर्थव्यवस्था के साथ समेकन
  44. प्रश्न: 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तरी भारतीय राज्यों में से किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
    उत्तर: बिहार
  45. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस वर्ष तिलहन पर प्रौद्योगिकी मिशन प्रारंभ किया गया जिसके कारण 1988-89 में तिलहन उत्पादन बढ़कर 18 मिलियन टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया?
    उत्तर: 1985-86
  46. प्रश्न: भारतीय अर्थव्यवस्था के वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से क्या नहीं हुआ है?
    उत्तर: नकारात्मक सांस्कृतिक प्रभाव
  47. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी पहल मुख्य रूप से एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के माध्यम से सड़क संपर्क बढ़ाने पर केंद्रित है?
    उत्तर: भारतमाला परियोजना
  48. प्रश्न: 2011 की जनगणना के अनुसार कौन-सा राज्य, भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य था?
    उत्तर: उत्तर प्रदेश
  49. प्रश्न: अर्थव्यवस्था में तरलता को विनियमित करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किस उपकरण का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है?
    उत्तर: रेपो दर समायोजन
  50. प्रश्न: मानव विकास सूचकांक (HDI) की गणना करते समय किन तीन संकेतकों पर विचार किया जाता है?
    उत्तर: जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय
  51. प्रश्न: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) को एक कंपनी के रूप में कब निगमित किया गया था?
    उत्तर: 1959
  52. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का एक उद्देश्य नहीं है?
    उत्तर: किसानों को कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना
  53. प्रश्न: भारत सरकार की पहल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) का लक्ष्य क्या है?
    उत्तर: ग्रामीण सड़क संपर्क प्रदान करना
  54. प्रश्न: भारत की जनगणना के अनुसार, वर्ष 2011 में निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक समग्र साक्षरता दर दर्ज की गई?
    उत्तर: केरल
  55. प्रश्न: 1991 की भारत की नई आर्थिक नीति (NEP) के तहत शुरू किए गए स्थिरीकरण उपायों का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा तात्कालिक लक्ष्य प्राप्त करना था?
    उत्तर: भुगतान संतुलन के असंतुलन को ठीक करना और मुद्रास्फीति के दबावों को नियंत्रित करना
  56. प्रश्न: भारत के राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंध (FRBM) अधिनियम 2003 का प्राथमिक लक्ष्य क्या है?
    उत्तर: राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करना
  57. प्रश्न: भारत में औद्योगिक नीति संकल्प (IPR) कब अपनाया गया था?
    उत्तर: 1956
  58. प्रश्न: भारत में वैश्वीकरण के कारण किस क्षेत्र में भारी वृद्धि हुई?
    उत्तर: IT और सेवाएं
  59. प्रश्न: 1 मार्च 2001 तक की स्थिति के अनुसार, भारत की जनसंख्या कितनी थी?
    उत्तर: 1,027 मिलियन
  60. प्रश्न: 20-सूत्री आर्थिक कार्यक्रम मूल रूप से 1975 में मुख्य रूप से किस उद्देश्य हेतु शुरू किया गया था?
    उत्तर: सामाजिक-आर्थिक सुधारों में तेजी लाने के लिए
  61. प्रश्न: भारत में, सूती वस्त्र उत्पादन और लोहा एवं इस्पात निर्माण जैसी गतिविधियां किस क्षेत्र के अंतर्गत शामिल हैं?
    उत्तर: द्वितीयक क्षेत्र
  62. प्रश्न: सकल नामांकन अनुपात की अवधारणा __________ से संबंधित है।
    उत्तर: शिक्षा क्षेत्र
  63. प्रश्न: 1991 के आर्थिक संकट ने सुधारों के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य किया। भारत के 1991 के आर्थिक संकट का मुख्य कारण क्या था?
    उत्तर: उच्च राजकोषीय और चालू खाता घाटा
  64. प्रश्न: भारत सरकार की निम्नलिखित में से कौन-सी योजना 2017 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी गैर-विद्युतीकृत घरों और शहरी क्षेत्रों में सभी गरीब घरों को विद्युत कनेक्शन प्रदान करके सार्वभौमिक घरेलू विद्युतीकरण प्राप्त करना था?
    उत्तर: सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना)
  65. प्रश्न: तृतीयक गतिविधियों का मुख्य फोकस क्या है?
    उत्तर: अमूर्त वस्तुओं का उत्पादन करना
  66. प्रश्न: 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, देश का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य था?
    उत्तर: महाराष्ट्र
  67. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, भारतीय संदर्भ में ‘प्रच्छन्न बेरोजगारी (disguised unemployment)’ का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है?
    उत्तर: वास्तविक आवश्यकता से अधिक व्यक्ति कार्यरत हैं, सीमांत उत्पादकता शून्य है
  68. प्रश्न: अखिल भारतीय ग्रामीण वित्तीय समावेशन सर्वेक्षण (NAFIS) किस संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है?
    उत्तर: NABARD
  69. प्रश्न: वैश्विक व्यापार सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए भारत, विश्व व्यापार संगठन (WTO) का सदस्य बना। भारत किस वर्ष WTO में शामिल हुआ था?
    उत्तर: 1995
  70. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग, कपास को अपने मुख्य कच्चे माल के रूप में उपयोग करता है?
    उत्तर: वस्त्र उद्योग
  71. प्रश्न: तेलंगाना का लक्ष्य _______ तक राज्य की GDP को $3 ट्रिलियन तक पहुंचाना है।
    उत्तर: 2047
  72. प्रश्न: भारत की GDP वृद्धि दर पर सुधारों का क्या प्रभाव पड़ा?
    उत्तर: काफी वृद्धि हुई
  73. प्रश्न: वैश्वीकरण की एक प्रमुख विशेषता क्या है?
    उत्तर: आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक सीमाओं के पार नेटवर्कों का निर्माण
  74. प्रश्न: विश्व बैंक के अनुसार, समावेशी विकास नीतियों के परिणामस्वरूप 2005 और 2015 के बीच भारत में ग्रामीण गरीबी में कितने प्रतिशत की गिरावट आई?
    उत्तर: 16%
  75. प्रश्न: भारत में निम्नलिखित में से किस क्षेत्रक में व्यापार, परिवहन और संचार जैसी गतिविधियां शामिल हैं?
    उत्तर: तृतीयक
  76. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन, निम्न जनसंख्या घनत्व में योगदान देता है?
    उत्तर: कठोर जलवायु, अनुर्वर मृदा, सड़क मार्गों की कमी
  77. प्रश्न: स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद, भारत ने अपनी विकास रणनीति के रूप में किस तरह की आर्थिक व्यवस्था को लागू किया?
    उत्तर: सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को मिलाकर बनी मिश्रित अर्थव्यवस्था
  78. प्रश्न: कौन-सा कथन सबसे अच्छी तरह से यह दर्शाता है कि भारत की आर्थिक वृद्धि के लिए परिवहन और संचार अवसंरचना क्यों महत्वपूर्ण है?
    उत्तर: यह उत्पादन केंद्रों को बाजारों से जोड़ता है, जिससे व्यापार और आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिलता है।
  79. प्रश्न: वर्ष 2000 में शुरू की गई राष्ट्रीय कृषि नीति (NAP) का प्राथमिक फोकस कौन-सी प्रमुख राष्ट्रीय चुनौती थी?
    उत्तर: किसानों की आय बढ़ाते हुए 140 करोड़ लोगों को भोजन उपलब्ध कराना
  80. प्रश्न: विकासशील देशों में अवसंरचना विकास को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति महत्वपूर्ण है?
    उत्तर: सार्वजनिक-निजी भागीदारी को प्रोत्साहन
  81. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस वर्ष में, टाटा ग्रुप ने सरकारी स्वामित्व वाली एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था?
    उत्तर: 2022
  82. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा बृहत् पैमाने का एक उद्योग है?
    उत्तर: इस्पात संयंत्र
  83. प्रश्न: जनगणना 2011 के अनुसार, किस केंद्र शासित प्रदेश की साक्षरता दर सबसे कम थी?
    उत्तर: दादरा और नगर हवेली
  84. प्रश्न: क्षमता उपागम (Capability Approach), जो विकास को व्यक्तियों की स्वतंत्रताओं के विस्तार के रूप में परिभाषित करता है, सर्वप्रथम किस अर्थशास्त्री द्वारा प्रस्तावित किया गया था?
    उत्तर: अमर्त्य सेन (Amartya Sen)
  85. प्रश्न: 1960 के दशक के मध्य से 1980 तक भारत की औद्योगिक संवृद्धि मंद रही। आर्थिक संवृद्धि की इस धीमी गति का वर्णन करने के लिए प्रायः किस पद का उपयोग किया जाता है?
    उत्तर: हिंदू संवृद्धि दर (Hindu Growth Rate)
  86. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कारक वैश्वीकरण को बढ़ावा नहीं देता है?
    उत्तर: घरेलू बाजारों में सब्सिडी और संरक्षणवाद
  87. प्रश्न: निम्नलिखित में से क्या, नवंबर 2016 में लागू की गई विमुद्रीकरण पहल का मुख्य उद्देश्य नहीं था?
    उत्तर: नकदी लेनदेन पर निर्भरता बढ़ाना
  88. प्रश्न: 1980 के दशक से ब्राज़ील के बदलाव की विशेषता कौन-सा जनसांख्यिकीय परिवर्तन है?
    उत्तर: जन्म और मृत्यु दर में गिरावट
  89. प्रश्न: रंगराजन समूह ने भविष्य में गरीबी रेखा को अद्यतन करने की अनुशंसा किस प्रकार की?
    उत्तर: NSSO के आंकड़ों के साथ फिशर सूचकांक (Fisher Index) का उपयोग करके
  90. प्रश्न: स्वतंत्रता के बाद विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने के लिए भारत ने कौन-सी रणनीति अपनाई?
    उत्तर: आयात प्रतिस्थापन (Import substitution)
  91. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, अत्यधिक उच्च जनसंख्या घनत्व (जैसे, बोस वॉश, टोक्यो- ओसाका, पर्ल रिवर डेल्टा) वाले "मेगाक्षेत्रों (megaregions)" के उद्भव की सर्वोत्तम व्याख्या करता है?
    उत्तर: इनका विकास एकीकृत आर्थिक गलियारों और उच्च कनेक्टिविटी के कारण होता है
  92. प्रश्न: भारत में, अवसंरचना परियोजनाओं के समेकित नियोजन और समन्वित निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए PM गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान (NMP) किस वर्ष शुरू किया गया था?
    उत्तर: 2021
  93. प्रश्न: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) किस वर्ष शुरू की गई थी?
    उत्तर: 2015-16
  94. प्रश्न: विनिवेश नीति को तब गति मिली, जब _____ में एक नए विनिवेश विभाग का गठन किया गया, जो 2001 में एक पूर्ण मंत्रालय बन गया।
    उत्तर: 1999
  95. प्रश्न: भारत की जनगणना 2011 को आधिकारिक तौर पर 1872 से चली आ रही जनगणनाओं की निरंतर श्रृंखला में किस क्रम के रूप में मान्यता प्राप्त है?
    उत्तर: 15वीं राष्ट्रीय जनगणना
  96. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत के 1991 के आर्थिक सुधारों के प्राथमिक उद्देश्यों में से एक था?
    उत्तर: अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजारों के लिए खोलना
  97. प्रश्न: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत लाभार्थियों के चयन का प्राथमिक मानदंड क्या है?
    उत्तर: सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना, 2011
  98. प्रश्न: भारत में कृषि और ग्रामीण विकास के संवर्धन के लिए ऋण उपलब्ध कराने और उसे विनियमन करने के लिए प्राथमिक रूप से कौन-सी संस्था उत्तरदायी है?
    उत्तर: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
  99. प्रश्न: राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
    उत्तर: कार्यक्रम की शुरुआत 2010 में पलक्कड़-बेंगलुरु-मुंबई-अहमदाबाद औद्योगिक गलियारे के शुभारंभ के साथ हुई
  100. प्रश्न: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में उल्लिखित आंकड़ों के अनुसार, 2020 में भारत की प्रवासी जनसंख्या कितनी थी?
    उत्तर: 18 मिलियन
  101. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस क्षेत्र ने 2024-25 में, भारत के समग्र व्यापारिक निर्यात में 26.67 % का योगदान दिया?
    उत्तर: इंजीनियरिंग सामान
  102. प्रश्न: मानव विकास सूचकांक (HDI) रैंकिंग _________ के बीच के स्कोर पर आधारित है।
    उत्तर: 0 से 1
  103. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा घनत्व, भारत में निवल कृषि क्षेत्र पर जनसंख्या के दाब को मापता है?
    उत्तर: शरीरक्रियात्मक घनत्व (Physiological density)
  104. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन भारत में राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) जारी करता है?
    उत्तर: नीति (NITI) आयोग
  105. प्रश्न: भारत में गरीबी-मापन की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए रंगराजन समिति का गठन कब किया गया था?
    उत्तर: 2012
  106. प्रश्न: भारत ने 1991 में जिस भुगतान संतुलन संकट का सामना किया था, वह मुख्य रूप से किसके कारण हुआ था?
    उत्तर: भारी राजकोषीय और चालू खाता घाटा
  107. प्रश्न: उद्योगों के संबंध में भारत में 1991 के आर्थिक सुधारों का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    उत्तर: निजीकरण और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना
  108. प्रश्न: 2022-23 में भारतीय सीमेंट उद्योग में स्थापित सीमेंट क्षमता और उत्पादन क्रमशः कितना था?
    उत्तर: 600 MT और 391 MT
  109. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा अशोधित जन्म दर (CBR) के सही सूत्र को दर्शाता है, जहाँ B = वर्ष के दौरान जीवित जन्मों की संख्या; P = उस क्षेत्र की अनुमानित मध्यवर्ष जनसंख्या है?
    उत्तर: (जन्म ÷ जनसंख्या) × 1000
  110. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कारक प्रवासन का कर्षण कारक (pull factor) नहीं है?
    उत्तर: सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन
  111. प्रश्न: उन उद्यमियों के लिए PMMY के तहत उपलब्ध अधिकतम ऋण राशि कितनी है, जिन्होंने पिछली 'तरुण' श्रेणी के ऋणों को सफलतापूर्वक चुका दिया है?
    उत्तर: ₹20 लाख
📝 पढ़ाई के बाद टेस्ट ज़रूर दें!
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs

स्रोत: RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) CBT-1 के Hindi solved papers और उनकी Official Answer Key। प्रश्न उन्हीं परीक्षाओं से लिए गए हैं; किसी प्रश्न में त्रुटि लगे तो हमें Telegram पर बताएँ।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने