📌 इस पोस्ट में क्या है?
- RRB NTPC CBT-1 के विगत वर्षों के असली प्रश्न — सिर्फ़ कंप्यूटर विषय से, कुल 113 one-liner प्रश्न-उत्तर।
- हर प्रश्न के साथ Official Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है — अलग से key ढूँढने की ज़रूरत नहीं।
- प्रश्न RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) की Hindi shifts के solved papers से लिए गए हैं।
- रोज़ 15–20 प्रश्न दोहराएँ — NTPC में GA के प्रश्न इन्हीं topics से बार-बार पूछे जाते हैं।
RRB NTPC की तैयारी में सबसे काम की चीज़ होती है — पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न। इस पोस्ट में कंप्यूटर विषय से NTPC CBT-1 में पूछे गए सभी प्रश्न one-liner रूप में दिए गए हैं, ताकि आप तेज़ी से revision कर सकें। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर नीचे दिया उत्तर मिलाएँ।
कंप्यूटर — One Liner प्रश्न-उत्तर (113 प्रश्न)
- प्रश्न: CPU मुख्य रूप से निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य करता है?
उत्तर: प्रोसेसिंग और कंट्रोल - प्रश्न: कंप्यूटर शब्दावली में CD का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: कॉम्पैक्ट डिस्क (Compact Disc) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, डॉक्यूमेंट बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर का एक उदाहरण है?
उत्तर: एम.एस. वर्ड - प्रश्न: विंडोज के आधुनिक संस्करणों (विंडोज 10/11) में, टास्क मैनेजर का कौन-सा टैब उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग एप्लीकेशन के लिए रियल टाइम ग्राफिक्स कार्ड (real-time graphics card) के उपयोग को मॉनिटर करने की सुविधा देता है?
उत्तर: Processes - प्रश्न: कौन-सी विशेषता ROM को RAM से पृथक करती है?
उत्तर: ROM में स्थायी निर्देश संग्रहित होते हैं; RAM में अस्थायी डेटा संग्रहित होता है। - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा मेमोरी प्रकार, नॉन-वोलेटाइल (non-volatile) है?
उत्तर: ROM - प्रश्न: कंप्यूटर, ड्राइवर (driver) के बिना प्रिंटर को ओपन नहीं कर सकता है। यह ड्राइवर, ______________ का एक उदाहरण है।
उत्तर: सिस्टम सॉफ्टवेयर - प्रश्न: 3D प्रिंटिंग के लिए थ्री-डाइमेंशनल मॉडल (three-dimensional model) को सेव करने हेतु कौन-सा डिजिटल फाइल फॉर्मेट व्यापक रूप से उपयोग होता है? यह अधिकतर 3D प्रिंटर द्वारा सपोर्ट किया जाने वाला स्टैंडर्ड फॉर्मेट है।
उत्तर: STL - प्रश्न: विंडोज 11 फाइल सिस्टम में, C:\Windows\System32\drivers फोल्डर में mydriver.sys नाम की एक फाइल पाई जाती है। इसके फाइल एक्सटेंशन और स्थान के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सा, इस फाइल के उद्देश्य और वर्गीकरण का सबसे सटीक वर्णन करता है?
उत्तर: यह एक सिस्टम ड्राइवर फाइल है जो ऑपरेटिंग सिस्टम को किसी विशिष्ट हार्डवेयर घटक के साथ संपर्क (communicate) करने देती है। - प्रश्न: विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) के संबंध में कौन-सा कथन सत्य या असत्य है? (i) OS एग्जीक्यूशन के लिए प्रोग्राम कोड को सीधे हार्ड डिस्क पर लोड करता है, क्योंकि CPU केवल स्थायी भंडारण से ही कोड एग्जीक्यूट कर सकता है। (ii) मल्टीटास्किंग के लिए, OS प्रक्रियाओं को छोटे CPU टाइम स्लाइस (time slice) आवंटित करता है, और उनके बीच तेजी से स्विच करता है, यह एक तकनीक है जिसे टाइम- शेयरिंग (Time-Sharing) के नाम से जाना जाता है।
उत्तर: (i) असत्य, (ii) सत्य - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर के बीच सही अंतर दर्शाता है?
उत्तर: सिस्टम सॉफ़्टवेयर हार्डवेयर का प्रबंधन करता है; एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर उपयोगकर्ता के कार्यों को पूरा करता है। - प्रश्न: एक्सटेंडेड ASCII, जो मूल 7-बिट ASCII मानक का 8-बिट विकसित रूप है, वर्ण सेट (character set) का विस्तार करके इंटरनेशनल टेक्स्ट को सपोर्ट करता है। यह कुल कितने कोड प्रदान करता है?
उत्तर: उच्चारण वाले वर्णों (accented characters) सहित 256 कोड - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा पहला विद्युत-यांत्रिक कंप्यूटर था?
उत्तर: Mark I - प्रश्न: Alt + F10 कीबोर्ड शॉर्टकट का क्या कार्य है?
उत्तर: रिबन पर एक्टिव टैब को सेलेक्ट करना और एक्सेस कुंजी को प्रदर्शित करना - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, व्यापक उद्देश्य सॉफ्टवेयर का उदाहरण है?
उत्तर: लिब्रेऑफिस कैल्क (LibreOffice Calc) - प्रश्न: कौन-सी मेमोरी सबसे तेज होती है और CPU के अति निकट स्थित होती है?
उत्तर: कैश मेमोरी (Cache Memory) - प्रश्न: कंप्यूटर सिस्टम में PCB का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: Printed Circuit Board (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड) - प्रश्न: कौन-सा सॉफ्टवेयर प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम को हार्डवेयर मैनेज करने और एप्लिकेशनों को सर्विस प्रदान करने में सहायता करता है?
उत्तर: सिस्टम सॉफ्टवेयर - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, द्वितीयक मेमोरी (secondary memory) का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
उत्तर: नॉन-वोलेटाइल और स्टोरेज क्षमता में बड़ी - प्रश्न: ऑपरेटिंग सिस्टम का कौन-सा कार्य, रन कर रहे विभिन्न प्रोसेसेस के बीच CPU समय के आवंटन (allocation of CPU time) से संबंधित है?
उत्तर: प्रोसेस मैनेजमेंट - प्रश्न: कौन-सा शॉर्टकट, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में वर्तमान फाइल (current file) को सेव करता है?
उत्तर: Ctrl + S - प्रश्न: CPU एग्जीक्यूशन के लिए आगामी अनुदेश को किस सिस्टम कंपोनेंट (system component) से पुनः प्राप्त (retrieve) करता है?
उत्तर: सिस्टम प्रोग्राम काउंटर (System program counter) - प्रश्न: एक उपयोगकर्ता पूरे सप्ताहांत के लिए अपना लैपटॉप बिना किसी की निगरानी के छोड़ रहा है और चाहता है कि बैटरी की खपत शून्य हो और सोमवार को वापस लौटने पर वह अपने सेशन (सभी ओपन एप्लिकेशन और फ़ाइलें) को तुरंत फिर से शुरू कर सके। उसे विंडोज में कौन-सा पावर-सेविंग मोड चुनना चाहिए?
उत्तर: हाइबरनेट, क्योंकि यह सिस्टम की संपूर्ण अवस्था को हार्ड डिस्क पर सेव करता है और पावर को पूरी तरह से बंद कर देता है। - प्रश्न: कंप्यूटर के सक्रिय एप्लीकेशन को बंद करने के लिए किस कुंजी संयोजन का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: Alt कुंजी + F4 फंक्शन कुंजी - प्रश्न: कारों, इमारतों और मशीनरी जैसी जटिल भौतिक वस्तुओं के निर्माण से पहले उन्हें डिजाइन करने के लिए कौन-सी कंप्यूटर एप्लीकेशन श्रेणी सबसे महत्वपूर्ण है?
उत्तर: कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (Computer-Aided Design - CAD) - प्रश्न: विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के आर्किटेक्चर में, कौन-सा महत्वपूर्ण घटक एप्लीकेशन प्रोग्राम और कोर हार्डवेयर के बीच ब्रिज के रूप में कार्य करता है, जो प्रोसेस शेड्यूलिंग, मेमोरी एलोकेशन तथा इंटरप्ट हैंडलिंग को मैनेज करने के लिए प्रोटेक्टेड मोड में काम करता है?
उत्तर: कर्नेल (Kernel), जिसमें एग्जीक्यूटिव सर्विसेज़, प्रोसेस मैनेजर और सिक्योरिटी रेफरेंस मॉनिटर होते हैं। - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा सिस्टम सॉफ्टवेयर का मुख्य कार्य है?
उत्तर: कंप्यूटर हार्डवेयर को मैनेज करना और एप्लिकेशन को चलाना - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा फाइल फॉर्मेट, डेस्टिनेशन फॉर्मेट और वर्जन से प्रभावित नहीं होता है?
उत्तर: .pdf - प्रश्न: क्रोम (Chrome) जैसे वेब ब्राउजर का उपयोग इंटरनेट एक्सेस करने के लिए किया जाता है। इस प्रकार यह एक ___________ है।
उत्तर: एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर - प्रश्न: विंडोज 11 टास्क मैनेजर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य या असत्य हैं? (i) यह नेटवर्क के उपयोग की निगरानी कर सकता है और यह पहचान कर सकता है कि कौन- सा ऐप सर्वाधिक बैंडविड्थ का उपयोग कर रहा है। (ii) यह केवल अनरिस्पॉन्सिव ऐप्स को देख या बंद कर सकता है, नए प्रोग्राम या प्रक्रियाएं शुरू नहीं कर सकता।
उत्तर: (i) सत्य, (ii) असत्य - प्रश्न: कंप्यूटर सिस्टम में RAM का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: Random Access Memory (रैंडम एक्सेस मेमोरी) - प्रश्न: “.docx” एक्सटेंशन वाली फ़ाइल प्रायः ___________ द्वारा निर्मित की जाती है।
उत्तर: MS वर्ड - प्रश्न: कोई कंप्यूटर लैब सर्वर के बिना किसी गड़बड़ी के एक ही समय में कई विद्यार्थियों के लॉगिन अनुरोधों को हैंडल करता है। यह परिदृश्य मुख्यत: किस अभिलक्षण को हाइलाइट करता है?
उत्तर: मल्टीटास्किंग और विश्वसनीयता (Multitasking and reliability) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर नहीं है?
उत्तर: ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) - प्रश्न: Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम में, जब एक साथ कई एप्लिकेशन खुले हों, तो चल रहे प्रोग्रामों के बीच _______ करने का सबसे त्वरित तरीका Alt कुंजी को Tab कुंजी के साथ दबाना है।
उत्तर: स्विच (switch) - प्रश्न: कौन-सी मेमोरी सबसे तेज़ होती है और CPU के अंदर स्थित होती है?
उत्तर: रजिस्टर - प्रश्न: मौसम पूर्वानुमान, अनुकरण और अनुसंधान जैसे कार्यों के लिए कंप्यूटर का उपयोग किस क्षेत्र में किया जाता है?
उत्तर: अंतरिक्ष और मौसम विज्ञान - प्रश्न: एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर के संबंध में कौन-सा कथन सत्य या असत्य है? (i) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर सिस्टम सॉफ्टवेयर पर निर्भर करता है जैसे कि OS को लोड किया जाना और हार्डवेयर को एक्सेस करना। (ii) किसी एक एप्लीकेशन के विफल होने से OS सदैव क्रैश हो जाता है।
उत्तर: (i) सत्य, (ii) असत्य - प्रश्न: सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) का कौन-सा घटक, गणना और लॉजिकल कम्पेरिजन करने के लिए उत्तरदायी है?
उत्तर: अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी मशीन चार्ल्स बैबेज द्वारा डिजाइन की गई थी?
उत्तर: एनालिटिकल इंजन - प्रश्न: डिस्क डीफ़्रेग्मेंटर हार्ड ड्राइव पर फ़ाइल फ़्रैग्मेंट्स को पुनर्व्यवस्थित करता है ताकि उन्हें तेज़ी से एक्सेस किया जा सके। इस टूल को एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर के बजाय सिस्टम सॉफ़्टवेयर के रूप में क्यों वर्गीकृत किया गया है?
उत्तर: यह मुख्यत: स्टोरेज संसाधनों को मेंटेन और ऑप्टिमाइज़ करता है, न कि लेटर लिखने जैसे डोमेन टॉस्कों को। - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग कॉपी की गई सामग्री को पेस्ट करने के लिए किया जाता है?
उत्तर: Ctrl + V - प्रश्न: बाइनरी डेटा को संग्रहीत करने के लिए कंप्यूटर द्वारा उपयोग की जाने वाली मेमोरी की बेसिक यूनिट को क्या कहते हैं?
उत्तर: बिट (Bit) - प्रश्न: विंडोज़ में, कौन-सा फ़ाइल एक्सटेंशन एक डायनामिक-लिंक लाइब्रेरी (dynamic-link library) को निरूपित करता है, जिसमें विभिन्न एप्लीकेशन में साझा किए जाने वाले पुन: प्रयोज्य कोड (reusable code) होते हैं?
उत्तर: .dll - प्रश्न: एमएस विडोज़ (MS Windows) जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम में एक्सटेंशन वाले अलग-अलग फाइल टाइप का उपयोग करने का क्या उद्देश्य है?
उत्तर: OS को यह निर्धारित करने की सुविधा देता है कि फाइल का कौन-सा एप्लिकेशन ओपन होगा। - प्रश्न: IRIS चिप, जिसे ISRO ने आईआईटी-मद्रास के साथ साझेदारी में विकसित किया है, ________ के लिए डिज़ाइन की गई है।
उत्तर: SHAKTI के साथ अंतरिक्ष अनुप्रयोग - प्रश्न: विंडोज 11 टास्क मैनेजर सिस्टम रिसोर्स को मॉनिटर करने में सहायता करता है ताकि उन एप्लिकेशन की पहचान की जा सके जो सिस्टम परफॉर्मेंस को ___________ हैं।
उत्तर: खराब कर रहे - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प LAN का सही पूर्णरूप है?
उत्तर: Local Area Network (लोकल एरिया नेटवर्क) - प्रश्न: किस कम्प्यूटिंग पायनियर को "स्टोर्ड प्रोग्राम आर्किटेक्चर" (जहाँ प्रोग्राम निर्देश और डेटा दोनों एक ही मेमोरी में रखे जाते हैं) के कॉन्सेप्ट का श्रेय दिया जाता है, यह एक ऐसा डिज़ाइन है जो लगभग सभी आधुनिक कंप्यूटर का आधार बनाता है?
उत्तर: जॉन वॉन न्यूमैन - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, CD का सही पूर्ण रूप है?
उत्तर: Compact Disk (कॉम्पैक्ट डिस्क) - प्रश्न: निम्न में से कौन-सा कंप्यूटर एप्लिकेशन ऑटोमेटेड आइडेंटिफिकेशन (automated identification) का उपयोग करके रियल-टाइम में इन्वेंट्री ट्रैकिंग को सक्षम बनाता है?
उत्तर: RFID-आधारित सप्लाई चेन सिस्टम - प्रश्न: विंडोज 11 में स्लीप और हाइबरनेट मोड के बीच मुख्य अंतर क्या है?
उत्तर: स्लीप मोड हाइबरनेट की तुलना में अधिक पॉवर खपत करता है। - प्रश्न: RAM और ROM के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें। (i) ROM, RAM की तुलना में तेज़ होती है क्योंकि इसमें स्थायी सिस्टम अनुदेश (permanent system instructions) संग्रहीत होते हैं जिन्हें CPU द्वारा कम बार एक्सेस किया जाता है। (ii) CPU द्वारा RAM से डेटा पढ़ा और उस पर लिखा जा सकता है, लेकिन पावर बंद होने पर इसका डेटा इरेज़ (erase) हो जाता है।
उत्तर: (i) असत्य, (ii) सत्य - प्रश्न: गूगल डॉक्स (Google Docs) में, जब आप Ctrl + S प्रेस करते हैं, तो बैकग्राउंड में कौन-सा टेक्निकल एक्शन होता है?
उत्तर: ड्राइव (Drive) में शीघ्र सिंक (sync) ट्रिगर हो जाता है - प्रश्न: वह विंडो, जो इसके पीछे डेस्कटॉप को शो किए बिना संपूर्ण स्क्रीन को कवर करता है, _________ कहलाता है।
उत्तर: फुल-स्क्रीन मोड (Full-screen mode) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम की भूमिका का सही ढंग से वर्णन करता है?
उत्तर: फ़ाइलों और फ़ोल्डरों का प्रबंधन - प्रश्न: वह कौन-सी विशेषता है जो एक बार प्रोग्राम किए जाने के बाद कंप्यूटर को मानवीय हस्तक्षेप के बिना स्वचालित रूप से टास्क को शुरू करने और पूरा करने में सक्षम बनाती है?
उत्तर: ऑटोमेशन (Automation) - प्रश्न: एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और पावरप्वाइंट जैसे प्रोग्राम किस समूह में आते हैं?
उत्तर: एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर - प्रश्न: सिस्टम क्रैश या विद्युत विफलता के कारण अपने वर्तमान कार्य (current progress) को बचाने के लिए, आप जिस डॉक्यूमेंट पर कार्य कर रहे हैं उसे जल्दी से सेव करने के लिए आपको नियमित रूप से कौन-से शॉर्टकट कुंजी संयोजन का प्रयोग करते रहना चाहिए?
उत्तर: Ctrl + S - प्रश्न: कंप्यूटर की पीढ़ियों (generations) के विकास के साथ, निम्नलिखित में से कौन-सा रुझान (trend) आम तौर पर सही साबित हुआ है?
उत्तर: कंप्यूटर छोटे और तेज होते गए - प्रश्न: कंप्यूटर सिस्टम में, रन कर रहा प्रोग्राम वर्तमान आवश्यक डेटा को RAM में संग्रहित करता है। RAM का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: Random Access Memory (रैंडम एक्सेस मेमोरी) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सिस्टम सॉफ्टवेयर का सटीक वर्णन करता है? सही विकल्प का चयन कीजिए।
उत्तर: वह सॉफ्टवेयर जो हार्डवेयर को मैनेज करता है और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है - प्रश्न: विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows operating system) के लिए, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए, जो मेमोरी और सिस्टम स्टेट (system state) के संदर्भ में स्लीप (Sleep) और हाइबरनेट (Hibernate) पावर-सेविंग मोड के बीच मुख्य अंतर को निरूपित करता है।
उत्तर: स्लीप, डेटा को रैम में रखता है; हाइबरनेट इसे डिस्क पर सेव करता है - प्रश्न: इनपुट और आउटपुट डिवाइसों के बारे में दिए गए कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें। (i) माइक्रोफोन एक इनपुट डिवाइस है जो ध्वनि को कैप्चर कर सकता है, लेकिन यह कोई ध्वनि निर्गत नहीं कर सकता है। (ii) CPU की प्रोसेसिंग स्पीड, प्रिंटर जैसे बाह्य डिवाइसों की डेटा स्थानांतरण दर की तुलना में बहुत तीव्र है।
उत्तर: (i) सत्य, (ii) सत्य - प्रश्न: विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में, जब डेडिकेटेड पावर सेवर प्लान सक्रिय होता है, तो ऑपरेटिंग सिस्टम महत्वपूर्ण रूप से एनर्जी सेव करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक तकनीकी तंत्र नियोजित करता है, जिसके परिणामस्वरूप सिस्टम के रिस्पॉन्स और परफॉर्मेंस में उल्लेखनीय कमी आती है?
उत्तर: अधिकतम गणना क्षमता (computational capacity) और तापीय उत्सर्जन (thermal output) को सीमित करने के लिए अधिकतम प्रोसेसर स्थिति (क्लॉक स्पीड/ फ़्रीक्वेंसी) को कम करना - प्रश्न: इनमें से कौन-सा कीबोर्ड शॉर्टकट चयनित टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को कॉपी करने के लिए उपयोग किया जाता है?
उत्तर: Ctrl + C - प्रश्न: कौन-सी युक्ति, प्रोसेसिंग, मेमोरी और इनपुट/आउटपुट घटकों को एक संहत एकक में एकीकृत करने के लिए अभिकल्पित की गई है?
उत्तर: माइक्रोकंट्रोलर (Microcontroller) - प्रश्न: निम्न में से कौन-सा रीराइटेबल ऑप्टिकल डिस्क फॉर्मेट (rewritable optical disc format) उपयोगकर्ताओं को डेटा को एकाधिक बार मिटाने (erase) और अपडेट करने की सुविधा देता है?
उत्तर: कॉम्पैक्ट डिस्क-रीराइटेबल (Compact Disc-ReWritable) - प्रश्न: कौन-सा एडवांस्ड टास्क मैनेजर फ़ंंक्शन, यूजर को प्रक्रिया निर्भरताओं का विश्लेषण करने की सुविधा देता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई प्रोग्राम किन बैकग्राउंड सर्विसों पर निर्भर करता है?
उत्तर: एनालाइज वेट चैन (Analyze Wait Chain) - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस यूज़र इंटरफेस में यूज़र्स को टास्क को करने के लिए कीबोर्ड का उपयोग करके निर्देश टाइप करने की आवश्यकता होती है?
उत्तर: कमांड-बेस्ड इंटरफेस (Command-based Interface) - प्रश्न: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2016 और उसके बाद के संस्करणों में, जब कई पैराग्राफ में विस्तारित टेक्स्ट को हाइलाइट किया जाता है और उपयोगकर्ता Ctrl + C प्रेस करता है, तो कौन-सा ऑपरेशन किया जाता है?
उत्तर: हाइलाइट किए गए पैराग्राफ को क्लिपबोर्ड में स्थानांतरित करता है ताकि डुप्लिकेशन (duplication) कहीं और हो सके - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा डिवाइस, इनपुट और आउटपुट दोनों प्रकार से कार्य कर सकता है?
उत्तर: टचस्क्रीन - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा सॉफ्टवेयर, सिस्टम को मैंटेन रखने और ऑप्टिमाइज करने में सहायता करता है जिसमें उदाहरण के लिए डिस्क क्लीनअप शामिल है?
उत्तर: यूटिलिटी सॉफ्टवेयर - प्रश्न: विंडोज 10 OS सेटिंग्स के किस भाग का उपयोग करके यह बदल सकते हैं कि कंप्यूटर कब पावर सेविंग मोड में जाएगा?
उत्तर: पॉवर और स्लीप सेटिंग (Power & Sleep Settings) - प्रश्न: एक “.xlsx” फ़ाइल किसके लिए बनाई जाती है?
उत्तर: स्प्रेडशीट डेटा - प्रश्न: विंडोज टास्क मैनेजर के नए वर्जनों में स्टार्टअप ऐप्स टैब के उद्देश्य से सबसे सटीक मेल खाने वाला विवरण कौन-सा है?
उत्तर: उपयोगकर्ता के साइन इन करने पर किन प्रोग्रामों को स्वचालित रूप से शुरू होने की अनुमति है, इसे प्रबंधित करता है - प्रश्न: वायर्ड LAN के लिए आमतौर पर कौन-सा स्टैंडर्ड उपयोग किया जाता है?
उत्तर: IEEE 802.3 - प्रश्न: विंडोज में फाइल एक्सप्लोरर ओपन किए बिना डायरेक्टरी में फाइल नामों को ढूंढने के लिए किस कमांड-लाइन टूल (command-line tool) का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: dir /s - प्रश्न: CPU के अंदर, गणितीय संक्रियाओं और तार्किक तुलनाओं के लिए उत्तरदायी घटक, __________ है।
उत्तर: अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (Arithmetic Logic Unit) - प्रश्न: कंप्यूटर सिस्टम में सिस्टम सॉफ्टवेयर द्वारा मुख्य रूप से कौन-सा कार्य नियंत्रित किया जाता है?
उत्तर: हार्डवेयर को कोऑर्डिनेट करना और कोर सिस्टम प्रोसेसेस को रन करना - प्रश्न: यह कथन कि "कंप्यूटर बिना एकाग्रता खोए लंबे समय तक अथक और निरंतर कार्य कर सकता है" कंप्यूटर की कौन-सी विशेषता को दर्शाता है?
उत्तर: डिलिजेंस (Diligence) - प्रश्न: कंप्यूटर की पहली और दूसरी पीढ़ी के संबंध में कौन-सा कथन सत्य या असत्य है? (i) पहली पीढ़ी में वैक्यूम ट्यूब (Vacuum Tubes) का उपयोग किया गया था, जो भारी और ऊष्मा उत्पन्न करने वाली थीं। (ii) ट्रांांजिस्टर, जिसने दूसरी पीढ़ी को परिभाषित किया, ने कंप्यूटरों को अधिक बड़ा, धीमा और अधिक महंगा बना दिया।
उत्तर: (i) सत्य, (ii) असत्य - प्रश्न: जब विंडोज में कोई प्रोग्राम "Not Responding" के रूप में दिखाई देता है और उपयोगकर्ता उसे टास्क मैनेजर का उपयोग करके बंद कर देता है, तो वास्तव में ऑपरेटिंग सिस्टम से प्रभावी रूप से किस कार्रवाई का अनुरोध किया जा रहा है?
उत्तर: प्रोसेस को समाप्त करने और उसके रिसोर्स को रिलीज़ करने के लिए फोर्स करने का - प्रश्न: विंडोज में F5 कुंजी को दबाने पर प्रायः कौन-सी क्रिया होती है?
उत्तर: वर्तमान विंडो या पेज को रीफ्रेश करता है - प्रश्न: RAM और ROM किस व्यापक श्रेणी (broader category) से संबंधित हैं?
उत्तर: प्राइमरी मेमोरी - प्रश्न: कोई यूजर, कंप्यूटर के रीबूट होने की प्रतीक्षा किए बिना कार्य को शीघ्रता से रोककर कुछ मिनटों के बाद पुनः शुरू करना चाहता है। इसके लिए सर्वोत्तम विकल्प कौन-सा है?
उत्तर: स्लीप मोड (Sleep mode) - प्रश्न: विंडोज 11 में .exe एक्सटेंशन से किस प्रकार की फ़ाइल की पहचान होती है?
उत्तर: एक्सक्यूटेबल प्रोग्राम फ़ाइल - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के बीच प्राथमिक अंतर को सही से दर्शाता है?
उत्तर: सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के मुख्य रिसोर्स को मैनेज करता है और दूसरे प्रोग्राम के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जबकि एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर यूजर के लिए विशिष्ट टास्क निष्पादित करने हेतु डिज़ाइन किया गया है। - प्रश्न: वेबपेज में किसी शब्द को शीघ्र खोजने के लिए किस शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: Ctrl + F - प्रश्न: इनमें से कौन-सा सेवा उद्योग में कंप्यूटर का उदाहरण है?
उत्तर: स्वचालित टिकट बुकिंग (Automated ticket booking) - प्रश्न: CSE क्लासरूम में समूह परियोजना के दौरान फाइल शेयर करते समय, LAN किन डिवाइसों को प्रत्यक्ष रूप से कनेक्ट करता है?
उत्तर: एक ही भवन के भीतर स्थित स्थानीय कंप्यूटर - प्रश्न: कंप्यूटर की विशेषताओं के संबंध में कौन-सा कथन सत्य या असत्य है? (i) सटीकता, त्रुटिपूर्ण इनपुट होने पर भी आउटपुट में शून्य त्रुटियों की गारंटी देती है। (ii) कोई IQ न होने का अर्थ है कि कंप्यूटर यूज़र या प्रोग्रामर के स्पष्ट अनुदेशों के बिना कार्य नहीं कर सकता है।
उत्तर: (i) असत्य, (ii) सत्य - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी शॉर्टकट कुंजी (key) एमएस विंडोज (MS Windows) में प्रत्यक्ष रूप से फाइल एक्सप्लोरर (File Explorer) ओपन करती है?
उत्तर: Windows logo key + E - प्रश्न: एक यूज़र Reports नाम के फ़ोल्डर को जल्दी से एक्सेस करना चाहता है, जिसका अक्सर उपयोग किया जाता है, लेकिन यह दिए गए पाथ: C:\Users\Public\Documents\Projects\2020_Q2\Reports में काफी अंदर स्थित है। Windows File Explorer का कौन-सा फ़ीचर फ़ाइल एक्सप्लोरर विंडो के अंदर ही इस फ़ोल्डर का वन-क्लिक शॉर्टकट बनाने का सबसे अच्छा तरीका प्रदान करता है?
उत्तर: फ़ोल्डर को Quick Access सेक्शन में ऐड करना - प्रश्न: विंडोज 11 में स्लीप और हाइबरनेट मोड के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य या असत्य हैं? (i) हाइबरनेट शटडाउन से पहले सेशन को हार्ड डिस्क में सेव कर लेता है, जिससे रीस्टार्ट होने पर पूरी तरह से रिकवरी हो जाती है। (ii) स्लीप मोड हाइबरनेट की तुलना में अधिक पॉवर की खपत करता है क्योंकि यह RAM को चालू रखता है।
उत्तर: (i) सत्य, (ii) सत्य - प्रश्न: विंडोज 11 फाइल एक्सप्लोरर में, किस फीचर का उपयोग करके किसी फाइल का नाम टाइप करके उसे तुरंत ढूंढा जा सकता है?
उत्तर: Search box - प्रश्न: लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) ____________ नामक एक विशेष एडेप्टर, जिसे नेटवर्क एडेप्टर भी कहा जाता है, के माध्यम से उपकरणों को जोड़कर रिसोर्स शेयरिंग को इनेबल करता है।
उत्तर: नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड (Network Interface Card) - प्रश्न: सिस्टम सॉफ्टवेयर के संबंध में कौन-सा कथन सत्य या असत्य है? (i) ऑपरेटिंग सिस्टम प्रिविलेज्ड मोड (privileged mod) में रन करता है, जिससे इसे हार्डवेयर तक अप्रतिबंधित एक्सेस प्राप्त होता है। (ii) कंप्यूटर को शुरू करने और कार्य करने के लिए डिवाइस ड्राइवर जैसे कोर सिस्टम सॉफ्टवेयर (Core System Software) आवश्यक हैं।
उत्तर: (i) सत्य, (ii) सत्य - प्रश्न: कई एप्लीकेशनों में फ़ाइल मेनू (File menu) को ओपन करने के लिए निम्नलिखित में से किस कुंजी संयोजन (key combinations) का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: Alt + F - प्रश्न: निम्न में से कौन-सा डिवाइस प्रतिरूप अभिज्ञान (pattern recognition) का उपयोग करके प्रिंट किए गए टेक्स्ट को मशीन-एनकोडेड टेक्स्ट में परिवर्तित करता है?
उत्तर: OCR स्कैनर - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस अनुप्रयोग हेतु मुख्यतः सुपरकंप्यूटर का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: जटिल गणितीय परिकलन (Complex mathematical calculations) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य, सिस्टम सॉफ़्टवेयर की भूमिका के लिए अनन्य है और इसका कार्य एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम द्वारा नहीं किया जा सकता है?
उत्तर: CPU के प्रोसेसिंग समय के एक विशिष्ट ब्लॉक को एक नए लॉन्च किए गए प्रोग्राम को आवंटित करना - प्रश्न: किसी कंप्यूटर की सटीकता की विशेषता का अर्थ है कि यह तब तक सटीक और सही परिणाम दे सकता है जब तक कि __________।
उत्तर: इनपुट डेटा और अनुदेश सही हों - प्रश्न: विंडोज 11 फाइल एक्सप्लोरर (Windows 11 File Explorer) में सर्च टर्म Invoice* का उपयोग करने पर कौन-सी फाइलें मिलेंगी?
उत्तर: वे फाइलें जो “Invoice” शब्द से शुरू होती हैं - प्रश्न: MS वर्ड जैसे एप्लिकेशन में कीबोर्ड शॉर्टकट Ctrl + H का प्राथमिक कार्य क्या है?
उत्तर: फाइंड एंड रिप्लेस डायलॉग बॉक्स ओपन करना - प्रश्न: FORTRAN और COBOL जैसी उच्च-स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाओं के विकास ने कंप्यूटर के उपयोग में किस महत्वपूर्ण तरीके से परिवर्तन किया?
उत्तर: इससे प्रोग्रामों को अधिक मानव-पठनीय रूपों में लिखना संभव हो गया, जिससे जटिल सॉफ्टवेयर विकसित करना आसान हो गया। - प्रश्न: वर्ड डॉक्यूमेंट फॉर्म में, जब आप नाम फ़ील्ड भरने के बाद Tab कुंजी प्रेस करते हैं, तो फ़ोकस किस एलिमेंट पर स्थानांतरित होता है?
उत्तर: कर्सर (cursor) को अगले इनपुट फ़ील्ड या टेबल सेल पर ले जाता है - प्रश्न: विंडोज 10 और 11 में इंस्टैंट-ऑन / ऑलवेज-कनेक्टेड (Instant-on / Always- Connected) अनुभव का उपयोग करने वाले सिस्टम के लिए किस पावर मोड की आवश्यकता होती है?
उत्तर: मॉडर्न स्टैंडबाय (Modern Standby) - प्रश्न: विंडोज में टास्क मैनेजर का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
उत्तर: रन कर रहे एप्लिकेशनों, प्रोसेस और सिस्टम परफॉरमेंस को मॉनिटर और मैनेज करना - प्रश्न: Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम में, जब कोई एप्लिकेशन या विंडो ओपन नहीं हो, तब Alt + F4 दबाने से क्या होता है?
उत्तर: सिस्टम शटडाउन डायलॉग दिखाता है - प्रश्न: विंडोज 11 में स्टार्ट मेनू ओपन करने के लिए किस कुंजी का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: Windows Key - प्रश्न: आपके कंप्यूटर पर इंस्टॉल किया गया गेम ________________________ की श्रेणी में आता है।
उत्तर: एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर - प्रश्न: विंडोज 11 (Windows 11) में, कमांड प्रॉम्प्ट में dir /s /b "syllabus.pdf" उपयोग करने का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: सभी नेस्टेड फोल्डरों से “syllabus.pdf” के फुल फाइल पाथ (full file path) का लिस्ट बनाना
📝 पढ़ाई के बाद टेस्ट ज़रूर दें!
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs
स्रोत: RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) CBT-1 के Hindi solved papers और उनकी Official Answer Key। प्रश्न उन्हीं परीक्षाओं से लिए गए हैं; किसी प्रश्न में त्रुटि लगे तो हमें Telegram पर बताएँ।
