📌 इस पोस्ट में क्या है?
- RRB NTPC CBT-1 के विगत वर्षों के असली प्रश्न — सिर्फ़ इतिहास विषय से, कुल 161 one-liner प्रश्न-उत्तर
- हर प्रश्न के साथ Official Answer Key के अनुसार सही उत्तर दिया गया है — अलग से key ढूँढने की ज़रूरत नहीं।
- प्रश्न RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) की Hindi shifts के solved papers से लिए गए हैं।
- रोज़ 15–20 प्रश्न दोहराएँ — NTPC में GA के प्रश्न इन्हीं topics से बार-बार पूछे जाते हैं।
RRB NTPC की तैयारी में सबसे काम की चीज़ होती है — पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न। इस पोस्ट में इतिहास विषय से NTPC CBT-1 में पूछे गए सभी प्रश्न one-liner रूप में दिए गए हैं, ताकि आप तेज़ी से revision कर सकें। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर नीचे दिया उत्तर मिलाएँ।
इतिहास — One Liner प्रश्न-उत्तर (161 प्रश्न)
- प्रश्न: इल्तुतमिश की पुत्री रजिया ने तुर्की शासकों (Turkish nobles) द्वारा सत्ता से बेदखल किए जाने से पहले किन वर्षों के दौरान दिल्ली सल्तनत पर शासन किया?
उत्तर: 1236–1240 - प्रश्न: लाला लाजपत राय ने स्वतंत्रता संग्राम में कौन-सा प्रमुख योगदान दिया था?
उत्तर: साइमन कमीशन विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व करना, जिनमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे - प्रश्न: हड़प्पा के निचले शहर की सड़कों और गलियों को किस पद्धति से बनाया गया था?
उत्तर: ग्रिड पद्धति, जो एक-दूसरे को समकोण पर काटती थी - प्रश्न: प्रारंभिक मध्यकालीन काल के निम्नलिखित राजाओं में से किसने "गंगईकोंडा (Gangaikonda)" की उपाधि धारण की थी?
उत्तर: राजेंद्र प्रथम (Rajendra I) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन, 19वीं शताब्दी के दौरान बंगाल में फ़राज़ी आंदोलन (Farazi Movement) से जुड़ा था?
उत्तर: दादू मियां (Dadu Mian) - प्रश्न: एस्टाडो द इंडिया (Estado da India) की राजधानी कहाँ स्थित थी?
उत्तर: गोवा - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस हड़प्पा स्थल से धातु से ढली मूर्तियों (metal-cast sculptures) के उत्कृष्ट उदाहरण मिले हैं?
उत्तर: दाइमाबाद (Daimabad) - प्रश्न: 1919 में गांधीजी द्वारा रॉलेट सत्याग्रह शुरू करने के निर्णय को किस परिस्थिति ने प्रत्यक्ष रूप से प्रेरित किया था?
उत्तर: प्रतिरोध के बावजूद बिना मुकदमे के हिरासत में रखने की अनुमति देने वाले कानूनों का अधिनियमन - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा, हड़प्पा वास्तुकला का वास्तविक घटक नहीं है?
उत्तर: शहरों में भव्य महल, स्मारक और शाही मकबरे थे - प्रश्न: दिल्ली के एक सुल्तान ने अपनी राजधानी को दिल्ली से देवगिरी (दौलताबाद) स्थानांतरित करके दक्कन पर अपना नियंत्रण मजबूत करने का प्रयास किया, यह निर्णय बाद में प्रशासनिक कठिनाइयों के कारण विवादास्पद सिद्ध हुआ। यह निर्णय किसने लिया था?
उत्तर: मुहम्मद बिन तुगलक - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्राचीन भारत में मौर्य समाज की सामाजिक संरचना का सबसे सटीक वर्णन करता है?
उत्तर: एक संगठित समाज, जिसमें स्पष्ट सामाजिक वर्ग और विविध व्यावसायिक समूह मौजूद हैं। - प्रश्न: निम्नलिखित में किस प्रमुख भारतीय समाज सुधारक ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना की थी?
उत्तर: महादेव गोविंद रानाडे - प्रश्न: बक्सर के युद्ध के बाद किस द्वैध शासन व्यवस्था को लागू किया गया था?
उत्तर: एक ऐसी व्यवस्था, जिसमें कंपनी राजस्व एकत्र करती थी और नवाब प्रशासन संभालते थे। - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस स्थल में मध्यपाषाण काल से लेकर ऐतिहासिक काल तक की प्रागैतिहासिक चित्रकारी पाई जाती है?
उत्तर: भीमबेटका - प्रश्न: अकबर द्वारा 1571 में शुरू की गई मनसबदारी प्रणाली मुख्य रूप से __________ की एक प्रणाली थी।
उत्तर: सैन्य प्रशासन - प्रश्न: बंगाल में संन्यासी-फ़कीर विद्रोह के उदय में किस कारक ने सबसे प्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया था?
उत्तर: जबरन कर वसूली और अकाल ने विस्थापित किसानों को विद्रोही समूहों में शामिल होने के लिए बाध्य किया। - प्रश्न: मुगल काल में प्रांतीय प्रशासन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए। कथन I: प्रत्येक सूबे को एक सूबेदार या प्रांतीय गवर्नर के अधीन रखा जाता था, जिसकी नियुक्ति प्रत्यक्ष रूप से सम्राट द्वारा की जाती थी। कथन II: दारोगा-ए-डाक (Daroga-i-Dak) संचार व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उत्तरदायी था।
उत्तर: कथन I और II दोनों सही हैं। - प्रश्न: निम्नलिखित में से किसने, अप्रैल 1930 में चटगांव शस्त्रागार पर बड़े पैमाने पर सशस्त्र हमले का नेतृत्व किया था?
उत्तर: सूर्य सेन - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख नरमपंथी नेता थे?
उत्तर: फिरोज़शाह मेहता - प्रश्न: गोपाल कृष्ण गोखले 1897 में किस आयोग के समक्ष गवाही देने के लिए इंग्लैंड गए थे?
उत्तर: वेल्बी आयोग (Welby Commission) - प्रश्न: मौखरियों द्वारा शासित निम्नलिखित में से किस क्षेत्र ने धीरे-धीरे उत्तरी भारत के राजनीतिक केंद्र के रूप में पाटलिपुत्र को प्रतिस्थापित किया?
उत्तर: कन्नौज - प्रश्न: अरबिंदो घोष ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के चरमपंथी चरण में किस प्रकार योगदान दिया?
उत्तर: राष्ट्रवाद को आध्यात्मिक आदर्शों से जोड़कर अहिंसक प्रतिरोध और बहिष्कार को बढ़ावा देकर - प्रश्न: हड़प्पा संस्कृति में किस देवी की पूजा कुल देवी के रूप में की जाती थी?
उत्तर: मातृ देवी - प्रश्न: वह कौन-सा मुद्दा था जिसने 1857 में शुरू हुए विद्रोह के लिए तात्कालिक कारण के रूप में कार्य किया था?
उत्तर: एनफील्ड राइफल का प्रचलन, जिसमें उपयोग होने वाले कारतूसों में पशु वसा होने का डर था। - प्रश्न: चंद्रगुप्त प्रथम ने किस जनजाति वंश की राजकुमारी कुमारदेवी से विवाह करके अपनी राजनीतिक स्थिति को सुदृढ़ किया?
उत्तर: लिच्छवी - प्रश्न: साम्राज्य के प्रमुख हिस्सों में जब्ती (Zabti) राजस्व प्रणाली शुरू करने का श्रेय किस मुगल शासक को दिया जाता है?
उत्तर: अकबर - प्रश्न: अशोक और खारवेल के शिलालेख मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखे गए थे?
उत्तर: प्राकृत - प्रश्न: अगस्त 1925 में हुई काकोरी ट्रेन डकैती का आयोजन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर: हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन इन यूनाइटेड प्रोविंसेस - प्रश्न: यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, हम्पी किस साम्राज्य की राजधानी थी?
उत्तर: विजयनगर साम्राज्य - प्रश्न: महादेव गोविंद रानाडे ने निम्नलिखित में से किस संस्थान की स्थापना की थी?
उत्तर: विधवा पुनर्विवाह संघ - प्रश्न: 1905 के बाद स्वदेशी आंदोलन का उद्देश्य किस प्रकार से ब्रिटिश नीतियों का विरोध करना था?
उत्तर: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देकर और विदेशी उत्पादों को अस्वीकार करके - प्रश्न: निम्नलिखित में से किसने ब्रह्म समाज के नेता के रूप में राजा राम मोहन राय का उत्तराधिकार संभाला?
उत्तर: देबेंद्रनाथ टैगोर - प्रश्न: कदंब राजवंश की स्थापना गुरिल्ला युद्ध में विशेषज्ञ _______ ने की थी।
उत्तर: मयूरसरमन (Mayurasarman) - प्रश्न: हर्षवर्धन की बहन राज्यश्री का विवाह निम्नलिखित में से किसके साथ हुआ था?
उत्तर: ग्रहवर्मन (Grahavarman) - प्रश्न: किस जनजातीय आंदोलन की तीव्रता के कारण अंग्रेजों को दूर-दराज के क्षेत्रों से सैनिकों को तैनात करना पड़ा?
उत्तर: संथाल विद्रोह (Santhal rebellion), जिसका अंत एक सीमित सैन्य कार्रवाई के साथ हुआ। - प्रश्न: ऋग्वेद में आर्य वर्ण और दास वर्ण शब्दों का उल्लेख है। प्रारंभिक वैदिक संदर्भ में, ये शब्द निम्नलिखित में से किसे इंगित करते हैं?
उत्तर: वैदिक व्यक्तियों और गैर-वैदिक समूहों के बीच अंतर - प्रश्न: किस मुग़ल सम्राट ने मनसबदारी व्यवस्था और एक केंद्रीकृत नौकरशाही को लागू करके शाही सत्ता को सुदृढ़ किया?
उत्तर: अकबर - प्रश्न: भारतीय राष्ट्रवाद में उग्रवादी नेताओं द्वारा लाया गया मूलभूत परिवर्तन क्या था?
उत्तर: क्रांतिकारी पद्धतियों के साथ 'स्वराज' की अभिव्यक्ति - प्रश्न: 1905 में, बंगाल में ________ में आयोजित एक बैठक के दौरान स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन की औपचारिक घोषणा की गई थी।
उत्तर: कलकत्ता टाउन हॉल - प्रश्न: चोल शासन के दौरान तमिल भक्ति रचनाओं की लोकप्रियता का महत्वपूर्ण कारण क्या था?
उत्तर: वेल्लाल कृषकों और शासकों से उन्हें प्राप्त समर्थन - प्रश्न: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे, जो 1857 के विद्रोह के एक प्रमुख नेता थे, को अंग्रेजों द्वारा किस वर्ष फाँसी दी गई थी?
उत्तर: 1859 - प्रश्न: फरवरी 1922 में घटित किस घटना के कारण महात्मा गांधी द्वारा असहयोग आंदोलन वापस ले लिया गया था?
उत्तर: चौरी चौरा घटना के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुआ हिंसक हमला - प्रश्न: 1900 के दशक के आरंभ में लॉर्ड कर्ज़न के किस नीतिगत निर्णय ने प्रत्यक्ष रूप से तीव्र राष्ट्रवादी विरोध को भड़काया था?
उत्तर: 1904 के यूनिवर्सिटी एक्ट को लागू करके भारतीय उच्च शिक्षा पर आधिकारिक नियंत्रण को और सख्त करना। - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस शासक ने प्रसिद्ध जूनागढ़ शिलालेख जारी करवाया था?
उत्तर: रुद्रदामन प्रथम - प्रश्न: हड़प्पावासियों द्वारा कांस्य ढलाई के लिए प्रयुक्त लोकप्रिय तकनीक का नाम बताइए।
उत्तर: लॉस्ट-वैक्स तकनीक (Lost-Wax Technique) - प्रश्न: किस सामाजिक-आर्थिक स्थिति ने माप्पिला विद्रोह के लंबे समय तक चलने में योगदान दिया?
उत्तर: मालाबार क्षेत्र में कठोर भूमि कानून और ज़मींदारों द्वारा उत्पीड़न - प्रश्न: पाल शासक धर्मपाल को बिहार में भागलपुर के पास निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना का श्रेय दिया जाता है?
उत्तर: विक्रमशिला विश्वविद्यालय - प्रश्न: कौन-सा कथन, कुमारगुप्त प्रथम के शासन की प्रकृति का सही वर्णन करता है?
उत्तर: उनका शासनकाल मुख्यत: गुप्त साम्राज्य के सुदृढ़ीकरण और समृद्धि पर केंद्रित था। - प्रश्न: वास्को डी गामा भारतीय शासकों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने के लिए किस तिथि को कालीकट के निकट कप्पड़ (Kappad) पहुँचा था?
उत्तर: 20 मई 1498 - प्रश्न: स्वतंत्रता-पूर्व भारत में, निम्नलिखित में से किसने अपनी पुस्तक 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया (Poverty and Un-British Rule in India)' में सबसे पहले गरीबी रेखा की अवधारणा पर चर्चा की थी?
उत्तर: दादाभाई नौरोजी - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा परिणाम, भारत में यूरोपीय प्रतिद्वंद्विता पर वांडीवाश के युद्ध के प्रभाव को सही ढंग से दर्शाता है?
उत्तर: ब्रिटिश प्रभुत्व में वृद्धि हुई क्योंकि फ्रांसीसी सैन्य प्रभाव स्थायी रूप से समाप्त हो गया। - प्रश्न: किस शिलालेख में कलिंग युद्ध के बाद अशोक के पश्चाताप को व्यक्त किया गया है?
उत्तर: शिलालेख XIII - प्रश्न: वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट (1878) का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?
उत्तर: ब्रिटिश राजनीतिक कार्रवाइयों की आलोचना को रोकने के लिए गैर-अंग्रेजी प्रकाशनों पर प्रतिबंध लगाना। - प्रश्न: रानी लक्ष्मी बाई की मृत्यु निम्नलिखित में से किस वर्ष हुई थी?
उत्तर: 1858 - प्रश्न: मई 1977 में, जनता पार्टी सरकार द्वारा नियुक्त जांच आयोग का मुख्य प्रयोजन क्या था?
उत्तर: आपातकाल के दौरान प्राधिकार के दुरुपयोग के आरोपों की जाँच करना - प्रश्न: अर्थशास्त्र में, नागरिकों के बीच तथा राज्य एवं नागरिकों के बीच विवादों का निपटारा करने वाले दो प्रकार के न्यायालय कौन-से थे?
उत्तर: धर्मस्थीय और कंटकशोधन - प्रश्न: सैय्यद अहमद खान का अलीगढ़ आंदोलन, आर्य समाज से किस प्रकार भिन्न था?
उत्तर: अलीगढ़ आंदोलन ने पश्चिमी शैली की शिक्षा का समर्थन किया, जबकि आर्य समाज ने वैदिक अध्ययन को बढ़ावा दिया। - प्रश्न: सन् 1798 में अंग्रेजों के साथ सहायक संधि करने वाला प्रथम भारतीय शासक कौन था?
उत्तर: हैदराबाद के निज़ाम - प्रश्न: स्वामी विवेकानंद ने 1893 में किस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था?
उत्तर: शिकागो विश्व धर्म संसद - प्रश्न: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) किस स्थान से आरंभ हुआ था?
उत्तर: मेरठ - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस स्थल से निम्न पुरापाषाण, मध्य और उत्तर पुरापाषाण तथा मध्यपाषाण स्तर के अवशेष प्राप्त हुए हैं?
उत्तर: मध्य प्रदेश में भीमबेटका शैलाश्रय - प्रश्न: निम्नलिखित में से किसने 1904 में गुप्त क्रांतिकारी संगठन 'अभिनव भारत' की स्थापना की थी?
उत्तर: वी. डी. सावरकर - प्रश्न: ज्योतिराव फुले द्वारा स्थापित निम्नलिखित में से कौन-सा आंदोलन विशेष रूप से महाराष्ट्र में निचली जातियों के उत्थान के उद्देश्य से शुरू किया गया था?
उत्तर: सत्यशोधक समाज - प्रश्न: निम्नलिखित में से किसने, 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया (Poverty and Un- British Rule in India)'' नामक पुस्तक के माध्यम से औपनिवेशिक काल के दौरान भारत में व्याप्त व्यापक गरीबी पर प्रकाश डाला?
उत्तर: दादाभाई नौरोजी - प्रश्न: मैत्रक राजवंश के निम्नलिखित में से किस शासक ने प्रयाग में हर्षवर्द्धन की सभा में भाग लिया था?
उत्तर: ध्रुवसेन द्वितीय - प्रश्न: बहमनी साम्राज्य उत्तर में मांडू से लेकर दक्षिण में किस सीमा तक फैला हुआ था?
उत्तर: रायचूर - प्रश्न: ज्योतिराव फुले द्वारा लिखी गई कौन-सी पुस्तक उन लोगों को समर्पित थी, जिन्होंने अमेरिका में दास-प्रथा के विरुद्ध संघर्ष किया था?
उत्तर: गुलामगिरी (Gulamgiri) - प्रश्न: उत्तर भारत में प्रारंभिक लौह युग सबसे प्रमुख रूप से किस मृद्भांड संस्कृति से संबन्धित है?
उत्तर: चित्रित धूसर भांड और उत्तरी काले पॉलिश किए गए भांड - प्रश्न: 1885-1905 की अवधि के दौरान कांग्रेस के शुरुआती लीडरों को "उदारवादी (Moderates)" के रूप में क्यों वर्णित किया गया था?
उत्तर: उन्होंने राजनीतिक सुधारों की मांग के लिए याचिकाओं और चर्चाओं जैसे संवैधानिक तरीकों को अपनाया। - प्रश्न: स्वतंत्रता संग्राम के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सी उपलब्धि सही रूप में वल्लभभाई पटेल से संबंधित है?
उत्तर: बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व करना जिससे उन्हें "सरदार" की उपाधि प्राप्त हुई। - प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (CSP) का गठन कब हुआ था?
उत्तर: 1934 - प्रश्न: आंध्र प्रदेश में रामपा विद्रोह (1922-24) के नेता कौन थे?
उत्तर: अल्लूरी सीताराम राजू - प्रश्न: भारत में पत्थर के औजारों का सबसे पहला प्रमाण कहाँ पाया गया था?
उत्तर: अत्तिरमपक्कम (Attirampakkam) - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस चोल शासक को एक शक्तिशाली नौसेना के निर्माण और श्रीलंका, मालदीव एवं लक्षद्वीप पर विजय प्राप्त करने का श्रेय दिया जाता है?
उत्तर: राजराज प्रथम - प्रश्न: उन्नीसवीं शताब्दी की शुरुआत में बंगाल में राजा राममोहन राय की आत्मीय सभा का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर: मूर्तिपूजा का विरोध करना और वेदांत सिद्धांत की तर्कसंगत व्याख्या को बढ़ावा देना - प्रश्न: असम में ब्रिटिश हस्तक्षेप के विरुद्ध 'अहोम विद्रोह (1828-33)' का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर: गोमधर कुंवर (Gomdhar Konwar) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, गुप्त काल के बाद धात्विक सिक्कों के प्रचलन में गिरावट की सही व्याख्या करता है?
उत्तर: यह व्यापार में कमी और नकद भुगतान के स्थान पर बढ़ते भूमि अनुदान के परिणामस्वरूप हुआ। - प्रश्न: बंगाल विभाजन (1905) का भारतीय राष्ट्रवादियों द्वारा व्यापक रूप से विरोध क्यों किया गया था?
उत्तर: क्योंकि इसका उद्देश्य व्यक्तियों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करना और बढ़ते राष्ट्रवादी आंदोलन को दुर्बल करना था। - प्रश्न: धोलावीरा के हड़प्पा स्थल की कौन-सी अद्वितीय वास्तुपरक विशेषता इसे विशिष्ट बनाती है?
उत्तर: जल संरक्षण के लिए बावड़ी - प्रश्न: कीलाडी के अलावा, किन पुरातात्विक स्थलों ने संगम ग्रंथों की प्रामाणिकता को प्रमाणित करने में योगदान दिया है?
उत्तर: आदिचनल्लूर, कोरकाई, अलंगुलम - प्रश्न: गांधी और ब्रिटिश सरकार के बीच हुए किस समझौते के परिणामस्वरूप 1931 में सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित कर दिया गया था?
उत्तर: गांधी-इरविन समझौता - प्रश्न: भारत में प्रागैतिहासिक काल के किस चरण के दौरान लघुपाषाणिक उपकरण एक विशिष्ट अभिलक्षण बन गए?
उत्तर: मध्यपाषाण - प्रश्न: ______ के भारतीय परिषद अधिनियम ने भारत में 'पृथक निर्वाचन क्षेत्र' की अवधारणा प्रस्तुत की।
उत्तर: 1909 - प्रश्न: खानवा का युद्ध (1527) बाबर और निम्नलिखित में से किस शासक के बीच लड़ा गया था?
उत्तर: राणा सांगा - प्रश्न: द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में निम्नलिखित में से किस समूह ने यह दावा किया कि कांग्रेस का उनके नियंत्रण वाले भूभाग पर कोई अधिकार नहीं है?
उत्तर: भारतीय राजे-रजवाड़ों - प्रश्न: 'मध्यपाषाण युग' को एक संक्रमणकालीन चरण माना जाता है क्योंकि यह किन दो प्रागैतिहासिक काल के बीच परिवर्तन को निरूपित करता है?
उत्तर: पुरापाषाण युग और नवपाषाण युग - प्रश्न: भारत में ब्रिटिश सरकार द्वारा मॉर्ले-मिंटो सुधार ______ में पेश किए गए थे।
उत्तर: 1909 - प्रश्न: ब्रह्म समाज की कौन सी विशेषता हिंदू धार्मिक प्रथाओं की उसकी सुधारवादी व्याख्या को सबसे अच्छी तरह से दर्शाती है?
उत्तर: एकेश्वरवादी पूजा को बढ़ावा देना और अनुष्ठानिक बलिदानों को पूर्णतः अस्वीकार करना - प्रश्न: भारतीय परिषद अधिनियम, 1909 द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान लाया गया था?
उत्तर: मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन मंडल की शुरूआत - प्रश्न: 1920 के कलकत्ता अधिवेशन में गांधीजी द्वारा अपनाई गई असहयोग नीति का मुख्य भाग कौन-सा उपाय था?
उत्तर: खादी को अपनाने के साथ-साथ स्कूलों, अदालतों और परिषदों का बहिष्कार - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस पुष्यभूति शासक ने हूणों को परास्त करके अपनी स्थिति को सुदृढ़ किया था?
उत्तर: प्रभाकरवर्धन - प्रश्न: किस प्रमुख युद्ध के बाद अंग्रेजों ने बंगाल पर नियंत्रण प्राप्त किया था?
उत्तर: प्लासी का युद्ध - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन कलिंग के चेदि (महामेघवाहन) वंश का शासक था?
उत्तर: खारवेल (Kharavela) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा हड़प्पा स्थल अपने डॉकयार्ड के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: लोथल - प्रश्न: किस पुरातात्विक स्थल से प्राचीन विश्व के सबसे पुराने ज्ञात सार्वजनिक जल टैंक का पता चला है, जिसे प्रसिद्ध रूप से 'विशाल स्नानागार (Great Bath)' कहा जाता है?
उत्तर: मोहनजोदड़ो - प्रश्न: कौन-सी मानव प्रजाति उच्च पुरापाषाणकालीन (Upper Paleolithic) सांस्कृतिक चरण से संबंधित है?
उत्तर: प्राचीन विश्व भर में शारीरिक रूप से आधुनिक होमो सेपियन्स - प्रश्न: स्थानीय भाषा प्रेस अधिनियम (1878), किनको लक्षित करने के लिए लागू किया गया था?
उत्तर: ब्रिटिश शासन की आलोचना करने वाले भारतीय भाषा के समाचार पत्रों - प्रश्न: कौन सी विशेषता चरमपंथियों द्वारा धार्मिक प्रतीकों के उपयोग का सही वर्णन करती है?
उत्तर: शिवाजी और गणपति जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों का उपयोग राजनीतिक लामबंदी के लिए किया गया। - प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उग्रवादी चरण से कौन-सा काल संबंधित है?
उत्तर: 1905–1919 - प्रश्न: कश्मीर के राजाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने वाले ऐतिहासिक इतिवृत्त राजतरंगिणी की रचना किसने की थी?
उत्तर: कल्हण - प्रश्न: संगम साहित्य में उझावर (Uzhavar) के रूप में किन्हें संदर्भित किया गया था?
उत्तर: हलवाहा - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा अभिलेख, समुद्रगुप्त की सैन्य उपलब्धियों की सूचना का मुख्य स्रोत है?
उत्तर: इलाहाबाद स्तंभ अभिलेख - प्रश्न: अलाउद्दीन खिलजी के दक्कन अभियानों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए उत्तरदायी महान सेनापति कौन था?
उत्तर: मलिक काफूर - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक युग के दौरान हड़प्पा सभ्यता मुख्य रूप से विकसित हुई?
उत्तर: कांस्य युग - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस चार्टर अधिनियम ने भारत के साथ व्यापार पर ईस्ट इंडिया कंपनी के एकाधिकार को समाप्त कर दिया था?
उत्तर: 1813 का चार्टर अधिनियम - प्रश्न: 1875 में आर्य समाज आंदोलन की शुरुआत किसने की थी?
उत्तर: दयानंद सरस्वती - प्रश्न: इलाहाबाद की संधि के किस प्रावधान ने पूर्वी भारत में ब्रिटिश राजनीतिक सत्ता को सबसे अधिक सुदृढ़ किया?
उत्तर: कंपनी को बंगाल, बिहार और ओडिशा के दीवानी अधिकार प्रदान करना। - प्रश्न: 1539 में, शेर शाह ने हुमायूं को सर्वप्रथम किस स्थान पर पराजित किया था?
उत्तर: चौसा - प्रश्न: चीनी तीर्थयात्री ह्वेनसांग (Hiuen Tsang) ने कश्मीर की यात्रा किसके शासनकाल में की थी?
उत्तर: दुर्लभवर्धन - प्रश्न: खजुराहो मंदिर समूह का निर्माण मुख्यत: किस राजवंश के शासनकाल में हुआ था?
उत्तर: चंदेल (Chandela) - प्रश्न: 1857 के विद्रोह में उत्तरी भारत में शुरुआती विद्रोही विजयों के बाद अंग्रेजों ने नियंत्रण पुनः प्राप्त करने के लिए कौन-सी रणनीति अपनाई थी?
उत्तर: प्रमुख केंद्रों पर पुनः कब्जा करना, नए कानून लागू करना और वफादार सरदारों को पुरस्कार देना - प्रश्न: 1831-32 के दौरान छोटानागपुर क्षेत्र में हुए कोल विद्रोह का कारण क्या था?
उत्तर: जनजाति भूमि का हस्तांतरण और साहूकारों और व्यापारियों का अतिक्रमण - प्रश्न: 1857 के विद्रोह के दौरान, उत्तर प्रदेश के परगना बड़ौत के ग्रामीणों ने किस स्थानीय व्यक्ति के नेतृत्व में रैली की थी?
उत्तर: शाह मल (Shah Mal) - प्रश्न: दिल्ली सल्तनत का कौन-सा राजवंश, "इक्ता प्रणाली" की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है?
उत्तर: मामलुक राजवंश - प्रश्न: 1912 में दिल्ली में वायसराय लॉर्ड हार्डिंग पर किए गए हत्या के प्रयास का षड्यंत्र जिन क्रांतिकारियों द्वारा किया गया था, उनका नेतृत्व _____________________ द्वारा किया गया था।
उत्तर: रासबिहारी बोस और सचिंद्रनाथ सान्याल - प्रश्न: प्रतिसरकार के स्वयंसेवक समूहों को क्या कहा जाता था?
उत्तर: सेवा दल और तूफान दल - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस राजवंश के पतन के बाद इक्ष्वाकुओं ने पूर्वी दक्कन में कृष्णा-गोदावरी डेल्टा पर शासन किया?
उत्तर: सातवाहन राजवंश - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस घटना ने प्रत्यक्ष रूप से ब्रिटिश बंगाल संघर्ष को जन्म दिया, जिसका समापन 1757 के प्लासी के युद्ध में हुआ?
उत्तर: सिराजुद्दौला द्वारा कलकत्ता पर अधिकार और ब्रिटिश फैक्टरियों पर आक्रमण - प्रश्न: कुकी विद्रोह (1917-19) किस क्षेत्र में हुआ था?
उत्तर: मणिपुर - प्रश्न: 1498 में भारत के कालीकट में सबसे पहले कदम रखने वाले पुर्तगाली अभियान का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर: वास्को डी गामा (Vasco da Gama) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प बाबा रामचंद्र के नेतृत्व में हुए आंदोलन का चित्रण करता है?
उत्तर: शोषणकारी ज़मींदारों के विरुद्ध एक ग्रामीण विद्रोह - प्रश्न: पश्चिमी भारत में शकों को पराजित करने और उनके क्षेत्रों पर कब्जा करने के बाद, किस गुप्त शासक ने अपनी सर्वोच्चता को दर्शाने के लिए "विक्रमादित्य" की शाही उपाधि धारण की?
उत्तर: चंद्रगुप्त द्वितीय - प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता में, धोलावीरा में, ________ का उपयोग विशाल किलेबंदी के निर्माण के लिए किया जाता था।
उत्तर: पत्थर - प्रश्न: चोल, दक्षिण भारत में निम्नलिखित में से किस राजवंश की सत्ता को उखाड़ फेंकने के बाद सत्ता में आए?
उत्तर: पल्लव - प्रश्न: उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के अहिंसक जन संगठन, खुदाई खिदमतगार (लाल कुर्ती) का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर: अब्दुल गफ्फार खान (Abdul Ghaffar Khan) - प्रश्न: मुंडा विद्रोह (1899-1900) किस नेता से जुड़ा था?
उत्तर: बिरसा मुंडा - प्रश्न: 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम (मोर्ले-मिंटो सुधार) का परिणाम क्या रहा था?
उत्तर: विधायी परिषदों का प्रसार, वायसराय की कार्यकारी परिषद में भारतीयों को प्रवेश और विचार-विमर्श की नई शक्तियां। - प्रश्न: भारत में निर्वाह और प्रौद्योगिकी में मेसोलिथिक काल की प्रगति को कौन-सा नवाचार सही रूप से व्यक्त करता है?
उत्तर: धनुष-बाण और फसलों का प्रसंस्करण करने वाले उपकरणों के साथ सूक्ष्मपाषाण काल के औजारों का उपयोग। - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता हड़प्पाकालीन सड़क नियोजन (Harappan street planning) की एक विशिष्ट विशेषता थी?
उत्तर: सड़कें समकोण पर एक दूसरे को काटती हैं जिससे एक आड़ी-तिरछी आकृति बनती है। - प्रश्न: 1830-31 में पुनःस्थापित वाडियार प्रशासन (Wodeyar administration) के विरुद्ध मैसूर विद्रोह का मुख्य कारण कौन-सा कारक था?
उत्तर: राजस्व के बढ़ते दबाव के कारण अंततः कृषकों पर अत्यधिक बोझ पड़ना - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस ग्रंथ को प्रारंभिक वैदिक लोगों के जीवन को चित्रित करने वाली सबसे प्राचीन वैदिक रचना माना जाता है?
उत्तर: ऋग्वेद - प्रश्न: निम्नलिखित में से किसने घोड़ों की ब्रांडिंग (दाग़) और सैनिकों का विस्तृत विवरण (चेहरा) रखने की प्रणाली शुरू की?
उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी - प्रश्न: दयानंद सरस्वती की अवधि के दौरान, आर्य समाज की सभाओं की एक अद्वितीय विशेषता निम्नलिखित में से कौन-सी थी?
उत्तर: महिलाओं ने समान रूप से भाग लिया - प्रश्न: पाइका विद्रोह (1817), जिसे सबसे प्रारंभिक उपनिवेश-विरोधी विद्रोहों में से एक माना जाता है, किस क्षेत्र में हुआ था?
उत्तर: ओडिशा - प्रश्न: पंडिता रमाबाई के कार्य का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?
उत्तर: महिला शिक्षा और सशक्तिकरण - प्रश्न: राजा राम मोहन राय की सबसे बड़ी सामाजिक उपलब्धि क्या थी?
उत्तर: 1829 में सती प्रथा का उन्मूलन - प्रश्न: मुगल काल में प्रांतीय प्रशासन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए। कथन I: सूबेदार प्रांत का प्रमुख होता था और सामान्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होता था। कथन II: सूबे में राजस्व विभाग का प्रमुख दीवान होता था।
उत्तर: कथन I और II दोनों सही हैं। - प्रश्न: 1309 CE में, मलिक काफूर ने दक्षिण भारत में निम्नलिखित में से किस साम्राज्य पर आक्रमण किया?
उत्तर: काकतीय साम्राज्य - प्रश्न: भारत में फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी की मुख्य बस्ती किस स्थान पर स्थित थी?
उत्तर: पांडिचेरी - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का संस्थापक सदस्य नहीं था?
उत्तर: बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak) - प्रश्न: 1931 के किस संकल्प ने सामाजिक और आर्थिक न्याय के लक्ष्यों को बढ़ावा देने वाले भारत के निदेशक तत्वों को महत्वपूर्ण रूप से प्रेरित किया था?
उत्तर: कराची संकल्प - प्रश्न: अकबर के राजस्व मंत्री टोडर मल ने फसल उपज, भूमि सर्वेक्षण और कीमतों के आधार पर एक कुशल राजस्व प्रणाली प्रारंभ की, जिसे _______ कहा जाता था।
उत्तर: ज़ब्ती प्रणाली - प्रश्न: संथाल विद्रोह (1855-57) में, संथालों का क्रोध मुख्यतः निम्नलिखित में से किसके विरुद्ध निर्देशित था?
उत्तर: ब्रिटिश अधिकारी, जमींदार, व्यापारी और स्थानीय साहूकार - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन, प्राचीन भारत में सबसे प्रसिद्ध इंडो-ग्रीक शासक था?
उत्तर: मिनांडर (Menander) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा युद्ध, 1761 में मराठा साम्राज्य के उत्तरी अभियान दल और अफ़ग़ानिस्तान के शासक के गठबंधन के बीच लड़ा गया था?
उत्तर: पानीपत का तृतीय युद्ध - प्रश्न: हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) का गठन किस वर्ष हुआ था?
उत्तर: 1924 - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रारंभिक राष्ट्रवादी चरण में राजनीतिक लामबंदी की उग्रवादी रणनीति का एक केंद्रीय घटक थी?
उत्तर: स्वदेशी को विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्थानीय उत्पादन के माध्यम से बढ़ावा देना - प्रश्न: निम्नलिखित में से किस दक्कन शासक ने हर्षवर्धन को पराजित किया और "दक्षिणपथेश्वर" (दक्कन के स्वामी) की उपाधि धारण की?
उत्तर: पुलकेशिन द्वितीय - प्रश्न: सिरी किले के निर्माण के पीछे एक प्रमुख सैन्य कारण, निम्नलिखित में से क्या था?
उत्तर: दिल्ली को मंगोल हमलों से बचाना - प्रश्न: बहलोल लोदी के उत्तराधिकारी के रूप में किसने 1489 ईस्वी में सिंहासन संभाला था?
उत्तर: सिकंदर लोदी - प्रश्न: सन् 1878 का शस्त्र अधिनियम ब्रिटिश भारत के किस वायसराय के कार्यकाल में लागू किया गया था?
उत्तर: लॉर्ड लिटन - प्रश्न: गांधी जी ने 1919 में रॉलेट सत्याग्रह की शुरुआत, निम्नलिखित में से किसके विरोध में की थी?
उत्तर: बिना मुकदमे के नज़रबंदी और सजा की अनुमति देने वाले कानून - प्रश्न: चौसा की लड़ाई (Battle of Chausa) जो 26 जून 1539 को लड़ी गई थी, __________ के बीच एक सैन्य संघर्ष था।
उत्तर: हुमायूं और शेर शाह सूरी - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कारण यूरोपियों के भारत आगमन का एक प्रमुख कारण था?
उत्तर: मसालों के व्यापार के लिए एक सीधा समुद्री मार्ग खोजना - प्रश्न: सुल्तान बनने से पूर्व अलाउद्दीन खिलजी, जलालुद्दीन के अधीन किस महत्वपूर्ण पद पर था?
उत्तर: अमीर-ए-तुजु़क (Amir-i-Tuzuk) - प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रारंभिक भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका का सटीक वर्णन करता है?
उत्तर: उन्होंने संवैधानिक सुधारों और उदारवादी तरीकों के माध्यम से कार्य किया और गांधी के राजनीतिक गुरु के रूप में सम्मानित थे। - प्रश्न: 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार की किस चिंता ने भारतीय सेना के पुनर्गठन को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया?
उत्तर: भारतीय सैनिकों द्वारा ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भविष्य में होने वाले एकीकृत सैन्य विद्रोह को रोकना - प्रश्न: ऋग्वेद में दिए गए संदर्भों के अनुसार, प्रारंभिक वैदिक आर्य ऐसे क्षेत्र में रहते थे जिसे _______ कहा जाता है।
उत्तर: सप्त-सिंधु - प्रश्न: डचों ने भारत में अपना प्रभुत्त्व मुख्य रूप से किस यूरोपीय शक्ति से हार के कारण खोया था?
उत्तर: ब्रिटिश - प्रश्न: दिल्ली सल्तनत के दौरान खुत, मुकद्दम और पटवारी _________ थे।
उत्तर: ग्राम पदाधिकारी - प्रश्न: 1828 में राजा राम मोहन रॉय द्वारा किस संगठन की स्थापना की गई थी?
उत्तर: ब्रह्म समाज
📝 पढ़ाई के बाद टेस्ट ज़रूर दें!
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs
RRB NTPC के सभी Free Online Mock Tests (Official Answer Key सहित) यहाँ उपलब्ध हैं:
👉 NTPC Mock Tests — DivanshuGS
रोज़ की updates के लिए Telegram से जुड़ें: t.me/divanshugs
स्रोत: RRB NTPC UG 2025 (CEN 07/2025) CBT-1 के Hindi solved papers और उनकी Official Answer Key। प्रश्न उन्हीं परीक्षाओं से लिए गए हैं; किसी प्रश्न में त्रुटि लगे तो हमें Telegram पर बताएँ।
