🎓 RAS • RPSC • SSC • RRB • Teaching परीक्षाओं की तैयारी
मुफ़्त Notes, Daily Current Affairs और Online Mock Tests — सब कुछ एक ही जगह

RRB NTPC: विगत वर्षों में भारतीय संविधान और राजनीति विषय से पूछे गए प्रश्न — One Liner प्रश्न-उत्तर

📌 इस पोस्ट में क्या है?
  • RRB NTPC CBT-1 के विगत वर्षों के असली प्रश्न — सिर्फ़ भारतीय संविधान और राजनीति विषय से, कुल 171 one-liner प्रश्न-उत्तर
  • हर प्रश्न के साथ Official Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है — अलग से key ढूँढने की ज़रूरत नहीं।
  • प्रश्न RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) की Hindi shifts के solved papers से लिए गए हैं।
  • रोज़ 15–20 प्रश्न दोहराएँ — NTPC में GA के प्रश्न इन्हीं topics से बार-बार पूछे जाते हैं।

RRB NTPC की तैयारी में सबसे काम की चीज़ होती है — पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न। इस पोस्ट में भारतीय संविधान और राजनीति विषय से NTPC CBT-1 में पूछे गए सभी प्रश्न one-liner रूप में दिए गए हैं, ताकि आप तेज़ी से revision कर सकें। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर नीचे दिया उत्तर मिलाएँ।

भारतीय संविधान और राजनीति — One Liner प्रश्न-उत्तर (171 प्रश्न)

  1. प्रश्न: रेलवे कन्वेंशन कमेटी के सदस्यों को भारत के निम्नलिखित में से किस प्राधिकारी द्वारा मनोनीत किया जाता है?
    उत्तर: लोक सभा के अध्यक्ष
  2. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, राष्ट्रपति का कार्य नहीं है?
    उत्तर: राज्यसभा सत्रों की अध्यक्षता करना
  3. प्रश्न: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 141 यह घोषित करता है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित कानून _______ बाध्यकारी है।
    उत्तर: भारत की सीमा के भीतर स्थित सभी न्यायालयों पर
  4. प्रश्न: CAA, 2019 के अंतर्गत, यदि हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई नागरिकों ने 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश किया है, तो वे निम्नलिखित में से किन देशों से होने पर भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के पात्र हैं?
    उत्तर: अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान
  5. प्रश्न: भारतीय संविधान के अनुसार, राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत _________ हैं।
    उत्तर: अवादयोग्य लेकिन शासन में मौलिक
  6. प्रश्न: भारत में कौन-सा अनुच्छेद, अव्यक्त रूप से 'दोहरी नागरिकता' को प्रतिबंधित करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 9
  7. प्रश्न: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, संविधान में संशोधन करने की संसद की शक्ति का उल्लेख करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 368
  8. प्रश्न: 106वें सांविधानिक संशोधन द्वारा संविधान में निम्नलिखित में से कौन-से नए अनुच्छेद शामिल किए गए?
    उत्तर: 330A, 332A
  9. प्रश्न: जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति, पदोन्नति और अवकाश पर नियंत्रण मुख्य रूप से किस प्राधिकरण/प्राधिकारी में निहित होता है?
    उत्तर: उच्च न्यायालय
  10. प्रश्न: भारतीय संविधान के अंतर्गत किसी राज्य में किस प्रकार के विधानमंडल हो सकते हैं?
    उत्तर: या तो एकल-सदनीय प्रणाली या द्वि-सदनीय प्रणाली
  11. प्रश्न: भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में 'अधीनस्थ न्यायालयों पर नियंत्रण' का प्रावधान दिया गया है?
    उत्तर: अनुच्छेद 235
  12. प्रश्न: भारत के संविधान के अनुसार, कौन-सा संवैधानिक निकाय राष्ट्रपति को भारत की संचित निधि में से राज्यों को सहायता-अनुदान देने के सिद्धांतों पर सलाह देता है?
    उत्तर: वित्त आयोग
  13. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश में विधान सभा है?
    उत्तर: दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
  14. प्रश्न: किस संशोधन ने निर्देशक सिद्धांतों पर मूल अधिकारों की प्रधानता को पुनःस्थापित किया?
    उत्तर: 44वां संशोधन
  15. प्रश्न: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद नगरपालिकाओं के गठन का प्रावधान करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 243Q
  16. प्रश्न: लद्दाख, भारत का केंद्र शासित प्रदेश कब बना?
    उत्तर: 2019
  17. प्रश्न: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत, भारत के राष्ट्रपति किसी राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल होने की स्थिति में राष्ट्रपति शासन की घोषणा कर सकते हैं?
    उत्तर: अनुच्छेद 356
  18. प्रश्न: किस संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’, ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘अखंडता’ शब्द जोड़े गए थे?
    उत्तर: 42वां संशोधन अधिनियम
  19. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, 73वें भारतीय संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा अनुशंसित नहीं था?
    उत्तर: भारत के वित्त आयोग की स्थापना
  20. प्रश्न: 104वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किस समुदाय ने विधानमंडलों में मनोनीत प्रतिनिधित्व के अपने संवैधानिक प्रावधान को खो दिया?
    उत्तर: आंग्ल-भारतीय
  21. प्रश्न: 'आपात की उद्घोषणा का प्रभाव' भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान में स्पष्टतया प्रदान किया गया है?
    उत्तर: अनुच्छेद 353
  22. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस विषय को 42वें संविधान संशोधन द्वारा संबोधित किया गया था, जिसमें संसद को अधिकरण स्थापित करने का अधिकार दिया गया था?
    उत्तर: लोक सेवकों की सेवा शर्तें
  23. प्रश्न: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संसद को उन राज्यों को अनुदान देने का अधिकार देता है, जिन्हें वित्तीय सहायता की आवश्यकता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 275
  24. प्रश्न: RTI नियम 2012 के अनुसार, गरीबी रेखा से नीचे के व्यक्ति को RTI दाखिल करने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में कितनी धनराशि का भुगतान करना होता है?
    उत्तर: कोई भुगतान नहीं
  25. प्रश्न: किस भारतीय संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका में 'समाजवादी' शब्द जोड़ा है?
    उत्तर: 42वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
  26. प्रश्न: राज्य निर्वाचन आयोग __________________ के चुनाव कराने के लिए उत्तरदायी होता है।
    उत्तर: पंचायत और नगर पालिका
  27. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम ने शहरी स्थानीय निकायों (नगरपालिकाओं) को संवैधानिक दर्जा दिया था?
    उत्तर: 74वाँ संशोधन अधिनियम
  28. प्रश्न: किस संशोधन अधिनियम द्वारा संपत्ति के अधिकार को एक विधिक अधिकार के रूप में बहाल किया गया था?
    उत्तर: 44वां संशोधन
  29. प्रश्न: भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों (DPSP) के अंतर्गत श्रमिकों के लिए 'जीवन निर्वाह वेतन' और 'सम्मानजनक जीवन स्तर' का प्रावधान निहित है?
    उत्तर: अनुच्छेद 43
  30. प्रश्न: योजना आयोग, जिसका बाद में नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया गया, की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
    उत्तर: 1950
  31. प्रश्न: भारत के निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश सरकार अधिनियम, 1963 के माध्यम से विधानमंडल प्रदान किया गया था?
    उत्तर: पुडुचेरी
  32. प्रश्न: राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    उत्तर: वे न्यायसंगत समाज की स्थापना के उद्देश्य से बनाए गए गैर-न्यायसंगत दिशानिर्देश हैं।
  33. प्रश्न: किस अनुसूची में ग्रामीण स्थानीय स्वशासन या पंचायती राज के निर्धारित कार्य शामिल हैं?
    उत्तर: 11वीं अनुसूची
  34. प्रश्न: भारत अपने संविधान के तहत नागरिकता के किस मॉडल का अनुसरण करता है?
    उत्तर: एकः केवल भारतीय नागरिकता
  35. प्रश्न: भारत में अधीनस्थ न्यायालयों में से निम्नलिखित में से किस न्यायालय को सर्वाधिक दंड देने का अधिकार प्राप्त है?
    उत्तर: सत्र न्यायालय
  36. प्रश्न: भारत सरकार अधिनियम, 1935 में _____________ का प्रावधान किया गया था।
    उत्तर: प्रांतीय स्वायत्तता और संघीय संरचना
  37. प्रश्न: यदि कोई नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाता है, तो उसका प्रशासक कौन नियुक्त करेगा?
    उत्तर: भारत के राष्ट्रपति
  38. प्रश्न: भारतीय संविधान के भाग XI के अनुच्छेद 245 से 255 मुख्य रूप से केंद्र-राज्य संबंधों के किस पहलू से संबंधित हैं?
    उत्तर: विधायी संबंध
  39. प्रश्न: लोकहितवाद किस सिद्धांत का एक उदाहरण है?
    उत्तर: न्यायिक सक्रियता
  40. प्रश्न: संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, प्रत्येक पांच वर्ष में भारत के वित्त आयोग की स्थापना का प्रावधान करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 280
  41. प्रश्न: ग्राम पंचायतों के गठन का प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत वर्णित है?
    उत्तर: अनुच्छेद 40
  42. प्रश्न: पुंछी आयोग (2007) का गठन मुख्य रूप से भारतीय संविधान के किस प्रावधान की जांच करने और उसके संबंध में सिफारिशें देने के लिए किया गया था?
    उत्तर: केंद्र-राज्य संबंध
  43. प्रश्न: भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान में मौलिक अधिकारों के तहत "विधि के समक्ष समता" और "विधियों का समान संरक्षण" प्रदान किया गया है?
    उत्तर: अनुच्छेद 14
  44. प्रश्न: भारत में सार्वजनिक मुद्दों और राष्ट्रीय नीति पर चर्चा एवं बहस के लिए सर्वोच्च मंच कौन-सा है?
    उत्तर: संसद
  45. प्रश्न: भारत में जनहित याचिका (PIL) की प्रथा द्वारा निम्नलिखित में से किस न्यायिक उपागम का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया जाता है?
    उत्तर: न्यायिक सक्रियता
  46. प्रश्न: नवंबर 2025 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय संविधान का अनुच्छेद 1, भारतीय राज्यक्षेत्र को संवैधानिक प्रावधानों के तहत कितनी अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत करता है?
    उत्तर: तीन
  47. प्रश्न: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत, अनुच्छेद 20 और 21 को छोड़कर सभी प्रवर्तित मूल अधिकारों को निलंबित किया जाता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 359
  48. प्रश्न: 100वें संशोधन के बाद का निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे वर्तमान संशोधन है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करना है, और जिसमें पूर्णतः लागू होने से पूर्व कुछ संक्रमणकालीन तथा परिसीमन संबंधी आवश्यकताएं शामिल हैं?
    उत्तर: 106वां संशोधन
  49. प्रश्न: भारतीय संविधान के अनुसार, भूभाग के विलय द्वारा नागरिकता तब लागू होती है, जब _____________।
    उत्तर: भारत नए क्षेत्र का अधिग्रहण करता है
  50. प्रश्न: जूनागढ़ जिले को ऊना में देश की पहली लोक अदालत आयोजित करने के लिए किस वर्ष मान्यता प्राप्त हुई?
    उत्तर: 1982
  51. प्रश्न: लोक अदालतों के संदर्भ में, कौन-सा कथन सही है?
    उत्तर: कार्यवाही अनौपचारिक, लचीली और कम तकनीकी होती है।
  52. प्रश्न: डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने के राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों को ______________ के रूप में वर्णित किया।
    उत्तर: एक नवीन विशेषता (a novel feature)
  53. प्रश्न: अनुच्छेद 22, गिरफ्तार या निरुद्ध व्यक्तियों को किन दो निरोध श्रेणियों के तहत सुरक्षा प्रदान करता है?
    उत्तर: दंडात्मक और निवारक
  54. प्रश्न: अनुच्छेद 226 के अंतर्गत, उच्च न्यायालय अपने क्षेत्रीय अधिकारिता क्षेत्र के भीतर किन प्राधिकारियों को रिट जारी कर सकते हैं?
    उत्तर: कोई भी व्यक्ति, प्राधिकरण या सरकार
  55. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी कार्यकारी शक्तियाँ भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रयोग की जाती हैं?
    उत्तर: प्रधानमंत्री की नियुक्ति करना और उसकी सलाह पर अन्य केंद्रीय मंत्रियों की नियुक्ति करना
  56. प्रश्न: राज्य के नीति निदेशक तत्वों (DPSP) के तहत "काम की न्यायसंगत और मानवोचित दशाओं तथा प्रसूति सहायता" का उपबंध ___________ में निहित है।
    उत्तर: अनुच्छेद 42
  57. प्रश्न: वर्ष 1976 में 'अस्पृश्यता (अपराध) अधिनियम, 1955' का नाम बदलकर क्या कर दिया गया था?
    उत्तर: सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955
  58. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारतीय संसद द्वारा नागरिकता अधिनियम पारित किया गया था?
    उत्तर: 1955
  59. प्रश्न: भारतीय राज्य विधानमंडलों, जब तक कि उन्हें समय से पहले भंग न किया जाए, में एक निर्वाचित विधायक (MLA) का कार्यकाल कितना होता है?
    उत्तर: 5 वर्ष
  60. प्रश्न: 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा संविधान में निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक कर्तव्य जोड़ा गया था?
    उत्तर: छह वर्ष से चौदह वर्ष तक की आयु के बच्चे या प्रतिपाल्य को शिक्षा के अवसर प्रदान करना
  61. प्रश्न: भारत में संसदीय समिति का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
    उत्तर: विधेयकों और नीतियों की विस्तारपूर्वक जांच करना
  62. प्रश्न: भारत के संविधान की एकात्मक विशेषता क्या है?
    उत्तर: एकीकृत न्यायपालिका
  63. प्रश्न: स्वर्ण सिंह समिति द्वारा सुझाए गए मौलिक कर्तव्यों को किस संवैधानिक संशोधन के माध्यम से सम्मिलित किया गया था?
    उत्तर: 42वां संशोधन
  64. प्रश्न: 42वें संशोधन द्वारा अधिकरणों को संविधान के किस भाग के अंतर्गत रखा गया है?
    उत्तर: भाग XIV-A
  65. प्रश्न: उद्देशिका में कौन-सा पद यह इंगित करता है कि भारत में राष्ट्राध्यक्ष वंशानुगत नहीं, बल्कि निर्वाचित होता है?
    उत्तर: गणतंत्र
  66. प्रश्न: ग्राम न्यायालय अधिनियम निम्नलिखित में से किस वर्ष में अधिनियमित किया गया था?
    उत्तर: 2008
  67. प्रश्न: सूचना का अधिकार (RTI) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए। I. RTI अधिकतम निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का एक अस्त्र बन गया है। II. RTI अधिनियम का उपयोग उपभोक्ता मंचों के कामकाज की दक्षता बढ़ाने के लिए भी किया गया है।
    उत्तर: I और II दोनों सही हैं
  68. प्रश्न: नागरिकों के मूल कर्तव्यों को संविधान के 42वें संशोधन द्वारा सूचीबद्ध किया गया था, जिसे वर्ष __________ में अपनाया गया था।
    उत्तर: 1976
  69. प्रश्न: भारत में राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) की स्थापना किस संशोधन द्वारा की गई?
    उत्तर: 99वां संशोधन
  70. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान, अनुच्छेद 368(2) के अंतर्गत संशोधन के लिए कम से कम आधे राज्यों के विधानमंडलों द्वारा अनुसमर्थन की आवश्यकता रखता है, जो इसे एक 'अनम्य' विशेषता बनाता है?
    उत्तर: भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन की रीति
  71. प्रश्न: भारत के संविधान के किस भाग में संघ सरकार के विधायी अंग, संसद का उल्लेख है?
    उत्तर: भाग V
  72. प्रश्न: संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक ________ द्वारा बुलाई जाती है।
    उत्तर: भारत के राष्ट्रपति
  73. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन, केंद्रीय मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है?
    उत्तर: प्रधानमंत्री
  74. प्रश्न: राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों में शब्द 'सामाजिक कल्याण' का उल्लेख प्राथमिक रूप से किस अनुच्छेद में किया गया है?
    उत्तर: अनुच्छेद 38
  75. प्रश्न: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मंत्रिपरिषद के लिए राष्ट्रपति को अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए सहायता और सलाह देने का प्रावधान है?
    उत्तर: अनुच्छेद 74
  76. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस मामले ने न्यायिक समीक्षा को मूल संरचना के हिस्से के रूप में मान्यता दी?
    उत्तर: केशवानंद भारती मामला
  77. प्रश्न: संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची के अंतर्गत पंचायती राज निकायों के कार्यक्षेत्र में कितने कार्य आते हैं?
    उत्तर: 29
  78. प्रश्न: सातवें संशोधन द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 171(1) में क्या संशोधन किया गया था?
    उत्तर: पद "एक-चौथाई" को "एक-तिहाई" से प्रतिस्थापित किया गया
  79. प्रश्न: भारत के संविधान के अनुसार, 'समानता का अधिकार' किन सटीक पांच क्रमिक अनुच्छेद समूह के तहत गारंटीकृत है?
    उत्तर: अनुच्छेद 14, 15, 16, 17 और 18
  80. प्रश्न: किस ऐतिहासिक मामले को अधि स्थिति (locus standi) के नियम को शिथिल करने और भारत में जनहित याचिका (PIL) की नींव स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?
    उत्तर: एस.पी. गुप्ता बनाम भारत संघ
  81. प्रश्न: भारतीय संसद में कितनी विभाग-संबंधी स्थायी समितियाँ (Departmentally Related Standing Committees - DRSCs) हैं?
    उत्तर: 24
  82. प्रश्न: शिक्षा और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10% आरक्षण किस संवैधानिक संशोधन द्वारा लागू किया गया था?
    उत्तर: 103वां संशोधन
  83. प्रश्न: भारतीय संविधान का कौन-सा भाग पंचायतों से संबंधित है?
    उत्तर: भाग IX
  84. प्रश्न: भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता यूनाइटेड किंगडम के संविधान से नहीं ली गई है?
    उत्तर: केंद्र द्वारा राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति
  85. प्रश्न: राष्ट्रीय आपातकाल को संसद द्वारा ______ में अनुमोदित किया जाना चाहिए।
    उत्तर: 30 दिनों
  86. प्रश्न: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अधीनस्थ न्यायालयों पर उच्च न्यायालयों के नियंत्रण से संबंधित है?
    उत्तर: अनुच्छेद 235
  87. प्रश्न: बलवंतराय मेहता समिति ने भारत में पंचायती राज व्यवस्था के कितने स्तरों की सिफारिश की?
    उत्तर: त्रि-स्तरीय
  88. प्रश्न: भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान में भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति के लिए एक विशिष्ट उल्लेख है?
    उत्तर: अनुच्छेद 76
  89. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन, नवनिर्वाचित लोकसभा के प्रथम सत्र के दौरान प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाते हैं?
    उत्तर: भारत के राष्ट्रपति
  90. प्रश्न: निम्निलिखित में से किस वर्ष, अनुसूचित जातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग से संबंधित 89वां संवैधानिक संशोधन पारित किया गया था?
    उत्तर: 2003
  91. प्रश्न: 2022 में, राष्ट्रपति ने एक मामूली अपराध के लिए जेल में बंद एक महिला को क्षमादान दिया। भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को क्षमादान देने का अधिकार देता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 72
  92. प्रश्न: "उच्च न्यायालयों से सिविल विषयों से संबंधित अपीलों में उच्चतम न्यायालय की अपीलीय अधिकारिता" भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान में प्रदान की गई है?
    उत्तर: अनुच्छेद 133
  93. प्रश्न: भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद मौलिक कर्तव्यों से संबंधित है?
    उत्तर: अनुच्छेद 51 'A'
  94. प्रश्न: अनुच्छेद 164(1A) के अंतर्गत, किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या _________।
    उत्तर: उस राज्य की विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक से नहीं होगी
  95. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस संशोधन ने भारत में आपातकाल के लिए लिखित मंत्रिमंडल सलाह को अनिवार्य बनाया?
    उत्तर: 44वां संशोधन
  96. प्रश्न: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 243ZI राज्य विधानमंडल को सहकारी समितियों से संबंधित कानून बनाने का अधिकार प्रदान करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत इसके कार्य- क्षेत्र में सम्मिलित नहीं है?
    उत्तर: अनिवार्य राज्य पर्यवेक्षण
  97. प्रश्न: भारत के संविधान की 11वीं अनुसूची में ________ सूचीबद्ध हैं।
    उत्तर: पंचायतों के लिए 29 विषय
  98. प्रश्न: भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद, आपात स्थिति के दौरान भाग III द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रवर्तन के निलंबन का प्रावधान करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 359
  99. प्रश्न: केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    उत्तर: 1985
  100. प्रश्न: "सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय" किस क्रांति से लिया गया है?
    उत्तर: रूसी क्रांति
  101. प्रश्न: किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया कि संसद भारतीय संविधान की 'मूल संरचना' में परिवर्तन नहीं कर सकती है?
    उत्तर: केशवानंद भारती मामला
  102. प्रश्न: संघ राज्यक्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024, निम्नलिखित में से किस अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव नहीं करता है?
    उत्तर: लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951
  103. प्रश्न: उद्देशिका में भारत को एक पंथनिरपेक्ष राज्य घोषित किया गया है। इसका क्या अभिप्राय है?
    उत्तर: राज्य सभी धर्मों की समान रूप से रक्षा करता है।
  104. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस मामले में पहली बार प्रस्तावना को संविधान का हिस्सा माना गया था?
    उत्तर: केशवानंद भारती मामला, 1973
  105. प्रश्न: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, संसद को नए राज्य का निर्माण या उनकी सीमाओं में परिवर्तन करने का अधिकार देता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 3
  106. प्रश्न: भारत के संविधान के अनुसार, ‘स्वतंत्रता का अधिकार’ विशेष रूप से किन अनुच्छेदों के अंतर्गत गारंटीकृत है?
    उत्तर: अनुच्छेद 19, 20, 21 और 22
  107. प्रश्न: बलवंत राय मेहता समिति ने पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित अपनी रिपोर्ट कब प्रस्तुत की थी?
    उत्तर: 1957
  108. प्रश्न: मौलिक कर्तव्यों पर वर्मा समिति की रिपोर्ट केंद्र सरकार को कब सौंपी गई थी?
    उत्तर: 1999
  109. प्रश्न: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, ग्राम सभा के गठन का प्रावधान करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 243A
  110. प्रश्न: विदेशी नागरिकता कार्डधारकों को आजीवन वीजा सुविधा प्राप्त होती है, लेकिन वे भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार प्राप्त नहीं कर सकते हैं?
    उत्तर: मतदान करना या सरकारी नौकरी करना
  111. प्रश्न: भारत के संविधान में निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा अनुच्छेद 51A के रूप में मौलिक कर्तव्यों को शामिल किया गया था?
    उत्तर: 42वांसंशोधन, 1976
  112. प्रश्न: भारतीय संविधान के अनुसार, भारत के कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति की नियुक्ति किस अनुच्छेद के अंतर्गत होती है?
    उत्तर: अनुच्छेद 126
  113. प्रश्न: किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति, संसद के किसी एक सदन का आहूत कर सकता है, सत्रावसान कर सकता है या विघटन कर सकता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 85
  114. प्रश्न: कौन-सा अनुच्छेद, नगरपालिकाओं को संवैधानिक संशोधन अधिनियम के माध्यम से बारहवीं अनुसूची में सूचीबद्ध विषयों को कार्यान्वित करने के लिए अधिकृत करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 243-W
  115. प्रश्न: कौन-सा अनुच्छेद धार्मिक संप्रदायों को अपने धार्मिक कार्यों के प्रबंधन का अधिकार देता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 26
  116. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी एक संसदीय समिति है?
    उत्तर: सदन या अध्यक्ष द्वारा चुने गए सांसदों का एक पैनल
  117. प्रश्न: 1972 के 29वें संशोधन अधिनियम में 9वीं अनुसूची में निम्नलिखित में से किसे शामिल किया गया?
    उत्तर: भूमि सुधारों पर केरल के दो अधिनियम
  118. प्रश्न: एक राजनीतिक दल से दूसरे राजनीतिक दल में दलबदल करने के आधार पर संसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों को अयोग्य घोषित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी अनुसूची भारत के संविधान में जोड़ी गई थी?
    उत्तर: अनुसूची X
  119. प्रश्न: पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रारूपित संविधान की उद्देशिका किस संकल्प पर आधारित है?
    उत्तर: उद्देश्य प्रस्ताव
  120. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस उपागम के माध्यम से 2018 में राष्ट्रव्यापी रूप से आरंभ किए गए जन योजना अभियान (People’s Plan Campaign) का उद्देश्य ग्रामीण शासन को सुदृढ़ करना था?
    उत्तर: सहभागी ग्राम सभा-आधारित आयोजना
  121. प्रश्न: भारत के संविधान द्वारा मौलिक अधिकारों को कितनी व्यापक श्रेणियों के अंतर्गत गारंटीकृत किया गया है?
    उत्तर: छह
  122. प्रश्न: विधान सभा के अध्यक्ष का चुनाव निम्नलिखित में से किस प्रकार किया जाता है?
    उत्तर: विधानसभा के सदस्यों द्वारा
  123. प्रश्न: सितंबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की संरचना के तहत, पूरे भारत में कुल कितनी न्यायपीठें हैं?
    उत्तर: 19
  124. प्रश्न: भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में यह उल्लेख किया गया है कि जब तक संसद् विधि द्वारा अन्यथा उपबंध न करे तब तक संसद् के प्रत्येक सदन का अधिवेशन गठित करने के लिए गणपूर्ति सदन के सदस्यों की कुल संख्या का दसवां भाग होगी?
    उत्तर: अनुच्छेद 100
  125. प्रश्न: भारतीय संविधान के 44वें संशोधन से पहले 'आंतरिक अशांति' के कारण निम्नलिखित में से किस प्रकार का आपातकाल लागू किया जा सकता था?
    उत्तर: राष्ट्रीय आपातकाल
  126. प्रश्न: भारत का राष्ट्रपति किन केंद्र शासित प्रदेशों के लिए शांति, प्रगति और सुशासन के विनियम बना सकता है, जहाँ विधान सभाएँ नहीं हैं?
    उत्तर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  127. प्रश्न: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य को पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का निर्देश देता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 48A
  128. प्रश्न: सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति मुख्य रूप से किससे संबंधित है?
    उत्तर: संसद में मंत्रियों द्वारा किए गए वादों और वचनबद्धताओं से
  129. प्रश्न: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371A में कहा गया है कि 'उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड को भी विशेष दर्जे का विशेषाधिकार प्रदान किया गया था'। यह किस संघवाद को निरूपित करता है?
    उत्तर: असममित संघवाद (Asymmetric federalism)
  130. प्रश्न: भारत में, संविधान की नवीन व्याख्याओं और न्यायिक समीक्षा के दायरे के विस्तार के माध्यम से परिलक्षित न्यायिक सक्रियता की अवधारणा निम्नलिखित में से किस अवधि के दौरान शुरू की गई थी?
    उत्तर: 1970s के मध्य
  131. प्रश्न: विदेश में जन्मे भारतीय नागरिकों के बच्चे वंश के आधार पर भारतीय नागरिक तभी बनते हैं जब उनका जन्म भारतीय वाणिज्य दूतावास में _______ के भीतर पंजीकृत कराया जाता है।
    उत्तर: एक वर्ष
  132. प्रश्न: कौन-सा भारतीय राज्य वर्ष 1997 में अपना सूचना का अधिकार अधिनियम लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना?
    उत्तर: तमिलनाडु
  133. प्रश्न: 44वें संशोधन अधिनियम (1978) द्वारा संपत्ति के अधिकार में क्या प्रमुख परिवर्तन किया गया था?
    उत्तर: इसे मौलिक अधिकारों से हटा दिया गया था।
  134. प्रश्न: किस वर्ष के विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत, प्रत्येक राज्य/जिला प्राधिकरण या सर्वोच्च न्यायालय/उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति अथवा तालुक विधिक सेवा समिति, यथास्थिति, लोक अदालतों का आयोजन कर सकती है?
    उत्तर: 1987
  135. प्रश्न: राज्य लोक सेवा आयोगों के सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है और उन्हें किसके द्वारा पदच्युत किया जाता है?
    उत्तर: भारत के राष्ट्रपति
  136. प्रश्न: भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान, राष्ट्रपति को क्षमा, प्रविलंबन या परिहार करने की शक्ति प्रदान करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 72
  137. प्रश्न: राष्ट्रपति किसी गैर-धन विधेयक को पुनर्विचार के लिए संसद को कितनी बार लौटा सकता है?
    उत्तर: केवल एक बार
  138. प्रश्न: वर्ष 1952 से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित राज्य सभा सीटों की संख्या में उतार-चढ़ाव के लिए कौन-से कारक उत्तरदायी रहे हैं?
    उत्तर: राज्यों का पुनर्गठन और नए राज्यों का गठन
  139. प्रश्न: भारत के संविधान में निम्नलिखित में से कौन-सा संशोधन केंद्र और राज्यों दोनों को माल और सेवा कर (GST) के उद्ग्रहण की स्वीकृति देता है?
    उत्तर: 101वां संशोधन, 2016
  140. प्रश्न: भारतीय संविधान के आपातकालीन प्रावधानों में प्रयुक्त वाक्यांश "आंतरिक अशांति" को किस पद से प्रतिस्थापित किया गया था?
    उत्तर: सशस्त्र विद्रोह
  141. प्रश्न: भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत, किन राज्यों को राज्य की परिभाषा से बाहर रखा गया है?
    उत्तर: असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
  142. प्रश्न: संविधान के अनुसार, पंचायतों और नगर पालिकाओं के चुनावों का प्रबंधन किस निकाय द्वारा किया जाता है?
    उत्तर: राज्य निर्वाचन आयोग
  143. प्रश्न: विधान परिषद अपने सभापति का चुनाव किस प्रकार करती है?
    उत्तर: विधान परिषद के सदस्यों द्वारा निर्वाचित करके
  144. प्रश्न: आपातकालीन प्रावधानों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    उत्तर: संघीय व्यवस्था को एकात्मक व्यवस्था में परिवर्तित करना
  145. प्रश्न: अनुच्छेद 60 के तहत शपथ के अनुसार राष्ट्रपति का प्राथमिक सांविधानिक कर्तव्य क्या है?
    उत्तर: संविधान का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण करना
  146. प्रश्न: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद आय और स्थिति की असमानताओं को कम करने पर सर्वाधिक बल देता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 38 (2)
  147. प्रश्न: भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी के कार्यालय की स्थापना, संविधान के किस अनुच्छेद के तहत किया गया है?
    उत्तर: अनुच्छेद 350-B
  148. प्रश्न: भारत के संविधान के अनुच्छेद 323A (प्रशासनिक अधिकरण) के तहत अधिकरणों की स्थापना ____________ द्वारा की जा सकती है।
    उत्तर: केवल संसद
  149. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन द्वारा भारत में पंचायतों से संबंधित भाग IX समाविष्ट किया गया?
    उत्तर: 73वें संशोधन
  150. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद, राज्य को मौलिक अधिकारों के साथ असंगत कानून बनाने से रोकता है, जो न्यायिक समीक्षा का आधार बनता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 13
  151. प्रश्न: सूचना अधिकार अधिनियम के तहत अंतिम अपीलीय प्राधिकरण कौन होता है?
    उत्तर: केंद्रीय सूचना आयोग
  152. प्रश्न: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 13 मुख्यत: किससे संबंधित है?
    उत्तर: न्यायिक समीक्षा
  153. प्रश्न: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 350B में निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति का प्रावधान निहित है?
    उत्तर: भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी
  154. प्रश्न: कौन-सा न्यायिक सिद्धांत, DPSP को बढ़ावा देने वाले कानूनों को कुछ मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए रद्द होने से बचाने की अनुमति देता है, बशर्ते उनकी व्याख्या सामंजस्यपूर्ण तरीके से की जाए?
    उत्तर: सामंजस्यपूर्ण निर्माण का सिद्धांत
  155. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, भारतीय संविधान के अनुसार प्रावधान और उसके विषय को सही ढंग से सुमेलित करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 5 – प्रारंभ में नागरिकता
  156. प्रश्न: कौन-सा अनुच्छेद न्यायालयों द्वारा मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए संवैधानिक उपचारों की अनुमति प्रदान करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 32
  157. प्रश्न: भारत का सर्वोच्च न्यायालय कितने प्रकार के रिट (आदेश) जारी कर सकता है?
    उत्तर: 5
  158. प्रश्न: राज्यपाल, _________ की सलाह पर विधानसभा का कार्यकाल पूर्ण होने से पहले उसे भंग कर सकता है।
    उत्तर: मुख्यमंत्री
  159. प्रश्न: भारत में संविधान का नौवां संशोधन किस वर्ष पारित हुआ था?
    उत्तर: 1960
  160. प्रश्न: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005, वर्ष 2005 में इसके अधिनियमन के समय निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को छोड़कर पूरे भारत में विस्तारित किया गया था?
    उत्तर: जम्मू और कश्मीर
  161. प्रश्न: लोक अदालत के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    उत्तर: लोक अदालत को दीवानी न्यायालयों की तरह अपने निर्णयों को लागू करने का अधिकार प्राप्त है।
  162. प्रश्न: भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान, संविधान का संशोधन करने की संसद की शक्ति को निर्दिष्ट करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 368
  163. प्रश्न: भारत के संविधान के अनुसार, प्रेस की स्वतंत्रता को किस विशिष्ट अनुच्छेद के एक भाग के रूप में अंतर्निहित रूप से संरक्षित किया गया है, जो वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 19(1)(a)
  164. प्रश्न: भारतीय संविधान के अनुसार, भारत का निर्वाचन आयोग एक _________ है।
    उत्तर: संवैधानिक निकाय
  165. प्रश्न: विधान सभा को _________ के नाम से भी जाना जाता है।
    उत्तर: लेजिस्लेटिव असेंबली
  166. प्रश्न: भारत में पारिवारिक न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति निम्नलिखित में से कौन करता है?
    उत्तर: राज्य सरकार
  167. प्रश्न: कौन-सा अनुच्छेद, संवैधानिक कार्यचालन के दौरान राष्ट्रपति को निविदत्त मंत्रिस्तरीय परामर्श की न्यायिक जांच को निषिद्ध करता है?
    उत्तर: अनुच्छेद 74
  168. प्रश्न: 1976 में (समिति की अनुशंसा के आधार पर) संविधान में अंततः कितने मौलिक कर्तव्यों को शामिल किया गया था?
    उत्तर: दस
  169. प्रश्न: अनुच्छेद 39A के अनुसार, राज्य क्या सुनिश्चित करेगा?
    उत्तर: निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना
  170. प्रश्न: निम्नलिखित में से किस संशोधन के अंतर्गत कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था?
    उत्तर: 71वां संशोधन
  171. प्रश्न: किस वर्ष से PDL (पार्लियामेंट डिजिटल लाइब्रेरी) के पास विधायी बहसों के डिजिटलीकृत पुरालेख (digitized archives) उपलब्ध हैं?
    उत्तर: 1854
📝 पढ़ाई के बाद टेस्ट ज़रूर दें!
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs

स्रोत: RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) CBT-1 के Hindi solved papers और उनकी Official Answer Key। प्रश्न उन्हीं परीक्षाओं से लिए गए हैं; किसी प्रश्न में त्रुटि लगे तो हमें Telegram पर बताएँ।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने